

आष्टा । नवरात्रि पर्व के अंतर्गत स्थानीय श्री मानस भवन में आयोजित जयश्री भजन संध्या कार्यक्रम में भाग लेने आए मध्य प्रदेश शासन के लोक स्वास्थ्य परिवार कल्याण एवं चिकित्सा विभाग मंत्री श्री नरेंद्र शिवाजी पटेल का आष्टा पहुचने पर विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर के नेतृत्व में विधायक कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्षो एवं सभी कार्यकर्ताओं,जनप्रतिनिधियों ने विधायक कार्यालय पहुचने पर मंत्री श्री पटेल की भव्य अगवानी कर आतिशबाजी चला के एवं पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत और सम्मान किया गया ।

आष्टा पहुचने पर सभी कार्यकर्ताओं ने विधायक इंजीनियर के नेतृत्व में भोपाल नाके पर अगवानी की । भोपाल नाके से विधायक गोपालसिंह इंजीनियर के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी,युवा मोर्चा,सभी मंडलो के अध्यक्षों ने अगवानी कर मंत्री श्री पटेल को कन्नौद रोड से होते हुए विधायक कार्यालय तक रैली के रूप में लाया गया तथा यहां पर भव्य स्वागत किया गया । विधायक कार्यालय पर विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर द्वारा विधानसभा क्षेत्र की जनता की ओर से मप्र शासन कर मंत्री श्री नरेंद्र शिवाजी पटेल का साफा पहनाकर शाल उड़ाकर एवं विधानसभा क्षेत्र की जनता की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट किया गया एवं उनका पूरी विधानसभा क्षेत्र की ओर से मंत्री जी का कार्यालय पर अभिनंदन किया गया ।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी आष्टा नगर मंडल अध्यक्ष अंजली विशाल चौरसिया के नेतृत्व में सभी मातृशक्तियो ने मंत्री जी का पुष्पवर्षा कर अभिनन्दन किया । विधायक कार्यालय पर नप जावर-कोठरी के अध्यक्ष प्रतिनिधि राधेश्याम दलपति,मनोज वैद्य,मंडल अध्यक्ष जावर एवं डोडी के अध्यक्ष विजेन्द्रसिंह ठाकुर,नरेन्द्रसिंह ठाकुर,युवा मोर्चे के जिलाध्यक्ष महेंद्रसिंह ठाकुर धाम सहित सभी उपस्तिथ पदाधिकारियों , कार्यकर्ताओ,पार्षदों,युवा मोर्चे,महिला मोर्चे की कार्यकर्ताओ सहित बड़ी संख्या में उपस्तिथ सभी कार्यकर्ताओं ने स्वागत सम्मान किया

