

आष्टा। नगर के सांदीपनि शासकीय उमावि आष्टा में 05 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ईको क्लब एवं राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवक, शिक्षक, शिक्षिकाएं, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्र छात्राओं ने उत्साह पूर्वक सहभागिता की। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया तथा पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षों के महत्व के संबंध में जागरूकता का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य सितवत खान ने कहां कि वृक्ष पृथ्वी के आभूषण है और मानव जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाकर उसकी देखभाल करनी चाहिए। अकादमिक समन्वयक अंत्येश धारवां ने बच्चों से कहा कि हमें प्लास्टिक का उपयोग कम से कम करना है और पृथ्वी को स्वच्छ एवं स्वस्थ बनाए रखने की जिम्मेदारी उठाना है। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी सतीश वर्मा ने कहा कि हम सभी को अपने घर,खेत ,खलिहान,कार्यालय आदि परिसर में

एक पेड़ मां के नाम लगाकर उसका संरक्षण करना चाहिए तथा पृथ्वी को हरा भरा और स्वच्छ रखने में अपना सक्रिय सहयोग प्रदान करना चाहिए। प्राचार्य सितवत खान ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलवाई और इसके पश्चात पर्यावरण संरक्षण रैली का आयोजन किया गया। रैली में पर्यावरण संरक्षण से संबंधित नारे लगाएं गए। कार्यक्रम में कनक प्रसाद उप संचालक, सलोनी शर्मा विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी आष्टा सहित पांच सौ से अधिक विद्यार्थियों, पालकों और शिक्षकों ने सहभागिता की।

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों पदमा परमार, जितेन्द्र मेवाड़े, कासिम खान, विजय मंगल बगाना, कमलेश वर्मा, संध्या पटेल, सुरेश पाटीदार, मनोहर मालवीय, रईसा शाह, पवित्रा सारसिया, गजराज सिंह ठाकुर, लखनलाल परमार, मदनलाल परमार, रामलाल कुशवाह, पिंकी रायकवार, मांगीलाल राया, जितेन्द्र धनवाल, दिनेश गहरवाल, राम सिंह, धीरज शर्मा, एस.के. सिंगारिया, राजेश राठौर आदि ने पौधो को गोद लेकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया।

