
आष्टा। शहीद भगत सिंह शासकीय स्नातक महाविद्यालय, आष्टा में पदस्थ श्री महेंद्र कुमार सक्सेना के सहायक वर्ग-3 से सहायक वर्ग-2 पद पर पदोन्नत होने पर महाविद्यालय परिवार में हर्ष का वातावरण है। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य श्री धर्मेंद्र सिंह सूर्यवंशी, समस्त प्राध्यापकगण, अधिकारी एवं कर्मचारियों ने श्री सक्सेना को पुष्प माला पहनाकर शुभकामनाएं दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य एवं सफल कार्यकाल की कामना की।सभी ने उनके कर्तव्यनिष्ठ, ईमानदार एवं समर्पित सेवाभाव की सराहना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे नई जिम्मेदारियों का निर्वहन भी पूरी निष्ठा एवं दक्षता के साथ करेंगे। पदोन्नति पर श्री महेंद्र कुमार सक्सेना ने महाविद्यालय परिवार, वरिष्ठ अधिकारियों, सहकर्मियों, मित्रों एवं सभी शुभचिंतकों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें प्राप्त स्नेह, विश्वास एवं शुभकामनाएं उनके लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगी। उन्होंने भविष्य में भी पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए संस्था की प्रगति एवं गरिमा के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।