श्रावण मास के पावन अवसर पर माँ इक्वेश्वरी माता के दरबार में भव्य शिव महापुराण कथा का आयोजन

आष्टा- श्रावण के पवित्र महीने में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी माँ इक्वेश्वरी माता के दरबार में शिव महापुराण कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस आध्यात्मिक महोत्सव का शुभारंभ आज 13 अगस्त को सुबह 11 बजे एक भव्य कलश यात्रा के साथ होगा, जो चोपाटी बायपास से प्रारंभ होगी। शिवमय वातावरण में भक्तों को शिव महिमा से जोड़ने के लिए कथा का वाचन कथा व्यास पंडित दीपक जी शास्त्री जी के सुमधुर मुखारविंद से होगा।

Oplus_16908288

कथा का मुख्य स्थल माँ इक्वेश्वरी माता मंदिर निर्धारित किया गया है, जहाँ प्रतिदिन दोपहर 1:00 बजे से 4:00 बजे तक कथा का रसपान कराया जाएगा। माँ इक्वेश्वरी महिला मंडल द्वारा आयोजित इस पावन अनुष्ठान को लेकर क्षेत्र के श्रद्धालुओं में अभूतपूर्व उत्साह देखा जा रहा है। मंडल ने समस्त क्षेत्रवासियों, माता और बहनों से विनम्र अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पधारकर इस दिव्य शिव महापुराण कथा का हिस्सा बनें और अपने जीवन को धन्य करें। हर हर महादेव।

मां नेवज नदी के उद्गम स्थल व पुरातात्विक धरोहर देवांचल धाम देवबड़ला बिलपान में बड़ी संख्या में श्रद्धालु देवबड़ला पोहचे मंदिर समिति के अध्यक्ष श्री ओंकार सिंह भगत जी ने बताया तुम ज़रा ज़रा सी परेशानियों से घबरा जाते होथोड़ा सा दुःख मिला तो पगला जाते हो तनाव में आ जाते हो विषाद में पड़ जाते हो परेशानियों को सहन नहीं कर पाते होदेखो अपने आराध्य देव शिव को शमशान की भभूत शरीर पर गले में भयानक नाग विषपान से समस्त कंठ नीला लेकिन अविचलित ध्यान मगन चेहरे पर परम शांति यही सीखना है

हम ने अपने आराध्य देव से दुःख में कष्ट में विचलित न होना अपना मानसिक संतुलन रखना शांत रहना याद रखें सुख और दुःख मन की अवस्थाएँ हैं हो सकता है कि हमारा मन सुख में भी दुःखी रहे और दुःख में प्रसन्न रहे लेकिन हम को सुख और दुःख दोनों में समन्वय करना है दोनों में समान रहना है मेघ की तुम गर्जना हो प्रार्थना हो अर्चना हो भोर की तुम लालिमा हो रात्रि की तुम कालिमा होधर्म तुम हो कर्म हो ज़िंदगी का मर्म तुम होहर हर हर महादेव हे त्रिलोकी हे त्रिदेव पल पल की राखो पाल हे दयालु हे कृपालु शिव ही सत्य है देवबड़ला स्मारक इंचार्ज कुंवर विजेंद्र सिंह भाटी ने बताया देवाधिदेव महादेव भूत भावन भगवान शंकर की आराधना का

पर्व साधना आस्था श्रद्धा विश्वास का पवित्र श्रावण मास मे क्षेत्र की माता बहने व भक्ति जन इमलीपुरा मेहतवाड़ा से इन सभी भगतों ने 25 मिनट में दौड़ते हुए 10 किलोमीटर यात्रा करते हुए तपोभूमि देव बड़ला पहुंच कर बाबा विलवैश्वर महादेव को जल अर्पण किया बाबा महादेव इन भक्तों की मनोकामना जरूर पूरी करते हैं मुन्डलाआना,पगारीया हाट, आदि गांवों से कावड़ कलश में जल लेकर बाबा महादेव को चढ़ाने पैदल आते हैं बाबा का जलाभिषेक कर क्षेत्र की सुख शांति एवं समृद्धि के लिए मंगलकामनाएं करते हैं।

*मेंष:-*  आज यात्रा आपके कॅरियर के लिए भाग्यशाली सिद्ध हो सकती है। लेकिन अगर आप व्यापार जगत से नाता रखते हैं, तो इसमें भी आपको सफलता हाथ लगने वाली है। आर्थिक रूप  से खुद को भाग्यशाली महसूस करेंगे।
उपाय:- भगवान श्री कृष्णाको यज्ञोपवित अर्पण करें

**वृष:-* आज का दिन ख़ुशगवार होगा। आभूषण, पेंटिंग या वस्त्रों में रुचि उत्पन्न होगी।धन लाभ और आनन्द की राह प्रशस्त होगी। श्रम का फल मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा निखरेगी। करियर से सम्बन्धित नये विचार प्रकट होंगे। छोटे भाई से आनंद प्राप्त होगा।
उपाय:- पीपल वृक्ष पर शहद अर्पण करे

