

आष्टा। नगर के सांदीपनि शासकीय उमावि आष्टा के विद्यार्थियों रानू महेश्वरी ने शास्त्रीय नृत्य, परिधि धनगर ने योग, नियति वर्मा ने संस्कृत भाषण और शिवम शर्मा ने वेदपाठ में जिला स्तरीय बालरंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। ये विद्यार्थी संभाग स्तरीय बालरंग प्रतियोगिता में भोपाल में सीहोर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगें। सांदीपनि विद्यालय के प्राचार्य सितवत खान ने बताया कि विद्यालय स्तर की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के लिए उचित मंच उपलब्ध कराना, विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा को पहचान कर उनका विकास करना, संगीत, नृत्य, नाटक, चित्रकला और

साहित्य में रूचिवर्धन करना। आत्मविश्वास जाग्रत करते हुए मंचीय कौशल का विकास करना और भारतीय संस्कृति एवं लोककलां के प्रति रूचि जागृत करके उसका सम्मान बड़ाना। बालरंग का उद्देश्य है। विद्यालय में संगीत, नृत्य एवं अन्य गतिविधियों का नियमित आयोजन होता है। इसी का परिणाम है, कि विद्यार्थी भिन्न-भिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे है।

आयुष्मान वर्मा और किरण वर्मा ने वाद-विवाद, तस्मियां ने उर्दू वाद-विवाद, सादिया अली ने उर्दू निबंध, समर्थ जैन ने एकल वादन, विधा राजपूत ने सुगत संगीत, विवेक सेन ने एकल वादन, मीता प्रजापति ने संस्कृत निबंध और सामूहिक लोक नृत्य एवं सामूहिक लोकगीत में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार निहारिका सैंधव ने संस्कृत निबंध, सुमैया जहां नज़्म, सुजीत घनघौर ने स्वरचित काव्य में तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय को गौरवांवित किया।

विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर प्राचार्य सितवत खान, असमा खानम, अंत्येश धारवां, सम्राट ढोके, जितेन्द्र मेवाड़े, सतीश वर्मा, नवीन मौर्य, पदमा परमार, अभिलाषा श्रीवादी, स्नेहलता पाल, दीपिका दास, स्वाति राठौर, धीरज शर्मा, निर्मलदास बैरागी, मनोज कर्मोदिया, एस.के. सिंगारिया, राजेश राठौर, राजीव सारसिया, श्वेता पांडेय आदि ने उनकों बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी।
मो. सितवत खान

