रक्षाबंधन-भुजरिया पर्व पर कुशवाहा समाज ने निकाला भव्य चल समारोह, बैंड-बाजे, ढोल-नगाड़ों एवं डांडिया-बिनाकी के साथ निकला विशाल जुलूस, विभिन्न संगठनों ने किया भव्य स्वागत

आष्टा। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी कुशवाहा समाज द्वारा रक्षाबंधन एवं भुजरिया पर्व बड़े ही हर्षोल्लास, श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नगर में कुशवाहा समाज द्वारा भव्य भुजरिया चल समारोह निकाला गया, जिसमें समाज की मातृशक्ति एवं बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए।चल समारोह का शुभारंभ सर्वप्रथम भगवान लव-कुश की विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया गया। इसके पश्चात शास्त्री स्कूल, दर्जीपुरा, बुधवारा क्षेत्र से बैंड-बाजे, ढोल-नगाड़ों एवं आकर्षक डांडिया-बिनाकी के साथ भव्य जुलूस प्रारंभ हुआ।

समाज की माताएं एवं बहनें अपने सिर पर भुजरिया धारण कर नाचते-गाते हुए चल रही थीं। पूरे मार्ग में धार्मिक एवं पारंपरिक उत्साह का अद्भुत दृश्य देखने को मिला।भुजरिया चल समारोह अध्यक्ष अमरचंद कुशवाहा पटेल के नेतृत्व में विशाल जुलूस नगर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ श्रीराम मंदिर, खत्री मार्केट, परदेसीपुरा एवं अस्पताल चौराहा पहुंचा। जगह-जगह समाजजनों एवं विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं राजनीतिक संगठनों द्वारा चल समारोह का आत्मीय स्वागत किया गया।अस्पताल चौराहा पहुंचने पर सकल हिंदू समाज के संयोजक मुकेश नामदेव, विभिन्न समाजों के अध्यक्षगण, कैलाश परमार मित्र मंडली, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा सहित सामाजिक, धार्मिक एवं राजनीतिक संगठनों के पदाधिकारियों ने भुजरिया जुलूस का पुष्पमालाओं एवं साफा पहनाकर भव्य स्वागत एवं सम्मान किया।इस अवसर पर भुजरिया जुलूस अध्यक्ष अमरचंद कुशवाहा पटेल, उपाध्यक्ष मना बाबू कुशवाहा, सकल हिंदू समाज अध्यक्ष एवं कुशवाहा समाज जिला अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाहा पूर्व पार्षद, कुशवाहा समाज पटेल दलकिशोर कुशवाहा, मनोज कुशवाहा, राजकुमार कुशवाहा ठेकेदार, कुशवाहा समाज बड़ी पंचायत पटेल जगदीश कुशवाहा, भुजरिया जुलूस अध्यक्ष रुद्राक्ष कुशवाहा एवं समाज अध्यक्ष रवि कुशवाहा का पुष्पमालाओं एवं साफा पहनाकर सम्मान किया गया।चल समारोह में नेमचंद्र कुशवाहा, ताराचंद कुशवाहा, खुशीलाल कुशवाहा पटेल, बंशीलाल कुशवाहा, जितेंद्र कुशवाहा, ऋषि कुशवाहा, राहुल कुशवाहा, रघुनाथ कुशवाहा, आनंद कुशवाहा, भागीरथ कुशवाहा, गणेश कुशवाहा, दीपचंद कुशवाहा, जगदीश कुशवाहा, नारायण कुशवाहा, प्रकाश कुशवाहा, धनरूप कुशवाहा, गुलाब कुशवाहा, शंकर कुशवाहा, सीताराम कुशवाहा, पारस कुशवाहा, राजेश कुशवाहा ठेकेदार, मुकेश आर्य,लखन सेन, धन्ना लाल कुशवाहा, सुनील परमार, सचिव परमार, विनोद जयसवाल, रमेश मालवीय, मधुसूदन धरवा, दुलीचंद कुशवाहा रवि कुशवाहा, रामप्रसाद प्रजापति,बालमुकुंद कुशवाहा, कमल कुशवाहा, दिनेश कुशवाहा, विनोद कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। वहीं कुशवाहा समाज की माताओं एवं बहनों की भी उल्लेखनीय सहभागिता रही।इस अवसर पर सकल हिंदू समाज अध्यक्ष एवं कुशवाहा समाज जिला अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाहा पूर्व पार्षद ने भुजरिया चल समारोह का जगह-जगह स्वागत एवं सम्मान करने वाले सभी सामाजिक, धार्मिक एवं राजनीतिक संगठनों, समाज प्रमुखों एवं मित्र मंडलियों का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आष्टा नगर की सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारा और सभी समाजों की एकजुटता ही नगर की सबसे बड़ी ताकत है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top