

आष्टा। आस्था,श्रद्धा, भक्ति के रूप में अपनी एक अलग ही पहचान रखने वाला आस्था का नगर आष्टा इन दिनों गणेशोत्सव पर्व की धूम ओर धर्म के रंग में रंगा हुआ है। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में करीब 200 से अधिक स्थानों पर छोटे,बड़े मंडलो द्वारा भगवान श्री गणेश जी की स्थापना पांडालों में की गई है । नगर के लगभग सभी बड़े पुराने मंडलो द्वारा इस वर्ष भी पंडालों में भगवान श्री गणेश की भव्य एवं आकर्षक प्रतिमाएं विराजित की है । सभी मंडलो में प्रतिदिन धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम,भजन,हवन,आदि के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

अब इसी क्रम में नगर के अलग-अलग गणेश मंडलों में भगवान श्री गणेश जी की महाआरती का सिलसिला भी शुरू हो गया है। महाआरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर भगवान गणेश की आराधना कर रहे हैं। आष्टा विधायक प्रतिदिन रात्रि में अपनी पार्टी के पदाधिकारियों,कार्यकर्ताओ के साथ दुपहिया वाहनों के काफिले के साथ गणेश मंडलो द्वारा आयोजित महा आरती में शामिल होने पहुच रहे है एवं मंडलो को यथा शक्ति सहयोग राशि भी भेंट कर अपनी श्रद्धा भक्ति को समर्पित कर रहे है ।

बाबा रामदेवजी की दशमी पर आष्टा विधायक ग्राम अतरालीया जावर,बगड़ावदा,बफापुर ढाकनी,अलीपुर,सांई कालोनी,गल चौराहा पहुचे ओर बाबाराम देव जी के मंदिर में दर्शन कर कार्यक्रमो में शामिल हुए । रात्रि में विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर बुधवारा,काछीपूरा,राठौर मन्दिर चौराहा,गल चौराहा,कॉलोनी चौराहा,अटल कॉलोनी, खत्री चौक,सांई कॉलोनी खंडेलवाल चौराहा सहित विभिन्न क्षेत्रों में गणेशोत्सव समितियों द्वारा आयोजित महा आरती में शामिल हुए और रिद्धि सिध्दि के दाता भगवान श्री गणेश जी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया ।

विधायक सहित सभी कार्यकर्ताओं का विभिन्न गणेश मंडलों में पहुंचने पर मंडल के सदस्यों ने विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर,सुशील संचेती,जितेन्द्र सोनी दादा दयालु जयश्री,विशाल चौरसिया,भुरू मुकाती,धनरूपमल जैन,मोहित सोनी,पंकज राठी,सौरभ जैन,सुमित मेहता,गौरीशंकर राठौर,उत्थान धारवा,राजेश मेवाडा,विनय आर्य,रतन टेलर,शुभांस सोनी,बंटी जायसवाल,कृष्णा शर्मा,प्रदीप राठौर,कल्लु मुकाती,लखन पाटीदार,मनोहर बैरागी,प्रशांत जैन सहित सभी कार्यकर्ताओ का आत्मीय स्वागत किया।इस दौरान विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने

भगवान श्री गणेश जी के दरबार मे महाआरती की और नगरवासियों की सुख,शांति-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। महाआरती के दौरान पूरा वातावरण गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव के साथ आरती में भाग लिया और भगवान श्री गणेश का आशीर्वाद प्राप्त किया।विधायक ने गणेश मंडल के सदस्यों एवं आयोजन से जुड़े युवाओं से मुलाकात कर गणेशोत्सव की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि गणेशोत्सव केवल धार्मिक पर्व ही नहीं, बल्कि समाज को एकजुट करने और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का भी अवसर है।

ऐसे आयोजनों के माध्यम से हमारी धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराएं नई पीढ़ी तक पहुंचती हैं।नगर के विभिन्न गणेश मंडलों में आयोजित महाआरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही। ढोल-नगाड़ों, भजनों और गणपति बप्पा के जयकारों के बीच श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक आरती में हिस्सा लिया। गणेशोत्सव के चलते पूरे आष्टा नगर में इन दिनों भक्तिमय वातावरण बना हुआ है और देर रात तक विभिन्न क्षेत्रों में धार्मिक गतिविधियां जारी हैं।विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने नगर के गणेश मंडलों द्वारा किए जा रहे आयोजनों की सराहना करते हुए सभी श्रद्धालुओं को गणेशोत्सव की शुभकामनाएं दीं और पर्व को श्रद्धा, उत्साह एवं आपसी सौहार्द के साथ मनाने का संदेश दिया।