सीहोर कोतवाली पुलिस ने एक मोटरसाइकिल चोर को किया गिरफ्तार, चोरी की मोटर साइकिल जप्त

सीहोर पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति अनुसार घटना विवरणः- दिनांक 25.4.26 को फरियादी सादिक खान पिता अमीन खान, उम्र 34 साल, निवासी इंग्लिश पुरा मस्जिद के पास सीहोर द्वारा रिपोर्ट की गई कि दिनांक 17.0 4.26 की रात को करीब 12 से 1:00 के बीच में भोपाल से काम कर के वापस घर आया था, अपने घर के सामने अपनी मोटरसाइकिल एचएफ डीलक्स एमपी 37 एम 2981 को घर के बाहर खड़ा कर दिया था, जिसे सुबह देखा तो वह नहीं थी, आसपास तलाश किया जो नहीं मिली, अपने स्तर पर भी गाड़ी ढूंढने का प्रयास किया जो नहीं मिल पाई।

कोई अज्ञात व्यक्ति मोटरसाइकिल को चोरी कर ले गया, जिसकी रिपोर्ट पर थाना कोतवाली सीहोर में अपराध क्रमांक 273/2026, धारा 303(3) BNS पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया । निर्देशन एवं मार्गदर्शनः- घटना की सूचना प्राप्त होने पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय दीपक कुमार शुक्ला द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय सुनीता रावत एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय डॉ. अभिनंदना शर्मा सीहोर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली रविन्द्र यादव को थाना स्तर पर टीम गठित कर माल मसरूका का पता लगाकर आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया ।

पुलिस की कार्यवाही:- थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रकरण में चोरी गई मोटरसाइकिल एवं अज्ञात चोर की तलाश शुरू की जिसमें मुखबीर सूचना पर आरोपी बुरहानुद्दीन पिता मोइनुद्दीन, उम्र 24 साल, निवासी अमर टॉकीज के पास सीहोर जिला सीहोर को तत्काल पुलिस हिरासत में लेकर हिकमत अमली से पूछताछ की गई, जिसके द्वारा अपने एक साथी के साथ प्रकरण में चोरी गई मोटरसाइकिल चोरी करना कबूल किया एवं उसकी निशादेही पर मोटरसाइकिल बरामद की गई,

जिसे प्रकरण में विधिवत् गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है , जिसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर पुलिस रिमांड भी लिया गया है। प्रकरण में एक अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है। विशेष जानकारी :- आरोपी द्वारा अन्य मामले में भी एक और मोटरसाइकिल चोरी करना कबूल किया है। प्रकरण में एक अन्य आरोपी अभी फरार है। सराहनीय भूमिकाः- निरी रविन्द्र यादव, प्र.आर. 46 मनोज वर्मा, आर. 247 वीरेन्द्र सिंह परमार, आर. 823 चेतन चौहान की सराहनीय भूमिका रही ।

Oplus_16908288

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top