
आष्टा । आज विधायक कार्यालय में हुई जनसुनवाई में ग्राम कोदकपुरा की महिलाओं ने बिधुत के 5 पोल बिधुत लाइन टूटी होने से जल आपूर्ति बाधित पड़ी होने की समस्या से अवगत कराते हुए समस्या के निराकरण की मांग का मांग पत्र विधायक गोपालसिंह इंजीनियर को सौपा । महिलाओं ने बताया की बिधुत विभाग द्वारा समस्या हल नही करने से जल समस्या खड़ी हो गई है,हम सब महिलाए दूर दूर से पानी ला रही है ।
विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने आज जनसुनवाई में आये अन्य कई ग्रामो के ग्रामीण जनों की वन टू वन मिल कर समस्याओं को सुना । स्मरण रहे प्रत्येक बुधवार को आष्टा विधायक अपने कार्यालय में सुबाह 10 बजे से जनता की समस्याओं को सुनने,उनेह हल करवाने के लिये जनसुनवाई करते है ।

आज बुधवार को प्रातः 10 बजे से कार्यालय में उपस्तिथ रह कर विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने जनता की समस्याओं को सुना एवं उनकी समस्याओं को हल करने के सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिये । आष्टा विधायक गोपालसिंह इंजीनियर जो की हर बुधवार को अपने कार्यालय में जन सुनवाई कार्यक्रम के तहत उपस्तिथ रहते है । आज भी बड़ी संख्या में क्षेत्र से नागरिक जनसुनवाई में पहुचे एवं अपनी अपनी पीड़ा से विधायक को अवगत कराया एवं आवेदन दिये। जनता से प्राप्त आवेदनों पर विधायक ने कहा की आपका जन सेवक होने के नाते आपकी समस्याओं को सुनना, हल करना मेरा धर्म है। आज आये आवेदनों को तत्काल सम्बंधित विभागों के अधिकारियों से चर्चा कर ग्रामीणों की समस्याओं का समय सीमा में तत्काल निराकरण करने के निर्देश दिये ।

विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने कार्यालय आये सभी नागरिको को भरोसा दिया कि आपकी समस्याओं का जल्द निराकरण होगा,जो मांग शासन स्तर की है उनेह वे शासन तक पहुचायेंगे। आज जनसुनवाई में
सेवा अभिलेख में गृह निवास का पता संशोधित कराने,विद्युत आपूर्ति नही होने से पेयजल व्यवस्था ठप्प होने,
अखिल भारतीय पटवा समाज केन्द्र सरकार की विश्वकर्मा योजना में सम्मिलित करने,गंदे पानी की निकासी रोकने,खामखेड़ा बैजनाथ में पक्की सड़क बनवाने,खेत के रास्ते पर मुरम डालने संबंधीं,मुरमी करण एवं डॉ. बाबा साहेब की मूर्ति की स्थापना ग्राम कातला तक,घर के सामने से घुड़ा और गंदगी हटवाने,बाबा रामदेव जी का चबुतरा निर्माण हर्राजखेड़ी में,प्रधानमंत्री आवास,

समग्र आई डी से नाम पृथक कराने, लाड़ली बहना योजना में नाम शामिल कराने,ग्वाला में विधायक निधि से पुलिया की उंचाई में वृद्धि कराने, मुरमीकरण रोलागॉव में, स्वैच्छिक स्थानान्तरण,सड़क निर्माण बमूलिया भाटी में, कल्याणपुरा में मुरमीकरण कराने,जिया पैलेस पार्वतीनगर में सड़क एंव बिजली की व्यवस्था हेतु,
दीव्यांगता के कारण आर्थिक सहायता दिलाने,श्यामपुरा मगरदा के किसानो को खाद उपलब्ध कराने,कृषि भूमि में नाम दूरस्त कराने,आवास हेतु प्लॉट उपलब्ध करानेकासमपुरा में सीसी रोड़ एवं हनुमान मंदिर के पास हेन्डपम्प स्थापित कराने,ग्रेवल रोड़ मैना में,कृषि भूमि का सीमांकन कर कब्जा दिलवाने,
वाद्ययंत्र प्रदाय कराने,

अजा बस्ती बमूलिया खीची में सामुदायिक भवन निर्माण कराने,
ग्राम धुराड़कला में ट्रांसफार्मर की क्षमता में वृद्धि कराने,प्रधानमंत्री आवास की राशि प्रदाय करानेशौचालय निर्माण कराने सहित अन्य आवेदन प्राप्त हुए । सभी आई शिकायतों,मांगो एवं आवेदनों को सम्बंधित विभागों को निराकरण हेतु निर्देश दिये है । विभागों की आई समस्याओं को लेकर मौके से ही सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को आई समस्याओं के निराकरण करने के निर्देश दिये,कुछ आवेदन निराकरण हेतु सम्बंधित विभागों को भेजे गये ।
