

आष्टा। समीपस्थ ग्राम वाऊपुरा में कुशवाहा परिवार द्वारा आयोजित सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में प्रतिदिन श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति देखने को मिल रही है। ग्राम के वरिष्ठ समाजसेवी श्री प्रेमचंद जी कुशवाह परिवार के तत्वावधान में 25 मई से 31 मई 2026 तक आयोजित इस धार्मिक आयोजन में श्रद्धा, भक्ति एवं सनातन संस्कृति की सुंदर छटा बिखर रही है। कथा का रसपान व्यासपीठ से परम श्रद्धेय पंडित श्री विनोद जी भारद्वाज के श्रीमुख से कराया जा रहा है, वहीं पूजन, हवन, अनुष्ठान एवं पितृ तर्पण आदि धार्मिक विधियां पंडित श्री हरिओम जी शास्त्री इंदौर द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान से संपन्न कराई जा रही हैं।

कथा के दूसरे दिवस व्यासपीठ से पंडित श्री भारद्वाज जी ने राजा दक्ष प्रसंग का अत्यंत भावपूर्ण एवं ज्ञानवर्धक वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं को धर्म, संस्कार, भक्ति एवं मानव जीवन के आदर्शों का संदेश दिया। कथा पंडाल में उपस्थित श्रद्धालुओं ने भक्ति रस में डूबकर कथा श्रवण किया। कथा स्थल भगवान श्रीकृष्ण के जयघोषों एवं भजनों से भक्तिमय बना रहा।इस अवसर पर जिला कुशवाहा समाज अध्यक्ष पूर्व पार्षद नरेंद्र कुशवाहा ने व्यासपीठ पर विराजमान पंडित श्री विनोद जी भारद्वाज का पुष्पमाला एवं साफा पहनाकर स्वागत सम्मान किया तथा श्रीमद् भागवत ग्रंथ की पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

साथ ही आयोजक कुशवाहा परिवार के वरिष्ठजनों — श्री प्रेमचंद जी कुशवाह, चैन सिंह कुशवाहा, अमृतलाल कुशवाहा, गोपाल कुशवाहा, कुशवाहा, ओमप्रकाश कुशवाहा, सिद्धनाथ कुशवाहा, रमेश कुशवाहा, एवं जीवन कुशवाहा, मुकेश कुशवाहा सहित समस्त परिवारजनों का भगवान श्रीकृष्ण नाम से अंकित दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया गया।अपने धार्मिक उद्बोधन में जिला अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाहा पूर्व पार्षद ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं बल्कि समाज को संस्कार, एकता और आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान करने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि जिस परिवार एवं ग्राम में भगवान की कथा होती है वहां सदैव सुख, शांति एवं समृद्धि का वास होता है।

आज के समय में युवाओं को धर्म एवं संस्कृति से जोड़ना अत्यंत आवश्यक है और ऐसे आयोजन समाज को नई दिशा देने का कार्य करते हैं। उन्होंने कथा आयोजन के लिए समस्त कुशवाहा परिवार को बधाई देते हुए कहा कि यह आयोजन समाज में धार्मिक चेतना एवं सामाजिक समरसता का उत्कृष्ट उदाहरण है।कार्यक्रम में विशेष रूप से मां पार्वती धाम गौशाला समिति कोषाध्यक्ष संजय सुराणा, अमरचंद कुशवाहा पटेल, धन्नालाल कुशवाहा, मित्रीलाल कुशवाहा, कैलाश कुशवाहा काका, पन्नालाल कुशवाहा, कुमेर सिंह मेवाड़, रामचंद्र मालवीय, श्याम मामा कुशवाह, अमन कुशवाह, रोहित कुशवाहा, सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। कथा में मातृशक्ति की उपस्थिति विशेष रूप से आकर्षण का केंद्र रही।अंत में आयोजक कुशवाहा परिवार द्वारा पधारे सभी संतजनों, अतिथियों एवं श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा गया कि भगवान श्रीकृष्ण की कृपा एवं समाजजनों के सहयोग से यह धार्मिक आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हो रहा है। श्रद्धालुओं से प्रतिदिन कथा में उपस्थित होकर धर्मलाभ लेने की अपील भी की गई।
