तपोभूमि देवबड़ला में प्रथम सावन सोमवार पर श्रद्धालुओं ने बाबा विल्वैश्वर महादेव को जल अर्पण किया

मां नेवज नदी के उद्गम स्थल व पुरातात्विक धरोहर देवांचल धाम देवबड़ला बिलपान में बड़ी संख्या में श्रद्धालु देवबड़ला पोहचे मंदिर समिति के अध्यक्ष श्री ओंकार सिंह भगत जी ने बताया आज प्रथम सावन सोमवार के शुभ अवसर पर क्षेत्र व दुर दराज से भक्तजनों बाबा विल्वैश्वर महादेव का जलाभिषेक किया देवबड़ला स्मारक इंतजार कुंवर विजेंद्र सिंह भाटी ने बताया देवाधिदेव महादेव भूत भावन भगवान शंकर की आराधना का पर्व साधना आस्था श्रद्धा विश्वास के पवित्र श्रावण मास मे क्षेत्र की माता बहने व भक्ति जन अपने गांव से कावड़ कलश में जलने पर बाबा महादेव को चढ़ाने पैदल आते हैं बाबा का जलाभिषेक कर क्षेत्र की सुख शांति व समृद्धि के लिए मंगलकामनाएं करते हैं।

भाटी सा का निवेदन आस्था श्रद्धा भक्ति मान मर्यादा संस्कार संस्कृति एवं मर्यादा को ध्यान में रखते हुए समस्त जनमानस से विनम्र निवेदन किया है आप जब भी मंदिर जाए तो मर्यादित वस्त्र पहनकर ही जाए जिंस टी शर्ट नेकर केपरी व शर्ट्स पहनकर ना जाए अर्ध नग्न अवस्था में जाकर मंदिर की गरिमा को ठेस ना पहुंचे राजपूताना पोशाक साड़ी व सलवार सूट ही अलाव है सिर भी ढका हुआ होना चाहिएपुरुषों के लिए हमारी सनातन संस्कृति के अनुसार धोती कुर्ता पगड़ी व कुर्ता पजामा ही पहनकर जाए पूर्णता रुप से देवबड़ला मंदिर पर शर्ट्स पहनकर जाना प्रतिबंधित नियम का उल्लंघन करने पर आपके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है।


​आष्टा – नगर में दिन-प्रतिदिन बढ़ती आवारा पशुओं की समस्या और यातायात में आ रही बाधाओं को गंभीरता से लेते हुए नगर पालिका ने नपाध्यक्ष श्रीमती हेमकुंवर रायसिंह मेवाड़ा के निर्देश पर एक विशेष मुहिम की शुरुआत की है। इस अभियान के तहत नगर के मुख्य मार्गों, चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर खुले में विचरण कर रहे लगभग 55 आवारा पशुओं को पकड़ा गया।


​मुख्य नगर पालिका अधिकारी विनोद कुमार प्रजापति ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर को सुगम यातायात और दुर्घटना-मुक्त बनाने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई है। इसके तहत लगभग
​55 आवारा पशुओ को पकड़ा गया है, जिसमे से 34 पशुओ को पशु पालको के आने पर उन्हें सख्त हिदायत देते हुवे सौपे गए, शेष 21 आवारा पशुओ को ​दास्ताखेड़ी स्थित संत गोविंद जाने गौशाला में ट्रक के माध्यम से सुरक्षित पहुँचाए गए। ​नगर पालिका की इस त्वरित कार्रवाई से आम जनता और वाहन चालकों ने राहत की सांस ली है। सीएमओ श्री प्रजापति ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।


​नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा नगरवासियों एवं पशु पालको से अपील करते हुए कहा कि हमारे नगर को स्वच्छ, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। मुख्य मार्गों पर विचरण करने वाले आवारा गोवंश के कारण न केवल यातायात बाधित हो रहा है, बल्कि आए दिन हादसों का अंदेशा भी बना रहता है। इसी समस्या के स्थायी समाधान के लिए नगर पालिका टीम ने यह विशेष अभियान चलाया है। ​हम गोमाता के प्रति पूरी श्रद्धा रखते हैं। इसीलिए जिन पशुओं के कोई मालिक नहीं थे, उन्हें पूरी सुरक्षा और सम्मान के साथ दास्ताखेड़ी स्थित संत गोविंद जाने गौशाला भिजवाया गया है, ताकि वहां उन्हें उचित चारा और देखभाल मिल सके।


​मेरी सभी पशुपालक भाइयों से विनम्र अपील है कि अपने पालतु गोवंश को सड़कों पर लावारिस न छोड़ें। उन्हें अपने घरों या बाड़ों में बांधकर रखें। यदि कोई पशुपालक बार-बार अपने मवेशियों को सड़कों पर छोड़ता पाया गया, तो नगर पालिका प्रशासन उनके खिलाफ वैधानिक व दंडात्मक कार्रवाई करने के लिए बाध्य होगा।
​नगर को सुंदर, स्वच्छ और दुर्घटनामुक्त बनाने में आप सभी का सहयोग अत्यंत आवश्यक है। इस अभियान मे दरोगा राजेश घेँघट, जमादार पप्पू खरे, अमरदीप सांगते, मनोज घेँघट, रितेश सांगते, दीपक सांगते, जीवन करोसिया आदि का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top