

दिनांक : 10 जून 2026📍*पुलिस अधीक्षक सीहोर ने किया थाना अहमदपुर का औचक निरीक्षण*📍*अभिलेखों, हवालात एवं मालखाने का किया गहन परीक्षण, लंबित प्रकरणों की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश*📍*कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने एवं आमजन में सुरक्षा का विश्वास बढ़ाने हेतु क्षेत्र में पैदल भ्रमण किया*➡️पुलिस अधीक्षक जिला सीहोर श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना द्वारा बुधवार को रात्रि में थाना अहमदपुर का औचक निरीक्षण किया गया। ➡️निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की व्यवस्थाओं, अपराध नियंत्रण की स्थिति, महिला अपराधों की समीक्षा,

लंबित विवेचनाओं की प्रगति तथा अभिलेखों के संधारण का विस्तृत परीक्षण किया।📍इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सीहोर सुश्री पूजा शर्मा एवं थाना प्रभारी अहमदपुर निरीक्षक रमन सिंह उपस्थित रहे।✅निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना परिसर, हवालात, मालखाना एवं शस्त्रागार का भौतिक सत्यापन किया गया। उन्होंने मालखाने में सुरक्षित रखे जप्तशुदा माल एवं महत्वपूर्ण दस्तावेजों के रख-रखाव की स्थिति का अवलोकन करते हुए उनके सुव्यवस्थित संधारण एवं समयबद्ध निराकरण के निर्देश दिए।✅हवालात की सुरक्षा व्यवस्था,

प्रकाश व्यवस्था तथा आरक्षक मददगार कक्ष की व्यवस्थाओं का भी बारीकी से परीक्षण किया गया ।✅पुलिस अधीक्षक ने अपराध पंजी, ड्यूटी रजिस्टर, विभिन्न प्रकरणों की केस डायरी एवं अन्य महत्वपूर्ण अभिलेखों का अवलोकन किया। लंबित अपराधों, शिकायतों एवं वारंट तामीली की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को प्रकरणों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।➡️निरीक्षण के दौरान थाना अहमदपुर में पदस्थ समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों से संवाद कर परिचय प्राप्त किया

तथा पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी आमजन को सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना है। पुलिस का व्यवहार नागरिकों के प्रति संवेदनशील, सौहार्दपूर्ण एवं सहयोगात्मक होना चाहिए, वहीं अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कठोर एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए । ➡️पुलिस अधीक्षक ने सभी कर्मचारियों को अनुशासन, अच्छा टर्नआउट, सतर्कता एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।📍निरीक्षण उपरांत क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना के नेतृत्व में थाना अहमदपुर पुलिस बल द्वारा कस्बे के प्रमुख मार्गों, बाजार क्षेत्र में पैदल भ्रमण किया गया ।


