राष्ट्रीय खेल दिवस पर सांदीपनि विद्यालय में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन, वृक्षों को राखी बांधकर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

आष्टा। नगर के सांदीपनि (सी.एम. राइज़) शासकीय उमावि आष्टा में 29 अगस्त को महान हाॅकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जन्मतिथि के अवसर पर राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन किया गया। प्राचार्य सितवत खान ने बताया कि यह दिन भारत की समृद्ध खेल विरासत और हमारे एथलीटो की उपलब्धियों का जष्न मनाता है, जिन्होंने वैष्विक मंच पर देष को गौरवांवित किया है। इसी दिन वर्ष 2019 में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा ‘‘फिट इंडिया मूवमेंट’’ प्रारंभ किया गया था। खेलों से अनुशासन, आत्मविश्वास, धैर्य, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता जैसे गुणों का विकास होता है। खेल हमारे जीवन का महत्वपूर्ण भाग है।

ये केवल मनोरंजन का साधन ही नही बल्कि खेलों से शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास भी होता है। वर्तमान युग में खेलों को दिनचर्या में शामिल करके हम तनावमुक्त रह सकते है। आज राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर न केवल छात्र-छात्राओं बल्कि शिक्षक शिक्षिकाओं ने भी विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में जोर आजमाईश करी। इस अवसर पर रस्साकशी, चम्मच दौड़, कबड्डी, क्रिकेट एवं अन्य खेलों का आयोजन किया गया। प्राचार्य द्वारा न केवल छात्र-छात्राओं बल्कि विजेता, शिक्षक शिक्षिकाओं को भी पुरूस्कृत किया गया। उन्होंने कहा कि विद्यालय में नियमित रूप से खेल गतिविधियां होती है, इसी का परिणाम है, कि विद्यालय के विद्यार्थी राष्ट्रीय, राज्य, संभाग और जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे है।

विद्यालय में विभिन्न प्रकार की खेल सामग्री उपलब्ध है और आवश्यकता अनुसार अन्य खेल सामग्री की भी व्यवस्था की जाएंगी। चम्मच दौड़ प्रतियोगिता में माध्यमिक स्तर पर पायल को प्रथम, संध्या को द्वितीय और अनुष्का को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। हाई स्कूल स्तर पर तनिषा को प्रथम, निकिता मालवीय को द्वितीय, अनुराधा मालवीय को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। हायर सेकण्डरी स्तर पर प्रतिज्ञा ठाकुर को प्रथम, रेणुका धनवाल को द्वितीय और रेखा विश्वकर्मा को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। इस आयोजन में विकासखण्ड क्रीड़ा समन्वयक डी.एस. मांडवा की महत्वूपर्ण भूमिका रही।

पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता के उद्देश्य से प्राचार्य सितवत खान, विद्यालय के शिक्षकों और विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर के वृक्षों को राखी बांधकर उनकी रक्षा का संकल्प भी लिया। खेल एवं पर्यावरण संरक्षण के आयोजन में अंत्येश धारवां, सम्राट ढोके, भूपेन्द्र सिंह, निर्मलदास बैरागी, धीरज शर्मा, सतीश वर्मा, रवि सोलंकी, जितेन्द्र धनवाल, पवन कुमार राया, मनोज कर्मोदिया, डाॅ. तेजपाल सिंह, अभिलाषा श्रीवादी, विरेन्द्र सिंह, जसपाल सिंह, सपना मेवाड़ा, कृतिका वर्मा, नीता जैन, नीतू चैरसिया, रामेश्वर दामड़िया, विजय हाटेकर, जितेन्द्र वर्मा, हेमंत मेवाड़ा, दिनेश गहरवाल, राजेश मालवीय, राजीव सारसिया, मनोज बड़ोदिया, संतोष कुमार,

गौरीशंकर मालवीय, वंदना सोलंकी, कासिम खान, संघमित्रा धांसू, मोनिका चैकसे, सत्येन्द्र चैहान, यतेन्द्र कुमार शर्मा, स्नेहलता पाल, श्वेता पांडेय, विजय अडगले, कमलेश वर्मा, मुकुंद सिंह, कुमेर सिंह, सुरेश पाटीदार, संदीप श्रीवास्तव, लखन परमार, रमेश मेवाड़ा, संजय जैन, नौशिन जहां, दीपक सेन, दीपिका दास, कमलेश सिसोदिया, सत्यवंत सिंह परमार, अरविंद सिंह, वीरेन्द्र सिंह, नितेश राठौर, अंकित मेवाड़ा, संदीप राठौर, दिनेश प्रजापति, संजेश परमार, जितेन्द्र वर्मा, अखिलेश राय, आशीष विश्वकर्मा, गोपाल कोली, पंकज कुमार, प्रदीप राठौर, लोकेन्द्र पैरवाल, विवेक अहिरवार, नरेन्द्र सिंह ठाकुर, राजेश राठौर आदि का विशेष योगदान रहा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top