
आष्टा । आज विधायक कार्यालय में हुई जनसुनवाई में ग्राम पंचायत चाचरसी के सरपंच प्रतिनिधि राहुलसिंह के नेतृत्व में ग्राम पंचायत के माधोपुर मोहल्ले (मंजरा टोला) में 30 से 40 परिवार निवास करते है । यहा बिधुत लाइन की आवश्यकता है । ग्रामीण जनों ने इस मजरे टोले में ट्रांसफार्मर लगवाया जाये ताकि सभी परिवारों को बिजली मिल सके । विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने आज जनसुनवाई में आये अन्य कई ग्रामो के ग्रामीण जनों की वन टू वन मिल कर समस्याओं को सुना ।

स्मरण रहे प्रत्येक बुधवार को आष्टा विधायक अपने कार्यालय में सुबाह 10 बजे से जनता की समस्याओं को सुनने,उनेह हल करवाने के लिये जनसुनवाई करते है । आज बुधवार को प्रातः 10 बजे से कार्यालय में उपस्तिथ रह कर विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने जनता की समस्याओं को सुना एवं उनकी समस्याओं को हल करने के सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिये । आष्टा विधायक गोपालसिंह इंजीनियर जो की हर बुधवार को अपने कार्यालय में जन सुनवाई कार्यक्रम के तहत उपस्तिथ रहते है ।

आज भी बड़ी संख्या में क्षेत्र से नागरिक जनसुनवाई में पहुचे एवं अपनी अपनी पीड़ा से विधायक को अवगत कराया एवं आवेदन दिये। जनता से प्राप्त आवेदनों पर विधायक ने कहा की आपका जन सेवक होने के नाते आपकी समस्याओं को सुनना, हल करना मेरा धर्म है। आज आये आवेदनों को तत्काल सम्बंधित विभागों के अधिकारियों से चर्चा कर ग्रामीणों की समस्याओं का समय सीमा में तत्काल निराकरण करने के निर्देश दिये । विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने कार्यालय आये सभी नागरिको को भरोसा दिया कि आपकी समस्याओं का जल्द निराकरण होगा,जो मांग शासन स्तर की है उनेह वे शासन तक पहुचायेंगे।

आज जनसुनवाई में ग्राम मैना के
गायत्री मंदिर में निर्माण हेतु राशि प्रदाय करने,ग्राम बड़घाटी में टीन शेड निर्माण,मानसिक रोगी होने से सहायता राशि प्रदाय कराने,ग्राम भीलखेड़ी में धर्मशाला हेतु टीन शेड निर्माण,मुगली में
बाबा रामदेव मंदिर में निर्माण कार्य हेतु राशि,सार्वजनिक टीन शेड निर्माण हेतु राशि स्वीकृति करने,माधोपुर मोहल्ला (मजराटोला) चाचरसी में ट्रांसफार्मर स्थापित कराने,कपिल धारा योजना की तृतीय किस्त की राशि प्रदाय कराने,
किसान सम्मान निधि की राशि प्रदाय कराने,कृषि भूमि रिकार्ड में नाम संशोधन कराने,डाबरी में आवासीय मकान की छत से विद्युत तार का स्थान परिर्वतन कराने,मैना उप-स्वास्थ्य केंद्र मे

डॉक्टर के पदों में वृद्धि कराने,अवैध रूप से भूमि रिकार्ड से नाम हटवाकर प्लॉट विक्रय करने,ग्राम बागेर में पेयजल हेतु नवीन हेन्ड पम्प खनन कराने,सहित अन्य आवेदन प्राप्त हुए । सभी आई शिकायतों,मांगो एवं आवेदनों को सम्बंधित विभागों को निराकरण हेतु निर्देश दिये है । विभागों की आई समस्याओं को लेकर मौके से ही सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को आई समस्याओं के निराकरण करने के निर्देश दिये,कुछ आवेदन निराकरण हेतु सम्बंधित विभागों को भेजे गये ।

आष्टा । आज मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष द्वारा गठित की गई प्रश्न एवं संदर्भ समिति की बैठक विधानसभा भवन में समिति के कक्ष क्र 06 में सम्पन्न हुई । बैठक में समिति के नामित सदस्य के रूप में विधायक गोपालसिंह इंजीनियर शामिल हुए । प्रश्न एवं संदर्भ समिति जो की एक महत्वपूर्ण समिति है । यह समिति सदस्यों द्वारा उठाए गए मामलों की समीक्षा करती है । इस समिति का मुख्य उद्देश्य प्रश्नों की गुणवत्ता और प्रशासन की जवाबदेही सुनिश्चित करना है,और यह समय-समय पर समिति कक्ष में बैठकें करती है। प्रश्न एवं संदर्भ समिति अपनी बैठक में सदस्यों द्वारा उठाए गए प्रश्नों के उत्तरों की समीक्षा करती है । यह समिति विधायी कामकाज की पारदर्शिता बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
