

आष्टा। मध्यप्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी की शानदार जीत पर आष्टा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक अध्यक्ष धर्मेन्द्र मेमदाखेड़ी के नेतृत्व में विजय उत्सव मनाया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया तथा कांग्रेस के समर्थन में नारे लगाकर जीत का जश्न मनाया।ब्लॉक अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह मेमदाखेड़ी ने कहा कि दतिया की जनता ने कांग्रेस की जनहितैषी नीतियों एवं विकास के पक्ष में अपना जनादेश दिया है। यह जीत प्रदेश में कांग्रेस संगठन को नई मजबूती प्रदान करेगी तथा कार्यकर्ताओं का उत्साह और बढ़ाएगी।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य कमल चौहान, भैया एमपी, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष डॉ. मीना सिंगी, सौभालसिंह बागेर, एच आर परमाल, घनश्याम जांगड़ा, तोसीफ उद्दीन बाबा, फैज उद्दीन, सुनील सेठी, देवराज परमार, चंदर सिंह ठाकुर, कृपालसिंह मालवीय, सईद टेलर, कृपाल ठाकुर, अरविंद मेवाडा, लोकेंद्र भाटी, अमजद पटेल, रामचरण दवारिया, अखिलेश राजपूत, प्रदीप भाटी, हरि मेवाडा, मुमताज खान, खालिद खाकी, निसार मसूदी, कृपाल तोमर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कर जीत की खुशी साझा की और कांग्रेस नेतृत्व को बधाई दी।
कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 11 किलो 975 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (गांजा )के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, पकड़े गए माल का बाजार मूल्य करीब ढाई लाख रुपए

सीहोर पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति अनुसार घटना विवरणः-* दिनांक 2/08/2026 को सीहोर कोतवाली पुलिस को जरिये विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की ताराचंद राठौर नामक व्यक्ति वंशकार मोहल्ला गंज स्थित अपने मकान में गंजे की पुड़िया बना-बना कर बेचता है यदि तत्काल दबिश दी जाती है तो आरोपी को माल सहित पकड़ा जा सकता है, सूचना पर तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित कर पुलिस टीम तैयार की गई, वैधानिक कार्यवाही करते हुए स्वतंत्र साक्षी व आवश्यक सामग्री सहित पुलिस टीम ने मुखबिर के बताए स्थान पर दबिश दी गई,

जहां बताए गए नाम पते का व्यक्ति मिला, पुलिस टीम द्वारा वैधानिक रूप से कार्यवाही करते हुए आरोपी के कब्जे से 12 किलो 750 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (गांजा) कीमती करीब ढाई लाख रुपए का बरामद किया, आरोपी का कृत्य एनडीपीएस एक्ट के तहत दंडनीय अपराध होने से आरोपी को पुलिस अभीरक्षा में लेकर मय जप्तशुदा मादक पदार्थ व आरोपी ताराचंद राठौर पिता स्वर्गीय लालचंद राठौर उम्र 62 वर्ष निवासी कोली मोहल्ला गंज सीहोर को लेकर थाने आने पर अपराध क्रमांक 558/26 धारा 8 / 20 NDPS अधिनियम का कायम कर विवेचना में लिया गया ।

गिरफ्तार आरोपी को आज दिनांक माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जावेगा।*निर्देशन एवं मार्गदर्शनः* – श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमति सोनाक्षी सक्सेना द्वारा समस्त थाना प्रभारी एवं अनुभाग प्रभारीयों को अवैध गतिविधियों जुआ, सट्टा, अवैध शराब एवं अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिए हैं, इसके पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय डॉ. श्री प्रशांत चौबे एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय डॉ. अभिनंदना शर्मा सीहोर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली रविन्द्र यादव को अवैध मादक पदार्थ के अवैध धंधों में लिप्त लोगों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया ।

*पुलिस की कार्यवाही* :- वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में सीहोर कोतवाली पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के अवैध धंधों में लिप्त लोगों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया, जिसके फल स्वरुप विश्वसनीय मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्र में अवैध रूप से मादक पदार्थ बेचने वाले उक्त व्यक्ति की सूचना प्राप्त हुई, जिस पर सीहोर कोतवाली पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को बड़ी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ (गांजा) के साथ पकड़ने में सफलता प्राप्त की गई। अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध पुलिस की कार्यवाही इसी प्रकार जारी रहेगी।

*पुलिस का संदेश*- जहां एक ओर सीहोर पुलिस शासन द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे देशव्यापी अभियान, *नशे से दूरी है जरूरी,* में बढ़-चढ़कर जागरूकता फैलाने के लिए अभियान में नुक्कड़ सभा, सोशल इनफ्लुएंसर, संगोष्ठी, सोशल मीडिया आदि माध्यमों से आम जनमानस को नशे से दूर रहने की संदेश दे रही है, वहीं दूसरी ओर नशे का व्यापार करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही कर अपना संदेश स्पष्ट किया है।

*पकड़े गए आरोपी*- 1. ताराचंद राठौर पिता स्वर्गीय लालचंद राठौर उम्र 62 वर्ष निवासी कोली मोहल्ला गंज सीहोर *पुलिस टीम* -थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र यादव, निरीक्षक रामबाबू राठौर, प्रधान आरक्षक मनोज वर्मा, प्रधान आरक्षक वीरेंद्र सिंह पवार, आरक्षक जितेंद्र परमार, आरक्षक चेतन चौहान, आरक्षक कमलेश माली, आरक्षक सतीश कुमार, महिला आर. द्रोपदी,आरक्षक चालक विष्णु भगवान आदि।
