

आष्टा । विचार कर रहा था कि आज मातारानी की भक्ति के लिये आयोजित भजन संध्या के इस शानदार,कार्यक्रम में भाषण कहां से शुरू करूं । लेकिन जब आज के इस भव्य दिव्य कार्यक्रम के आयोजन दादा दयालु को और उनकी जेब में रखा मोबाइल देखा तब विचार किया गया आज का भाषण दादा दयालु से ही शुरू किया जाए । जिस प्रतिष्ठान जयश्री ज्वेलर्स एवं उसके मालिक एवं संचालकों द्वारा अकेले ने इतना बड़ा भव्य आयोजन किया है,तो निश्चित इनमें कोई तो ऐसी विशेषता होगी जो एक अकेले व्यक्ति द्वारा इतना बड़ा आयोजन इतना भव्य आयोजन और पूरे शहर के नागरिकों को साथ लेकर आयोजित किया है ।

यहां पर भजन संध्या में बहुत सारे युवा बैठे हैं,मैं उन सब आज के युवाओ से आव्हान करता हूं कि ये जो दादा दयालु है,उनसे सभी को प्रेरणा लेना चाहिए । क्योकि आज इस नए युग में जब आप सब युवा शिक्षा,व्यापार आदि के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रहा है निश्चित रूप से आप हम सब संसाधनों,साधनों की पहले बात करते हैं । लेकिन विचार करना चाहिए कि जो संसाधन और साधन की उनको आवश्यकता है उसका हम उतना ही उपयोग करें जितना हम सब के हित में है और इसका ज्वलंत उदाहरण है आष्टा के जयश्री ज्वेलर्स के संचालक,समाजसेवी जितेन्द्र सोनी उर्फ दादा दयालु ।

उक्त उदगार मप्र शासन के लोक स्वास्थ कल्याण एवं चिकित्सा विभाग मंत्री श्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने स्थानीय मानस भवन में जयश्री ज्वेलर्स परिवार द्वारा आयोजित दो दिवसीय भजन संध्या के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किये । मंत्री श्री पटेल ने कहा की दादा दयालु जो की कितने बड़े व्यक्ति होंगे,जिन्होंने केलर इतना बड़ा आयोजन अकेले ही आयोजित किया है,निश्चित हम सब सोचते होंगे कि उतना ही बड़ी कीमत का इनका मोबाइल भी होगा । लेकिन मुझे आश्चर्य हुआ जब मैने इनकी जेब मे एक छोटा सा कीपैड मोबाइल देखा । निश्चित यह हम सब के लिये, आज के युवाओ के लिये एक विचारणीय और प्रेरणादायी बात है,

की इतने बड़े व्यक्ति दादा दयालु के पास एक कीपैड जैसा छोटा सा मोबाइल है । इससे यही प्रेरणा मिलती है कि हम मिले संसाधनों एवं साधनों का उतना ही उपयोग करें, जितना हमे करना चाहिए । कौन सा साधन संसाधन हमें चाहिए,उसका कितना उपयोग करें यह जरूर विचार करें । मंत्री श्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने कहा की आप सब भक्तजन भजन संध्या में भजनों को सुनने के लिए आए हैं लेकिन हमें भाषण के लिए खड़ा कर दिया गया है । लेकिन हम आपके बीच में ज्यादा बाधा नहीं बनेंगे । श्री पटेल ने कहा की संचालक कह रहे थे कि आज आध्यात्म ओर अभियांत्रिकी का संयोग मंच पर है ।मंत्री श्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने कहा कि मै इंजीनियर हु लेकिन अध्यात्म में भी बड़ी रुचि है ।

आज अध्यात्म और अभियांत्रिकी की बात हुई है, निश्चित हमारी जो परंपरा है हमारे दादा दादी,नाना नानी,हमारे संत,ऋषि,मुनियो ने जो वर्षो पहले बताया,सीखाया उसे आज पूरा विश्व ने माना भी ओर स्वीकार भी कर रहा है । इसके लिए उन्होंने घर आंगन में तुलसी लगाई जाती है,उस पौधे का उदाहरण दिया ओर तुलसी का अपना क्या महत्व है उसे समझाया । आज सूर्य ग्रहण चंद्र ग्रहण की बातें होती है लेकिन हमारे जो पंडित जी होते हैं वह पूरा नशा अपने झूले में लेकर घूमते हैं । आपने देखा होगा की हमारे पंडित जी उनके झोले में जो पंचांग होती है,उसे हमारे पंडित जी केवल पंचांग में देखकर बता देते हैं कि कब चंद्र ग्रहण होगा और कब सूर्य ग्रहण होगा । आज हम नारा लगाते है कि धर्म की जय हो ।