*मिथुन:-* आज दिन की शुरुआत अत्यधिक शुभकारी है, आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, व्यापार, नौकरी, शिक्षा में भी आपको शुभ परिणाम मिलेंगे। विद्यार्थियों को लाभ मिलने के प्रबल योग हैं।  खर्च में सावधानी बरतें।
उपाय:- काली मिर्च के 7 दाने नदी ए प्रवाहित करे

कर्क:-  आज आपको धन की हानि हो सकती है, कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धी या इर्ष्यालु आपको नुकसान पहुंचाने का प्रयास भी कर सकते हैं।आप निर्णयों को लेने में हिचकिचा सकते हैं या फिर असमंजस की स्थिति पैदा हो सकती है।रुकावटे मनोबल कमजोर करेगा।
उपाय:- गायत्री मंत्र का जाप करे

*सिंह:-* आज आपको कुछ शुभ समाचार मिल सकते हैं। व्यापार व लेने देन में लाभ के आसार भी बन सकते हैं। अपने लंबित कार्यों को करने के लिये यह समय आपके लिये काफी अच्छा रहने की संभावना है।परिवार का कोई सदस्य इस समय अचानक आपके लिये मार्गदर्शक बनकर सामने आ सकता है
उपाय:-श्रीसूक्त पाठ करे

**कन्या:-* आज का दिन तरक्की प्रदान करने वाला  साबित हो सकता है और आपकी बहुत महत्वपूर्ण जरुरतें आज पूर्ण हो सकती हैं लेकिन अपनी व अपने चाहने वालों की सेहत के प्रति थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता होगी।कर्मक्षेत्र में पदोन्नति की उम्मीद भी कर सकते हैं।
उपाय:- चंद्रदेव को अर्ध्य दे

**तुला:-* आज वित्तीय मामलों में तो दिन काफी अच्छा रहने के आसार हैं ।वहीं व्यक्तिगत जीवन में आपका अकेलापन दूर होगा। यानि इसी वर्ष आपके परिणय सूत्र में बंधने के योग भी बन सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग के लिये भी अच्छा रहने के आसार हैं। करियर के क्षेत्र में अपनी जमीन तलाश रहे जातकों को मंजिल मिल सकती है
उपाय:- मातारानी के मंदिर मे सिंदूर से त्रिशूल बनाये

*वृश्चिक:-* आज कोई पुरानी परेशानी फिर से आपके सामने आ सकती है। आपके लिये अपना प्रत्येक कदम सावधानी के साथ उठाने का है। यदि इस समय आपका कोई भी कार्य बिगड़ गया तो उसके संवरने के लिये आपको लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। प्रॉपर्टी के लेनदेन में नुकसान बन सकता है।
उपाय:- जरूरतमन्द को वस्त्र दे

*धनु:-* आज घर व दफ्तर में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आप पर परिजनों अथवा अधिकारियों का जो विश्वास कम हुआ था वह दोबारा हासिल होगा।अपने रूके हुए कार्यों को इस अवधि में पूरा करने का प्रयास करे सफलता प्राप्त होंगी।आय के नवीन स्रोत बनेंगे।
उपाय:-

*मकर:-* आज भूमि, वाहन आदि की खरीद कर सकते हैं। इस समय व्यापार में धन का निवेश करना भी आपके लिये भविष्य में अच्छे परिणाम देने वाला हो सकता है।परिवार में बड़े-बुजूर्गों का अच्छा सहयोग मिलने के आसार हैं।सम्पत्ति निर्माण बन सकता है।
उपाय:- श्रीफल मातारानी के मंदिर में अर्पण करें

*कुम्भ:-* आज भाग्य का आप को साथ मिलेगा, ऊंचे पद प्रतिष्ठा का योग भी बन सकता है। व्यापार में भी लाभ मिलने के आसार हैं। बुद्धि सात्विक बनी रहेगी।बेरोजगार जातकों को इस समय रोजगार मिलने की संभावना बढ़ जायेंगी
उपाय:- मीठे तेल का दीपक घर के मुख्य द्वार के बहार लगाये

**मीन:-*  आज अचानक बड़े खर्चे आ सकते हैं। इस समय किसी से ऋण न लें व अपने सामर्थ्य के अनुसार ही धन का उपयोग करें। कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारियों के कोप का भाजन बनना पड़ सकता है। परिवार में बड़े बुजूर्गों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है।
उपाय:-काला कपड़ा शनि मंदिर मे अर्पण करे

*पं. डॉ दीपेश पाठक*
*ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर*
*एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम*
*(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
*एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,*
*श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला* *सीहोर म.प्र*
*9827598979,9406533539***

*नोट: यह राशिफ़ल दैनिक ग्रहदशा के आधार पर है ।आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है।कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।*

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top