

आष्टा। नगर में गणेश उत्सव के अवसर पर विभिन्न स्थानों एवं मंडलों में विराजमान भगवान गजानन महाराज के दर्शन एवं पूजन-अर्चन का क्रम जारी है। इसी क्रम में सकल हिंदू समाज आष्टा के पदाधिकारियों ने नगर के विभिन्न गणेश उत्सव मंडलों में पहुंचकर भगवान गजानन महाराज के दर्शन किए तथा आशीर्वाद प्राप्त किया।इस अवसर पर विभिन्न गणेश उत्सव मंडल के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा सकल हिंदू समाज के पदाधिकारियों का आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया।

कई पंडालों में भगवान गजानन महाराज की महाआरती, भजन संध्या एवं भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें समाजजनों ने श्रद्धापूर्वक सहभागिता कर धर्मलाभ लिया।सकल हिंदू समाज के अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाहा, पूर्व पार्षद का विभिन्न गणेश उत्सव मंडलों में भगवान गजानन महाराज के नाम अंकित दुपट्टा एवं साफा पहनाकर स्वागत-सम्मान किया गया। इस दौरान श्री कुशवाहा ने भगवान गजानन महाराज का पूजन कर सभी के सुख, समृद्धि एवं मंगल की कामना की।

इस अवसर पर नरेंद्र कुशवाहा ने उपस्थित युवाओं, माताओं-बहनों एवं श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों से हमारी सनातन परंपराएं मजबूत होती हैं। युवाओं को अपनी संस्कृति और धर्म से जुड़कर समाज को सकारात्मक दिशा देने में अपनी भूमिका निभानी चाहिए। माताओं-बहनों और युवा पीढ़ी की धार्मिक आयोजनों में बढ़ती सहभागिता समाज के लिए प्रेरणादायी है।उन्होंने सभी से भगवान गजानन महाराज के आशीर्वाद के साथ धर्म एवं

संस्कारों के मार्ग पर आगे बढ़ने तथा सामाजिक एकता और भाईचारे को मजबूत करने का आह्वान किया। साथ ही गणेश उत्सव के सफल आयोजन के लिए सभी गणेश उत्सव मंडल के आयोजकों एवं श्रद्धालुओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।इस दौरान सकल हिंदू समाज संयोजक मुकेश नामदेव, सचिव मनीष डोंगरे, उपाध्यक्ष प्रेम नारायण जायसवाल, प्रचार मंत्री अचल किरार, महामंत्री रमेश मालवीय, मनोहर बैरागी, वरिष्ठ समाजसेवी अमरचंद कुशवाहा पटेल, शुभम कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।

