

आष्टा। नवरात्रि के अवसर पर आष्टा क्षेत्र में बेटियों के सम्मान, सुरक्षा और आत्मविश्वास को बढ़ावा देने की दिशा में मोना राजेश मेवाड़ा एवं MP37 इवेंट टीम द्वारा की गई अनूठी पहल ने पूरे शहर में अपनी अलग पहचान बनाई है। 3 अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक बेटियों के लिए निःशुल्क गरबा प्रशिक्षण क्लास का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में बेटियों और महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और गरबा नृत्य का प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण के दौरान बेटियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और देखते ही

देखते यह पहल आष्टा शहर की चर्चा का विषय बन गई।इसके बाद 15 एवं 16 अक्टूबर को MP37 इवेंट द्वारा आयोजित “ढोली थारो गरबारास” गरबा कार्यक्रम में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली बेटियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। खास बात यह रही कि इस आयोजन में बेटियों के लिए विशेष रूप से अलग गरबा आयोजन रखा गया, जिसमें पुरुष वर्ग को शामिल नहीं किया गया। बेटियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए आयोजन स्थल पर विशेष सुरक्षा इंतजाम किए गए।गरबा आयोजन के बाद 500 से अधिक बेटियों को प्रमाण-पत्र (सर्टिफिकेट) प्रदान किए गए।

प्रमाण-पत्र प्राप्त करते समय बेटियों के चेहरों पर खुशी और गर्व साफ दिखाई दिया। बेटियों ने इस पहल को अपने लिए सम्मान और उपलब्धि का क्षण बताया। मोना राजेश मेवाड़ा ने कहा कि आष्टा में बेटियों को गरबा प्रशिक्षण देकर उन्हें प्रमाणित करना उनके लिए केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि बेटियों के सम्मान और आत्मविश्वास से जुड़ी एक पहल है। उनका उद्देश्य है कि बेटियां अपनी प्रतिभा को पहचानें, आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें और समाज में अपनी अलग पहचान बनाएं।500 से अधिक बेटियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किया

जाना आष्टा के लिए एक विशेष उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है। पूरे शहर में MP37 के निःशुल्क गरबा प्रशिक्षण और बेटियों के सम्मान की चर्चा बनी हुई है।बेटियों की सुरक्षा, सम्मान और प्रतिभा को प्राथमिकता देते हुए आयोजित इस पूरे कार्यक्रम की शहरवासियों द्वारा सराहना की जा रही है। **मोना राजेश मेवाड़ा की इस पहल को बेटियों के सम्मान और सशक्तिकरण की दिशा में एक सराहनीय कदम बताया जा रहा है। वहीं MP37 इवेंट की पूरी टीम भी इस सफल आयोजन के लिए बधाई और प्रशंसा की पात्र है। “बेटियों को मंच, सम्मान और सुरक्षा — यही इस आयोजन की सबसे बड़ी पहचान रही।”

