
आज भारतीय किसान संघ जिला सीहोर की बैठक जिला विद्युत अधिकारी अधीक्षण अभियंता सीहोर के साथ संपन्न हुई जिसमें मुख्य रूप से बिजली विभाग से संबंधित सभी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई तत्पश्चात जिले का ज्ञापन एवं विभिन्न तहसीलों से तहसील अध्यक्ष द्वारा ज्ञापन दिया गया जिनका की बिजली अधिकारी AC मैडम पूनम तुमराम द्वारा शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया गया बैठक में सभी तहसीलों के डिविजनल अधिकारी उपस्थित रहे भारतीय किसान संघ की तरफ से मध्य भारत प्रांत के संगठन मंत्री भरत जी पटेल जिला अध्यक्ष राकेश वर्मा संभाग उपाध्यक्ष भीम सिंह जी ठाकुर

कमल सिंह यादव जिला उपाध्यक्ष गजराज सिंह ठाकुर जिला युवा वाहिनी संयोजक सचिन जी जिला कार्यकारिणी सदस्य मोतीलाल जी मंडलोई ज्ञान सिंह जी मेवाड़ा कोषाध्यक्ष ज्ञान सिंह जी एवं विभिन्न तहसीलों के तहसील अध्यक्ष आष्टा से जितेंद्र आर्य श्यामपुर से पर्वत जी इच्छावर से राजमल जी नगर कृषि मंत्री विनोद जी राठौड़ श्रवण जी प्रवेश जी एवं अन्य किस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे तत्पश्चात एक बैठक कलेक्टर के साथ हुई जिसमें मुख्य रूप से उपार्जन संबंधित समस्याओं पर चर्चा हुई भारत माता की जय भारतीय किसान संघ जिला सीहोर।

*मेंष:-* आज आप ख़ुद को लोगों के ध्यान के केंद्र में पाएंगे, जब कोई आपके सहयोग की वजह से पुरस्कृत होगा या सराहा जाएगा. आप अपने जीवन की कुछ यादगार लम्हो का आनंद ले रहे होंगे।जल तत्व व्यापार में वृद्धि होगी।
*उपाय:-बच्चो को चॉकलेट बांटे*
**वृष:-* आज माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक संगीत के कार्यक्रम हो सकते हैं। मित्रों के सहयोग से आय के स्रोत बन सकते हैं। आभूषण खरीदी के योग है।
*उपाय:-पॉकेट मे सिंदूर रखे*

मिथुन:-* आज लम्बे समय से अटके मुआवज़े और कर्ज़ आदि आख़िरकार आपको मिल जाएंगे।अपने जीवन-साथी के साथ बेहतर समझ ज़िन्दगी में ख़ुशी, सुकून और समृद्धि लाएगी।शिक्षा,लेखन क्षेत्रो में सफलता अच्छी रहेगी।
*उपाय:-रोगी व्यक्ति की सेवा करे*
कर्क:- आज विवाद को बढ़ावा न दें। नकारात्मकता रहेगी। लेन-देन में सावधानी रखें। शोक समाचार प्राप्त हो सकता है। कार्य की बुराई होगी।भागदौड़ रहेगी।पेट के रोग परेशान कर सकता है।किसी को उधार धन न दे।
*उपाय:-ऋतुफल मंदिर मे दे*

*सिंह:-* आज आय एवं लाभ के मार्ग सुदृढ होंगे, संतान को सुख का योग है, मूत्राश्य संबधी परेशानी का सामना करना पड सकता है, आकस्मिक धनागम के भी योग बनते हैं, चोट चपेट से सावधान रहें।
*उपाय:-गुग्गल से घर मे होम करे*
**कन्या:-* आज बैंकिंग क्षेत्र तथा कमीशन के कार्यो से जुड़े जातको को अचानक धन प्राप्ति के योग बन सकते है। आँखों तथा स्किन से सम्बंधित किसी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या राहत मिल सकती है।
*उपाय:-शनिदेव को नीला पुष्प अर्पण करे*

**तुला:-* आज आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। किस्मत आपका भरपूर साथ देगी। वैवाहिक जीवन तथा व्यापारिक साझेदारों के साथ आपके रिश्ते मधुर रहेंगे। कार्य क्षेत्र से सम्बंधित की गई यात्रा सफल होगी।
*उपाय:- वस्त्र का दान करें*
*वृश्चिक:-* आज सेहत तथा धन के मामलों को लेकर चिंता बनी रह सकती है। नौकरी तथा व्यापार को लेकर स्थितियां अच्छी नही रहेंगी। व्यापारिक वर्ग के जातको को बडे नुकसान की सम्भावना रहेगी। छात्र वर्ग को सफलता मिल सकती है।
*उपाय:-गौमाता को हरा चारा खिलाये*

*धनु:-* आज आपकी कोई बहुत बड़ी जरूरत समय पर पूरी होगी। पेशेवर और व्यक्तिगत दोनों ही स्तर पर बदलाव की आवश्यकता है। जगह में परिवर्तन करने से तरोताजा महूसस करेंगे। नए कार्य से आमदनी आनी शुरू हो सकती है।
*उपाय:- हल्दी श्री विष्णु को अर्पण करें*
*मकर:-* आज पराक्रम में वृद्धि होगी। आज आपका मनोबल बढ़ेगा। कारोबार में बेहतरी आएगी। नए संपर्क बनेंगें और लाभकारी रहेंगे। काफी समय से अटके काम को पूरा कर सकते हैं।अच्छे विचारों से मन प्रसन्न रहेगा।
*उपाय:- 11 लोंग देवी को*
*कुम्भ:-* आज प्रयास अथवा स्वयं कोशिश करने से प्रत्येक कार्य में सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय में उन्नति के अवसर दिखाई दे रहे हैं। जीवनसाथी का पूरा सहयोग प्राप्त कर सकेंगे। जिन क्षेत्रों में प्रयास करेंगे उनमें सफलता मिलेगी।
*उपाय:- माखन मिश्री श्री कृष्ण मंदिर में दान करें*
**मीन:-* आज नौकरी में उन्नती के योग हैं, वाहन हानी के कारण परेशानी होगी, दैनिक रोजगार के क्षेत्र में परेशानी होगी, पत्नी के स्वास्थ्य में ध्यान दें परेशानी हो सकती है, धार्मिक यात्रा के योग बनते हैं, पिता के स्वास्थ्य में बाधा होगी ध्यान दें।
*उपाय:- कच्चा दूध नदी में प्रवाहित करें*
*पं. डॉ दीपेश पाठक*
*ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर*
*एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम*
*(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
*एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,*
*श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला* *सीहोर म.प्र*
*9827598979,9406533539***
*नोट: यह राशिफ़ल दैनिक ग्रहदशा के आधार पर है ।आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है।कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।