धर्म क्या है,धर्म वो है जो पालन किये जाने योग्य हो,वो ही धर्म है । अधर्म वह है, जो दूसरों को कष्ट देता है । जिससे दूसरों को कष्ट होता है उसे अधर्म कहते है । प्राणियों में सद्भावना हो आज हम केवल प्राणियों की ही बात नहीं करते हैं हम धरती, पानी, आकाश में रहने वाले एवं प्रत्येक वनस्पति के जीव उन सब में सद्भावना की बात करते हैं । विश्व का कल्याण हो अर्थात हम किसी एक व्यक्ति,वर्ग,देश विशेष के कल्याण की बात नहीं करते है । हम तो पूरे विश्व की बात करते हैं कि पूरे विश्व का कल्याण हो । मंत्री श्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने इस अवसर पर कहा कि विधायक गोपालसिंह इंजीनियर उन्होंने जो मांगे रखी है

उसमें एक मांग यह रखी कि हमारा आष्टा हाईवे पर है लेकिन रेलवे से नहीं जुड़ा है,इसके लिये मप्र की विधानसभा से एक अशासकीय संकल्प पास कराने में सहयोग की बात कही है निश्चित जब भी यह संकल्प आएगा हम उनकी पूरी इसमें मदद करेंगे पास करायेंगे । दूसरी मांग विधायक इंजीनियर ने आष्टा में ट्रामा सेंटर की मांग की है । मैं आपको बताना चाहता हूं कि मध्य प्रदेश की डॉक्टर मोहन यादव जी की सरकार ने एक निर्णय लिया है कि हाईवे पर प्रत्येक 80 किलोमीटर पर पर आधुनिक और सर्वसुविधा युक्त ट्रामा सेंटर खोला जाएगा और बड़ा सौभाग्य की बात है कि भोपाल से आष्टा 80 किलोमीटर पर ही स्तिथ है,तो निश्चित रूप से मानिए कि आष्टा इस ट्रॉमा सेंटर की सौगात से लाभान्वित होगा । मैं डॉक्टर मोहन यादव जी की ओर से उनका मंत्री होने के नाते से ये घोषणा करता हूं ।

आष्टा को रेलवे से जोड़े जाने की मांग जो कि भारत सरकार और हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी से संबंधित है,लेकिन इस मांग की पूर्ति में आपके साथ हम कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं । भजन संध्या शुभारम्भ कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे आष्टा विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर ने अपने संबोधन में कहा की आज हमारा सौभाग्य है की हमारे बीच मप्र शासन के अद्भुत एवं विशेष कार्य शैली के माननीय मंत्री जी श्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल पधारे है । जो इंजीनियर होने के साथ साथ आध्यात्मिक व्यक्ति भी है । वही आज जो ये शानदार भजन संध्या का भव्य आयोजन जयश्री ज्वेलर्स परिवार द्वारा आयोजित किया उसके लिये बाबूजी श्री अवधनारायण जी सोनी,दादा दयालु,महेश जी,शुभांस सोनी को उनकी पूरी टीम को बधाई देता हूं । अवसर का लाभ उठाते हुए विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर ने आष्टा में ट्रामा सेंटर की स्वीकृति की मांग एवं आष्टा को रेलवे से जोड़ा जाने के लिये मप्र विधानसभा से अशासकीय संकल्प पारित कराने में सहयोग की मांग रखी ।

इस अवसर पर स्वागत भाषण जयश्री ज्वेलर्स के श्री कैलाश सोनी दादा दयालु ने प्रस्तुत किया ।भजन संध्या कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष मंत्री श्री नरेंद्र शिवाजी पटेल, विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर, समाजसेवी श्री अवध नारायण सोनी,श्रीमति कृष्णा जी सोनी भजन गायिका अधिष्ठा-अनुष्का द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया । इस अवसर पर जयश्री परिवार द्वारा मंत्री श्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल एवं विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनि जी का स्वागत और सम्मान कर उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया गया । भजन संध्या सुनने आये खचाखच भरे मानस भवन में हजारों की संख्या में उपस्थित माता के भक्तों के सामने भजन गायिका अधिष्ठा और अनुष्ठा ने देर रात तक भजनों की शानदार प्रस्तुति दी तथा सुमधुर भजनों पर भक्तों ने गरबा भी किया । कार्यक्रम का सफल संचालन कुशल पाल लाल एवं विनय आर्य द्वारा किए गया । जयश्री परिवार के जितेन्द्र सोनी,महेश सोनी,शुभांस सोनी सहित परिवार के सभी सदस्यो ने सभी अतिथियों का स्वागत समान किया । आयोजित भजन संध्या देर रात्रि तक चली
