जागृति संगठन द्वारा ग्राम पंचायत पगारियाहाट में ग्राम सभा का हुआ आयोजन

जागृति संगठन द्वारा ग्राम पंचायत पगारियाहाट में मनाई गई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती। ग्राम सभा का हुआ आयोजन। जनपद पंचायत आष्टा के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत पगारिया हाट में जागृति संगठन द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती मनाई गई। सर्वप्रथम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर सरपंच महोदया शबाना बी द्वारा माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों को जागृति संगठन के संयोजक बलवान सिंह ठाकुर द्वारा संबोधित करते हुए कहा कि महात्मा गांधी जी का सपना था कि हमारे गांव आत्मनिर्भर बने लोगों की जरूरत का सामान ग्राम में ही

बने ग्रामीण लोगों को ग्राम स्वरोजगार ग्राम में ही उपलब्ध हो गांधी जी ने ग्राम स्वराज बढ़ावा देने के लिए लोगों को प्रेरित किया था आज हम सभी को ग्राम स्वराज पर काम करने की जरूरत है हमें हमारी पुरानी पद्धतियों को अपनाना पड़ेगा हमें कृषि में जैविक खेती को अपनाना पड़ेगा बलवान सिंह ठाकुर ने लोगों को जैविक खेती करने के लिए प्रेरित किया गया। ग्राम सभा में उपस्थित लोगों ने सामूहिक कार्यों के लिए एवं व्यक्तिगत कार्य के लिए ग्राम सभा में प्रस्ताव रखे गए।

इस कार्यक्रम में ग्राम पंचायत पगारियाहाट की सरपंच महोदया शबाना बी पंचायत सचिव शिवप्रसाद सारोठिया रोजगार सहायक जावेद भाई जागृति संगठन की ब्लॉक सचिव ममता मल्होत्रा,नरेंद्र सोलंकी, जितेंद्र करोरिया एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम का संचालन जागृति संगठन के संयोजक बलवान सिंह ठाकुर बरघाटी ने किया जागृति संगठन के संयोजक बलवान सिंह ठाकुर बडघाटी ने किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top