मॉडर्न पब्लिक हायर सेकंडरी स्कूल आष्टा में छात्र-छात्राओं के चुनाव परिणाम घोषित, प्रतिनिधियों ने ली पद व गोपनीयता की शपथ

​आष्टा- आष्टा स्थित मॉडर्न पब्लिक हायर सेकंडरी स्कूल में छात्र-छात्रा प्रतिनिधियों के चुनाव परिणाम घोषित किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ हुआ। ​परिणामों की घोषणा के बाद संस्था के संचालकों की उपस्थिति में नवनिर्वाचित छात्र प्रतिनिधियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर शिक्षकों द्वारा सभी पदाधिकारियों को बैच एवं स्लैश पहनाकर सम्मानित किया गया। चुनाव में विजयी प्रतिनिधियों ने मतदान करने वाले सभी छात्र-छात्राओं का आभार व्यक्त किया और विद्यार्थियों को अपने पद से संबंधित शिकायतों एवं समस्याओं के त्वरित निराकरण का भरोसा दिलाया। ​कार्यक्रम के दौरान संस्था के मार्गदर्शक शंकर लाल परमार एवं भीम सिंह ठाकुर ने विद्यार्थियों को लोकतंत्र में चुनाव के महत्व और राजनीति से संबंधित जानकारी दी।

उन्होंने जीवन में समय प्रबंधन एवं समय का पाबंद होने का संदेश देते हुए सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का सफल मंच संचालन शिक्षिका श्रीमती करिश्मा चौपड़ा द्वारा किया गया। ​चुनाव में विजयी उम्मीदवार:- ​हेड बॉय: प्रीत परमार, ​हेड गर्ल: सृष्टि परमार, ​स्पोर्ट्स मिनिस्टर (बॉय): आदित्य शर्मा, ​स्पोर्ट्स मिनिस्टर (गर्ल): नीता मेवाड़ा, ​डिसिप्लिन मिनिस्टर (बॉय): नमन पटेल, ​डिसिप्लिन मिनिस्टर (गर्ल): किंजल परमार, ​कल्चरल मिनिस्टर (बॉय): हसन-उर-रहमान, ​कल्चरल मिनिस्टर (गर्ल): वैष्णवी परमार, ​असेंबली मिनिस्टर (गर्ल): इल्मा कुरैशी, ​असिस्टेंट असेंबली मिनिस्टर (गर्ल): अनुष्का जिया एवं निष्ठा। ​

इस अवसर पर संस्था के मार्गदर्शक शंकर लाल परमार, कुंवर लाल परमार, भीम सिंह ठाकुर, समिति अध्यक्ष अभिषेक परमार, प्राचार्य शैलेन्द्र सिंह ठाकुर, उपप्राचार्य विकास चौरसिया, बी.एल. मालवीय, निर्मला सारसिया, करिश्मा चौपड़ा, अंजली चौरसिया, इतिका मेवाड़ा, ईशा जैन, राजेश बड़ोदिया, रजत धारवा, संदीप ठाकुर, नीता सक्सेना, पायल ठाकुर, अपेक्षा पेरवाल, तेजू मेवाड़ा, रितेश जैसवाल, सोनम गुप्ता, रीना सरसिया, पूजा परमार, अंजलि गोस्वामी, कनक सेन एवं रुपाली ठाकुर सहित समस्त विद्यालय परिवार ने नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

*मेंष:-*  आज कार्यक्षेत्र में नुकसान की संभावना है।भाइयों से पीड़ा बन सकती है।शारीरिक स्तिथि बेकार हो सकती है।आपसी विवाद मानसिक तकलीफ़ देगा।
उपाय:-केल के पत्ते पर हल्दी के 7 स्वास्तिक बना कर श्रीकृष्ण मंदिर मे अर्पण करे

**वृष:-* आज व्यापारिक कार्यो में उन्नति के साथ लाभ मिलेगा।सुविधाओं में वृद्धि होगी।विधा सम्बन्धी सुखद समाचार प्राप्त होगा।यात्रा अनुकूल रहेगी।
उपाय:- लाल पुष्प माता लक्ष्मी को अर्पण करे

