

आष्टा । क्षेत्र के लोकप्रिय क्रिकेट टूर्नामेंट KPL-6 (नरेश दादा कप) का फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक तरीके से संपन्न हो गया है। यह पूरा टूर्नामेंट स्वर्गीय श्री नरेश वर्मा की पावन स्मृति में खेला गया था। ग्राम खड़ी ग्राउंड पर खेले गए इस फाइनल मुकाबले में पटेल इंडियन की टीम को डोडी -11, ने 10 ओवर में 130 रनों का टारगेट दिया था । इस लक्ष्य का पीछा करते हुए पटेल इंडियन- 11, खोयरा ने मात्र 7 ओवर में ही पूरा कर लिया। और डोडी 11 ,को फाइनल मुकाबले में शिकस्त देकर खिताब आपने नाम ऐतिहासिक जीत दर्ज की।

मैच में पटेल इंडियन के खिलाड़ी ने अपने शानदार प्रदर्शन से टीम की जीत में मुख्य भूमिका निभाई।शानदार कमेंट्री और सफल संचालन फाइनल मैच के दौरान दर्शकों का उत्साह कमेंट्री बॉक्स से गूंज रही आवाजों ने और बढ़ा दिया। मैच की कमेंट्री राजा पटेल और मनीष वर्मा दादा द्वारा बहुत ही दिलचस्प और जीवंत तरीके से की गई। जिसने समापन समारोह को यादगार बना दिया।टूर्नामेंट में सुनील कुमार फरेला जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि, अनीश भाई खोइरा (सरपंच प्रतिनिधि), रासद भाई पटेल खोइरा, दीपक भाई पटेल ,संदीप पटेल और तूफान जागीदार शामिल थे।

केपीएल समिति द्वारा टूर्नामेंट का सफल प्रबंधन और शानदार का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम को सफल बनाने में तरुण तोमर, सादिक भाई और उनकी पूरी टीम का विशेष सहयोग रहा। खिलाड़ियों और टीमों को विशेष पुरस्कारों के रूप मेंप्रथम पुरस्कार राशि: विजेता टीम पटेल इंडियन 11 खोयरा को टूर्नामेंट का प्रथम पुरस्कार (₹11,000), राजेश कुमार पटेल (संचालक आर कान्वेंट मिडिल स्कूल ) द्वारा प्रदान किया गया।प्रथम एवं द्वितीय पुरस्कार की ट्रॉफी आदिल पटेल की तरफ से प्रदान की गई। पूरे टूर्नामेंट की ‘मैन ऑफ द मैच’ ट्रॉफियां श्री जितेंद्र जी तोमर (अपनी डेरी) की तरफ से दी गईं।

“कप्तान आदिल पटेल ने पेश की सांप्रदायिक सौहार्द की अनूठी मिसाल”खिताब जीतने के बाद पटेल इंडियन टीम के कप्तान आदिल पटेल ने प्रथम पुरस्कार के रूप में मिली ₹11,000 की राशि में से ₹5,000 खड़ी के मंदिर में और ₹5,000 मस्जिद में स्व नरेश वर्मा की स्मृति में दान करने का बड़ा ऐलान किया।मुख्य अतिथि सुनील कुमार फरेला ने आगामी सीजन के लिए ऐलान किया कि KPL-7 (अगले सीजन) के प्रथम पुरस्कार की पूरी राशि वह अपनी तरफ से देंगे।टूर्नामेंट के सफल समापन पर आयोजन समिति और स्थानीय ग्रामीणों ने मोन धारण कर स्व. श्री नरेश वर्मा जी को श्रद्धांजलि अर्पित की।



