

आष्टा । नई दिल्ली प्रवास के दौरान आज आष्टा विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने देवास शाजापुर लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद श्री महेंद्रसिंह सोलंकी से उनके दिल्ली स्तिथ निवास पर भेंट की एवं क्षेत्र के नागरिको,भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं की ओर से सांसद श्री सोलंकी का स्वागत,सम्मान किया । इस अवसर पर विधायक इंजीनियर ने देवास लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले आष्टा को क्षेत्र के नागरिको की मांग अनुरूप आष्टा को रेल से जोड़े जाने की मांग का पत्र सौपा एवं क्षेत्र के विकास के विषयों को लेकर चर्चा की ।

विधायक श्री इंजीनियर ने चर्चा में बताया की क्षेत्र के नागरिक लम्बे समय से आष्टा को रेल से जोड़े जाने की मांग कर रहे है । आष्टा रेल से नही जोड़ा होने के कारण आष्टा जो की प्रदेश की राजधानी भोपाल एवं प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के मध्य बसा है लेकिन आष्टा का, सब कुछ सुविधाए होने के बाद भी औद्योगिक विकास थमा हुआ है । अगर आष्टा रेल से जुड़ जाता है तो यहा का औद्योगिक विकास सुनिश्चित है और जब औद्योगिक विकास होगा तो बेरोजगारों को रोजगार के अवसर मिलेंगे,व्यापार,व्यवसाय बढेगा,क्षेत्र की आर्थिक उन्नति प्रगति होगी । इस अवसर पर विधायक इंजीनियर ने क्षेत्र के अन्य विकास कार्यो संगठन की गतिविधियों आदि को लेकर भी चर्चा की ।

दिल्ली पहुचे विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने केंद्रीय ग्रामीण विकास, कृषि मंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान से भेंट कर विधानसभा क्षेत्र की 28 सड़कों को प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना में जोड़ने की मांग का सौपा मांग पत्र, किया वृक्षारोपण

आष्टा । नई दिल्ली प्रवास के दौरान श्रावण मास के प्रथम सोमवार को आष्टा विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर ने प्रातः केंद्रीय ग्रामीण विकास,कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराजसिंह जी चौहान से दिल्ली स्तिथ निवास पर सौजन्य भेंट कर आष्टा विधानसभा क्षेत्र के सभी नागरिको,भाजपा के कार्यकर्ताओं की ओर से स्वागत,सम्मान किया । इस अवसर पर आष्टा विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर ने केंद्रीय ग्रामीण विकास,कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराजसिंह जी चौहान से आष्टा विधानसभा क्षेत्र की 28 सड़कों को प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के द्वितीय चरण में जोड़ने,आष्टा को कृषक संगोष्ठी भवन की स्वीकृति प्रदान करने की मांग को लेकर चर्चा की एवं

विस्तार से जानकारी देते हुए सभी प्रस्तावित 28 सड़को (51.80 किमी) को प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के फेस-2 में स्वीकृति प्रदान करने का निवेदन किया एवं उक्त मांग का,मांग पत्र केंद्रीय मंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान को सौपा । ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराजसिंह जी चौहान ने विधायक गोपालसिंह इंजीनियर द्वारा की गई मांगो एवं सौपे गये मांग पत्रों की मांगों पर गम्भीरता से विचार करने का भरोसा दिया । इस अवसर पर प्रातः कृषि मंत्री श्री शिवराजसिंह जी चौहान के साथ दिल्ली स्तिथ निवास पर आष्टा विधायक गोपालसिंह इंजीनियर,गोटेगांव के महेंद्र नागेश,बंडा के विधायक वीरेन्द्रसिंह लोधी ने पौधरोपण किया ।

आष्टा । विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर एक दिवसीय कार्यशाला में भाग लेने दिल्ली पहुचे एवं नई दिल्ली स्थित इंडिया हैबिटैट सेंटर में “नीति और शासन के माध्यम से जलवायु-लचीली कृषि को मजबूत बनाना” विषय पर आयोजित महत्वपूर्ण कार्यशाला में सम्मिलित हुए । विधायक इंजीनियर ने बताया की जलवायु परिवर्तन की बढ़ती चुनौतियों के बीच कृषि क्षेत्र को अधिक सशक्त, टिकाऊ और जलवायु-लचीला बनाना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है,ओर इसी विषय को लेकर उक्त कार्यशाला का आयोजन किया गया था

जिसमे कई प्रदेशों के विधायक,कृषि पंडित,कृषि क्षेत्र में कार्य कर रहे कृषि विशेषज्ञ शामिल हुए और सभी ने उक्त विषय पर अपने अपने विधार साझा किये । विधायक इंजीनियर ने बताया की इस कार्यशाला में नीति निर्माण, सुशासन एवं नवाचार आधारित कृषि मॉडल को लेकर विशेषज्ञों के विचारों और अनुभवों को जानने-समझने का एक बड़ा ही सार गर्भित अवसर मिला है । निश्चित रूप से ऐसे विमर्श किसानों के हितों की रक्षा करने, कृषि क्षेत्र को नई दिशा देने और सतत एवं समृद्ध कृषि व्यवस्था के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।


