

धंनजय जाट आष्टा 7746898041- नगरपालिका द्वारा नपाध्यक्ष श्रीमती हेमकुंवर रायसिंह मेवाड़ा के मुख्य आतिथ्य में संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 133वीं जयंती हर्षाेल्लास के साथ वार्ड क्रमांक 13 हाथीखाना स्थित प्रतिमा स्थल पर मनाई गई। जयंती कार्यक्रम के प्रारंभ मुख्य अतिथि नपाध्यक्ष श्रीमती हेमकुंवर मेवाड़ा द्वारा बाबा साहब की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जलित कर माल्यार्पण किया, तत्पश्चात्् उपस्थितजनों ने भी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर बाबा साहब को श्रद्धा-सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया।

इस दौरान वक्ताओं ने बाबा साहेब के जीवन संघर्ष और देश के प्रति उनके योगदान को याद किया गया। उनके बताए ‘‘शिक्षित बनो, संगठित रहो’’ और ‘‘संघर्ष करो’’ के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। बाबा साहेब ने देश को एक ऐसा संविधान दिया जो हर नागरिक को समानता का अधिकार प्रदान करता है। उनके विचार आज भी समाज के उत्थान के लिए अत्यंत प्रासंगिक हैं। इस अवसर पर नपाध्यक्ष श्रीमती हेमकुंवर मेवाड़ा के साथ नगर महामंत्री एवं पार्षद श्रीमती तारा कटारिया,

भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष प्रतिनिधि विशाल चौरसिया, पार्षद प्रतिनिधि तेजपाल कल्लू मुकाती, सिटी मिशन मैनेजर महेन्द्र पोसवाल, गबू सोनी, मोहम्मद इसरार, नारायण सोलंकी, जगदीश वर्मा, सामुदायिक संगठक पार्वती शर्मा, शिवराज अहिरवार, विजय मेवाड़ा, आशीष बैरागी, आकाश चौहान, कृष्णमोहन जोशी, प्रमोद श्रीवास्तव, समर अली, राकेश विश्वकर्मा, धर्मेन्द्र दिसावरी, कुलदीप सोनी, मनीष किल्लौदिया, अरूण विश्वकर्मा, श्रवण सोलंकी आदि मौजूद थे।