*मिथुन:-* आज शासकीय कार्यो में लाभ होगा।कानूनी मामलों में समस्याएं दूर होंगी।वाहन सुख है।पारिवारिक सहयोग से आय में वृद्धि होगी।स्त्री पक्ष से लाभ प्राप्त होगा।पेट दर्द बन सकता है।
उपाय:-ताम्बे का दीपक मंदिर मे दान करे

कर्क:-  आज सम्मान प्राप्ति का दिन है।कार्यसिद्धि से मन उत्साहित होगा।नवीन कार्ययोजना को मूर्तरूप दिया जा सकता है।धनागमन की रुकावटे समाप्त होगी।माता का स्वस्थ्यय कमजोर बन सकता है।
उपाय:- शंख जल से श्रीविष्णु का अभिषेक करे

*सिंह:-* आज धार्मिक कार्यो में अविश्वास होगा।कार्य मे मन नही लगेगा।क्रोध स्वभाव में दिखेगा।सट्टेबाजी, लॉटरी आदि से हानि हो सकती है।स्त्रियों से नुकसान हो सकता है।ऋण कम हो सकता है।
उपाय:- तुलसी मंजरी श्रीकृष्ण को अर्पण करे

**कन्या:-* आज कार्यक्षेत्र में सफलता का समय है।सेवारत कर्मचारियों को पदोउन्नति मिल सकती है।व्यापार,व्यवसाय के लोग पूंजी सम्पत्ति में वृद्धि प्राप्त करेंगे।राजनेताओं को बढ़ी सफलता मिल सकती है।
उपाय:- ब्रह्माण बालक को चंदन दे

**तुला:-* आज पारिवारिक स्तिथि सुखद होगी।आय में वृद्धि से मन प्रसन्न होगा।शत्रुपक्ष कमजोर होगा।मित्रो से सम्बंध अच्छे रहेंगे।संतान पक्ष की उन्नति होगी।मकान सम्पत्ति की समस्या दूर हो सकती है।
उपाय:- श्रीमदभगवात पुराण मंदिर मे दे

*वृश्चिक:-* आज जमीन जायदाद के विवाद में हल निकल सकता है।न्यायालय सम्बन्धी समस्या दूर हो सकती है।मांगलिक कार्य रूपरेखा बनेंगी।नौकरीं में अधिकारी वर्ग से सहयोग मिलेगा।
उपाय:- तील का दान शिव मंदिर मे करे

*धनु:-* आज यात्रा में धन व्यय व नुकसान हो सकता है।कार्यक्षेत्र में शत्रु भय रहेगा।ह्रदय से सम्बंधित रोग पीड़ा दे सकता है।कानूनी विवाद और अधिक रहेगा।वाहन से सावधान रहें।
उपाय:-फल शनि मंदिर मे दान करे

*मकर:-* आज धर्म के प्रति रुचि अत्यधिक होगी।किसान वर्ग को लाभ की सम्भवना है।कुसंगत से बचे नुकसान हो सकता है।शुभ कार्य मे सफलता मिलती दिख रही है।साज सज्जा के कार्य होंगे
उपाय:- पंचपात्र साधु माहत्मा को दे

*कुम्भ:-* आज आर्थिक लाभ में वृद्धि होगी।शिक्षा से भाग्य उदय होगा।इंफास्ट्रेक्टर कार्य मे गति व लाभ मिलेगा।नये व्यक्ति से मुलाकात व्यापार व नौकरीं के लिये सफल रहेगी।मानसिक चिंता दूर होगी।
उपाय:- दूध नदी मे प्रवाहित करे

**मीन:-*  आज अचानक धनलाभ की सम्भवना बनती दिख रही है।जल सम्बन्धी कार्यो में सफलता मिलेगी।व्यापार व उधोग जगत में नवीन रणनीति बनेगी।अपनी बातों को गुप्त रखे।सुंदरकांड पाठ करे।
उपाय:- मिट्टी के कलश मे अन्न रखकर किन्नर को दे

*पं. डॉ दीपेश पाठक*
*ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर*
*एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम*
*(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
*एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,*
*श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला* *सीहोर म.प्र*
*9827598979,9406533539***

*नोट: यह राशिफ़ल दैनिक ग्रहदशा के आधार पर है ।आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है।कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।*

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top