

आष्टा। नगर के सांदीपनि शासकीय उमावि आष्टा में गांधी जयंती के अवसर पर स्वच्छ भारत दिवस मनाया गया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि देने के पश्चात कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। प्राचार्य सितवत खान ने बताया कि 17 सितंबर से 2 अक्टूंबर तक स्वच्छता ही सेवा का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष की थीम ‘‘स्वच्छता में सहभाग, स्वच्छ भारत, विकसित भारत है ’’ इसका उद्देश्य स्वच्छता के लिए सामूहिक स्वामित्व और

जनभागीदारी को सुदढ़ करना एवं छात्रों और युवाओं की भागीदारी बढ़ाना और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के संबंध में जागरूकता पैदा करना है। मिशन लाइफ के तहत ईको क्लब और राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों ने विद्यालय में सफाई अभियान चलाया।
प्राचार्य सितवत खान, सम्राट ढोके, जितेन्द्र मेवाड़े, पदमा परमार (ईको क्लब प्रभारी), सतीश वर्मा (राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी), राजीव सारसिया, अभिलाषा श्रीवादी, कृतिका वर्मा, आशा रावत, संजय जैन, पवित्रा कुराड़िया, वीरेन्द्र सिंह, संदीप श्रीवास्तव, मदन परमार,

रमेश मेवाड़ा, राजेन्द्र मालवीय, सीमा बघेल, यतेन्द्र शर्मा, डी.एस. मांडवा, राजेश मालवीय, कमलेश सिसोदिया, आत्माराम सितोलिया, सतीश चक्रवर्ती, विनोद मेवाड़ा, रामेश्वर दामड़िया, गजराज सिंह ठाकुर, प्रेम सिंह सिलोरिया, विनोद पंवार, अतुल आर्य, सुनिल देलमियां, संतोष वर्मा, प्रदीप राठौर, महेश नरगावा, रामसिंह मालवीय, नितेश राठौर, प्रकाश यादव, मनोज बड़ोदिया, निर्मल बैरागी, नवीन मौर्य, कृष्णपाल सिंह गुर्जर, एस.के. सिंगारिया, राजेश राठौर, रेखा मालवीय सहित 200 से अधिक शिक्षकों और विद्यार्थियों ने सफाई अभियान में सहभागिता करी।

इस अवसर पर स्वच्छता रैली का आयोजन भी किया गया जिसमें जनजागरूकता के लिए स्वच्छता संबंधी नारे लगाए गए।
प्राचार्य ने बताया कि स्वच्छता हमारे जीवन का अभिन्न अंग है और नियमित रूप से हमें अपने परिवेश और विद्यालय की सफाई करनी चाहिए। आगे भी विद्यालय में व्यक्तिगत स्वच्छता, हाथ धोना, वर्षा जल संचयन, कचरा पृथककरण, सिंगज यूज प्लास्टिक से बचाव, जल संचय संवाद, स्वच्छता की पाठशाला, दीवार पेटिंग और थीम आधारित कला प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएंगा।



