शासकीय कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल आष्टा में हुआ “पेड़ को राखी” अभियान

आष्टा। रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से शासकीय कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल आष्टा में “रक्षाबंधन–पेड़ को राखी” अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।

मध्यप्रदेश शासन, सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय वल्लभ भवन भोपाल के आदेश एवं कलेक्टर जिला सीहोर के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं समस्त स्टाफ ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। छात्राओं ने विद्यालय परिसर में स्थित पेड़ों को राखी बांधकर “पेड़ बचाओ–जीवन बचाओ” का संदेश दिया तथा पेड़ों और पर्यावरण की रक्षा करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं के लिए प्रकृति संरक्षण पर कहानी लेखन एवं पेंटिंग प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। छात्राओं ने अपनी रचनात्मकता के माध्यम से पेड़ों के महत्व, पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया।इस अवसर पर संस्था प्राचार्य अजब सिंह राजपूत ने कहा कि पेड़ केवल प्रकृति की सुंदरता नहीं, बल्कि मानव जीवन का आधार हैं। रक्षाबंधन जैसे पवित्र पर्व को पर्यावरण संरक्षण से जोड़कर समाज में प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत किया जा सकता है। उन्होंने छात्राओं से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में देवीसिंह मालवीय, हबीब खान, धर्मपाल महेश्वरी, जितेंद्र गुठानिया, मनोज कुमार बाकड़े, आरिफ सिद्दीकी, मोहम्मद फारूक, जयप्रकाश नागलिया, श्रीमती रीना पीटर, संगीता मालवीय, नीलिमा बैरागी, अर्चना माथुर,अश्विनी मालवीय, कल्लू बरकरे, गजेंद्र शर्मा, नरेंद्र सिंह राजपूत सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं छात्राएं उपस्थित रही।कार्यक्रम के अंत में छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए संदेश दिया कि राखी का यह बंधन केवल भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक नहीं, बल्कि प्रकृति और मानव जीवन के बीच अटूट रिश्ते का भी संदेश है।“पेड़ सुरक्षित रहेंगे, तभी जीवन सुरक्षित रहेगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top