थाना अहमदपुर पुलिस ने चोरी की वारदात का किया खुलासा- आरोपी गिरफ्तार, करीब 20 लाख रुपये का चोरी गया मशरूका बरामद

सीहोर पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति अनुसार घटना का संक्षिप्त विवरण – दिनांक 21.10.2026 को फरियादी ललता प्रसाद दांगी निवासी नया बाजार मोहल्ला, अहमदपुर द्वारा थाना अहमदपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 20.10.2026 की रात्रि 22:00 बजे से दिनांक 21.10.2026 की रात्रि 00:30 बजे के मध्य कोई अज्ञात व्यक्ति उनके घर में घुसकर सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गया है। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना अहमदपुर में अपराध क्रमांक 250/2026 धारा 331(4),305(ए) भारतीय न्याय संहिता 2023 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस की कार्रवाई –प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक सीहोर सुश्री सोनाक्षी सक्सेना के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत चोबे एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री पी.एन. गोयल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अहमदपुर निरीक्षक बी.एल. त्यागी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चोरी की घटना का खुलासा करने में सफलता प्राप्‍त की गई ।

पुलिस टीम द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों से प्राप्त निर्देशों के अनुरूप तकनीकी सहायता एवं मुखबिर तंत्र के माध्यम से चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया गया । पुलिस द्वारा आरोपी के कब्जे से चोरी गया करीब 16 तोला सोना एवं 250 ग्राम चांदी, कुल अनुमानित कीमत लगभग 20 लाख 75 हजार रुपये का मशरूका बरामद किया गया। आरोपी का नाम – ओमप्रकाश उर्फ शिब्‍बू पिता जगदीश शर्मा 23 साल निवासी मेन मार्केट अहमदपुर

सराहनीय योगदान– उक्त चोरी की वारदात का खुलासा करने एवं आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गया मशरूका बरामद करने में थाना प्रभारी अहमदपुर निरीक्षक श्री बी.एल. त्यागी, उपनिरीक्षक किरण राजपूत, उपनिरीक्षक श्री पुष्पेन्द्र सिंह यादव, प्रधान आरक्षक श्री अजय प्रताप सिंह एवं आरक्षक श्री पवन वर्मा एंव तकनीकी टीमों की सराहनीय भूमिका रही ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top