बाबा रामदेव जी के चल समारोह में शामिल हुए विधायक गोपालसिंह इंजीनियरमीरपुरा से निकली भव्य शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, मंदिर परिसर में टीन शेड एवं चबूतरा निर्माण के लिए 5.50 लाख रुपये की घोषणा

आष्टा। अलीपुर के मीरपुरा क्षेत्र में स्तिथ बाबा रामदेव जी के मन्दिर से आज बाबा रामदेवजी की दशमी पर बाबा रामदेवजी के मंदिर से एक विशाल चल समारोह निकला । आस्था और श्रद्धा से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शामिल हो कर धर्म लाभ उठाया । आयोजित चल समारोह में आष्टा विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर विशेष रूप से चल समारोह में शामिल हुए। बाबा रामदेव मन्दिर से निकले चल समारोह का अलीपुर क्षेत्र में भव्य स्वागत सम्मान किया गया । अलीपुर स्तिथ जनपद चौराहे पर हिंन्दू उत्सव समिति के अध्यक्ष मनोहर लाल वर्मा के नेतृत्व में स्वागत किया गया । जुलूस का समापन मंदिर पर हुआ ।

आज बाबा रामदेवजी की दशमी पर इंद्रदेवता भी प्रसन्न हुए और जम कर बरसे । समापन स्थल पर बाबा रामदेव समिति,मन्दिर समिति की ओर से विधायक गोपालसिंह इंजीनियर,प्रभुप्रेमी संघ के प्रमुख कैलाश परमार,सुशील संचेती,
विशाल चौरसिया,धनरूपमल जैन,मोहित सोनी,सौरभ जैन,एल्डरमेन राजीव प्रकाश मालवीय,दिनेश सोलंकी,मनोहरलाल पंड्या,सौरभ पांचाल,रवि पंड्या,शर्मा आदि का बाबा रामदेव मन्दिर समिति के सिध्दनाथ सिंह जी मालवीय,राजकुमार मालवीय,राजीव प्रकाश मालवीय,लालजीराम मालवीय,अमरसिंह मालवीय सहित सभी सदस्यो ने भव्य स्वागत,सम्मान किया ।

इस अवसर पर विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर ने सभी नागरिको को बाबा रामदेवजी की दशमी की बधाई एवं शुभकामनाएं दी । इस अवसर पर नव नियुक्त एल्डरमेन राजीव प्रकाश की मांग पर विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर ने बाबा रामदेवजी मन्दिर परिसर में कार्यक्रमो के आयोजन हेतु टीन शेड निर्माण हेतु 05 लाख की राशि एवं मन्दिर में उपस्तिथ लाडली बहनाओ की मांग पर परिसर में माताजी के चबूतरे के निर्माण हेतु 50 हजार की राशि देने की घोषणा की गई ।
इस दौरान श्रद्धालुओं ने विधायक का आत्मीय स्वागत किया। भक्ति और उत्साह के वातावरण में निकले चल समारोह में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की।


चल समारोह के दौरान विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने मन्दिर में पहुच कर बाबा रामदेव जी के दर्शन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारा, एकता और सद्भाव की भावना मजबूत होती है। हमारी धार्मिक परंपराएं और आस्था के केंद्र हमारी संस्कृति की पहचान हैं, इनके विकास और सुविधाओं के लिए हरसंभव सहयोग किया जाएगा। विधायक द्वारा की गई घोषणा के बाद उपस्थित लोगों ने विधायक का आभार व्यक्त किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top