

आष्टा। शहीद भगत सिंह शासकीय स्नातक महाविद्यालय आष्टा में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित ’’सेवा संकल्प अभियान’’ का आज समापन समारोह विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर के मुख्य आतिथ्य में समारोह पूर्व सम्पन्न हुआ । इस अवसर पर महाविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा भारत के मानचित्र में विकसित भारत की आकर्षक रंगोली बनाकर राष्ट्रीय एकता,अखंडता एवं देशभक्ति का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्तिथ विधायक गोपालसिंह इंजीनियर,

भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष प्रतिनिधि विशाल चैरसिया तथा वरिष्ठ भाजपा नेता सुशील संचेती,मनोनीत पार्षद शिव प्रजापति एवं अवनीश पिपलोदिया उपस्थित रहे। अतिथियों ने भारत के मानचित्र पर बनाई गई रंगोली का अवलोकन कर विद्यार्थियों की रचनात्मकता एवं कलात्मक प्रतिभा की सराहना की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक श्री गोपाल सिंह इंजीनियर ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा इस प्रकार की गतिविधियां विद्यार्थियों में सामाजिक चेतना,सहयोग एवं सामूहिक सहभागिता की भावना को मजबूत करती हैं। ये अभियान युवाओं को समाज एवं

राष्ट्र के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करते हैं। युवा अपनी ऊर्जा, प्रतिभा एवं सकारात्मक सोच का उपयोग समाजहित के कार्यों में करें तथा जरूरतमंदों की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहें। उन्होंने भारत के मानचित्र पर आधारित रंगोली निर्माण को विद्यार्थियों की रचनात्मकता और राष्ट्र के प्रति सम्मान की सुंदर अभिव्यक्ति बताया। विधायक इंजीनियर ने कहा की देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन मे मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री के पद पर रहते हुए

सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर पूरे देश मे सेवा संकल्प अभियान चलाया गया जिसका आज 17 अक्टूबर को समापन है । प्रधानमंत्री जी ने देश के सामने 2047 तक विकसित भारत का जो लक्ष्य रखा है,उसे हम सब को मिल कर पूर्ण करना है । में भी एक समय विद्यार्थी रहा,आज जब विद्यार्थियों के बीच पहुचता हु तो मुझे मेरे विद्यार्थी जीवन,उस समय के खट्टे मीठे अनुभव याद आ जाते है । विधायक ने विद्यार्थियों को कहा की आप सब सपने देखो,सपने हमेशा बड़े देखो और उस देखे गये सपनो को पूरा करने के लिये

कड़ी मेहनत करे,तब तक ना रुके जब तक देखा सपना पूर्ण ना हो जाये । मोदी जी ने जो विकसित भारत का सपना देखा है,उस विकसित भारत के आप सब युवा विद्यार्थी ही नये भारत के भावी कर्णधार है । 140 करोड़ जनता के सहयोग से भारत विकसित भारत,विश्वगुरु,विश्व की तीसरी बड़ी आर्थिक शक्ति बनेगा । विधायक ने सभी को युवाओ को आव्हान किया कि जीवन मे लक्ष्य लेकर आगे बढ़ने वालो को एक दिन सफलता जरूर मिलती है । मेने भी विधायक बनने का लक्ष्य तय किया,काफी संघर्ष किया और आखिरकार एक दिन आप सब के आशीर्वाद से विधायक बना हु ।

इस अवसर पर विधायक ने आज भगवान श्रीराम को काल्पनिक बताने वालों को जम कर खरी खरी सुनाई ओर जो राम को काल्पनिक कहते है उनेह मूर्ख बताया । विधायक इंजीनियर ने देश के युवाओ से कहा की वे हमेशा अच्छे लोगो के साथ रहे,अच्छे विचारों के साथ रहे । इस अवसर पर कार्यक्रम को महाविद्यालय के प्राचार्य धर्मेंद्रसिंह सूर्यवंशी,सुशील संचेती, विशाल चौरसिया आदि ने भी संबोधित कर कहा कि सेवा संकल्प अभियान विद्यार्थियों में सामाजिक उत्तरदायित्व, राष्ट्रप्रेम एवं जनसेवा की भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ समाज के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन भी करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि देश की प्रगति में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। सेवा संकल्प अभियान की अवधि में आयोजित गतिविधियों का उद्देश्य विद्यार्थियों को सामाजिक सरोकारों के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें जनसेवा एवं सकारात्मक सामाजिक परिवर्तन के लिए प्रेरित करना रहा। समापन अवसर पर भारत के मानचित्र पर आधारित रंगोली कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण का केन्द्र रही। इसके माध्यम से विद्यार्थियों ने देश की एकता, अखंडता और राष्ट्र के प्रति अपने सम्मान को रचनात्मक रूप में प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण, कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन भास्कर परमार एवं आभार अनिल मालवीय द्वारा किया गया।