सामूहिक विवाह सम्मेलन से समय, श्रम एवं धन का अपव्यय रूकता हैं- श्रीमति भावना साहू

इंदौर में देवउठनी एकादशी पर होगा सर्वतेलीय समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन, प्रतिनिधि मंडल ने आष्टा साहू समाज को दिया आमंत्रण

आष्टा – जहॉ आज समाज में भौतिकता, दिखावा, वैवाहिक आयोजनो में प्रतिस्पर्धां, अति व्यय बढ़ता जा रहा हैं, वही सामूहिक विवाह सम्मेलन से समय, श्रम एवं धन का अपव्यय रूकता हैं एवं समाज का छोटा या बडा वर्ग एक ही स्थान पर आकर वैवाहिक परिणय में बंधते हैं तो सामाजिक एकरूपता तो दिखती ही हैं, वही छोटे बढे का भेद भी समाप्त होता हैं। सामूहिक विवाह सम्मेलन आज की समय की महती आवश्यकता हैं। इंदौर साहू तेलीय समाज ने इसी उद्देश्य से देवउठनी एकादशी पर सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया हैं।

उक्त आशय के उद्गार तैलिक साहू राठौर महासभा मध्य प्रदेश की प्रदेश अध्यक्ष एवं श्री सकल पंच साहू वैश्य बाथली समाज इंदौर की अध्यक्ष एडवोकेट भावना सुरेश साहू ने आष्टा साहू समाज धर्मशाला में इंदौर में 20 नवंबर को दलालबाग परिसर, वी.पी. रोड, कालका माता मंदिर चौराहा के पास, इंदौर आयोजित होने वाले साहू समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन एवं अन्नकूट महोत्सव के आयोजन में आमंत्रित करने हेतु आयोजित कार्यक्रम में व्यक्त किए। उन्होने अपने संबोधन में कहा कि साहू तैलीय समाज पूरे देश में बसा हुआ हैं। इंदौर महानगर की श्रेणी में आता हैं,

इसलिए साहू समाज ने पूरे समाज को एक जाजम पर एकत्रित करने के उद्देश्य से यह आयोजन किया हैं। इस अवसर पर पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष कैलाश परमार ने कहा कि साहू समाज बहुत मेहनती एवं परिश्रम करने वाला समाज हैं। अपने कौशल से साहू समाज हर क्षैत्र में कार्यरत् हैं। ऐसे आयोजन से समाज में एकरूपता बढेगी, वही समय, श्रम एवं धन का अपव्यय भी रूकेगा। सकल हिंदू समाज के अध्यक्ष नरेन्द्र कुशवाह ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि सामूहिक विवाह सम्मेलन से समाज के धनी एवं गरीब वर्ग के बीच की दूरी को कम किया जा सकता हैं।

Oplus_16908288

साहू समाज का यह आयोजन समाज की एकरूपता की दिशा में सार्थक कार्य करेगा। आष्टा साहू समाज के अध्यक्ष राजकुमार मांगीलाल साहू ने कहा कि आष्टा साहू समाज इस वृहद सामूहिक विवाह सम्मेलन में प्रतिभागिता तो करेगा ही वही समाज ऐसे आयोजन की प्रशंसा करता हैें। इंदौर से आगंतुक समाजजन् का दुपट्टा एवं माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर साहू समाज के पूर्व अध्यक्ष कमलेश साहू, श्रीमती पार्वती साहू, एडवोकेट शालिनी जितेंद्र साहू, जितेंद्र साहू,

सतीश साहू, ओमी साहू, भविष्य साहू, दीपेश साहू, उमेश साहू, संजय चौरसिया सहित समाज के वरिष्ठजन एवं युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। एड. भावना साहू जी के साथ निमंत्रण यात्रा में श्रीमती बबीता साहू, पंकज साहू एवं धीरज साहू भी विशेष रूप से आष्टा पधारे। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों एवं सामाजिक बंधुओं के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top