हाईस्कूल की परीक्षा में उत्तीर्ण विद्यार्थियों का मार्टिनेट विद्यालय में आयोजित हुआ सम्मान समारोह, बिना कोचिंग के जिला मेरिट में स्थान बनाने वाली सानिया मंसूरी का हुआ विशेष सम्मान

आष्टा- आपके विद्यार्थी जीवन का एक पड़ाव पूर्ण हो चुका है तथा आप आपको उच्च शिक्षा के लिये विषय चयनित करना है। आपके द्वारा चुना गया विषय ही आपका भविष्य तय करेगा, इसलिये कक्षा 11 में अपने विषय का चयन सोच – समझकर करें। आपकी जिस विषय में रूचि हो जो आप पूरी लगन और मेहनत के साथ पढ़ सकें उसी विषय का चयन करें। किसी के दबाव में आकर या अपने दोस्तो को देखकर अपना विषय न चुने। उक्त सलाह मार्टिनेट विद्यालय के प्रबंधक महोदय विनीत कुमार त्रिवेदी द्वारा

कक्षा 10 में उत्तीर्ण हुये विद्यार्थियों के लिये आयोजित सम्मान समारोह में दी गई। नोशे खान के संचालन में नगर के अलीपुर क्षेत्र में स्थित मार्टिनेट कॉन्वेन्ट हायर सेकेण्डरी स्कूल का इस वर्ष का हाई स्कूल परीक्षा परिणाम 79.68 प्रतिशत रहा तथा विद्यालय के लिये गौरव की बात यह रही कि कक्षा 10 की छात्रा सानिया मंसूरी नें इस परीक्षा में 97.4 प्रतिशत अंक प्राप्त करके जिला मेरिट में अपना स्थान बनाया। सानिया की सबसे बड़ी उपलब्धि यह रही कि उसने बिना अतिरिक्त कोचिंग के केवल स्कूल के कुशल शिक्षक/शिक्षिकाओं के मार्गदर्शन में ही यह करके दिखाया।

छात्रा नें अपनी इस सफलता का पूरा श्रेय विद्यालय की श्रेष्ठ टीम को देते हुये कहा कि मार्टिनेट विद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता के साथ कोई समझौता नहीं किया जाता है। विद्यार्थी यदि नियमित रूप से विद्यालय में उपस्थित होता है तो विद्यालय के शिक्षक/शिक्षिकाओं द्वारा जिस प्रकार से तैयारी करवाई जाती है और मार्गदर्शन दिया जाता है वह उच्च अंक लाने के लिये पर्याप्त है और इसका उदाहरण मैं स्वयं हूं जिसने विद्यालय की पढ़ाई पर पूरा भरोसा करते हुये अन्य कोचिंग संस्थानों में समय नष्ट न करते हुये अपने टीचर्स के निर्देशानुसार पढ़ाई की और परिणाम आप सभी के सामनें है। इसके लिये में मार्टिनेट विद्यालय का आभार व्यक्त करती हूं। परीक्षा परिणाम के पूर्व ही विद्यालय के प्रबंधक महोदय द्वारा मेरिट में अपना स्थान बनाने पर विद्यार्थी के लिये नकद पुरस्कार की घोषणा की गई थी।

विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती प्रीति त्रिवेदी नें बताया कि विद्यालय में सभी कक्षाओं में सफल विद्यार्थियों के लिये एक बड़े स्तर पर पुरस्कार वितरण समारोह जून माह में आयोजित किया जायेगा जिसमें घोषणा के अनुसार सानिया मंसूरी को रूपये पॉच हजार का नकद पुरस्कार भी प्रदान किया जायेगा। समारोह में सानिया मंसूरी के साथ उपस्थित हुये कक्षा 10 के अन्य सफल विद्यार्थी ईशा मेवाड़ा, मो. जैद अंसारी, युवराज गोस्वामी, किरण बंजारिया, सबिया मंसूरी, खुशनुमा नाज, सना मंसूरी, फिजा फातिमा एवं जोया खान का भी पुष्पमाला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर उप-प्राचार्या शिखा तिवारी सहित विद्यालय के प्रबंधक मण्डल श्रीमती रेखा शर्मा, अतुल जैन सुराणा, कुशल भूतिया, राखी यादव एवं रचना ठाकुर द्वारा स्वागत किया गया एवं बधाई तथा शुभकामना प्रेषित की गई।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top