गुरूपूर्णिमा पखवाड़े का विधायक ने किया शुभारंभ वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

आष्टा। नगर के सांदीपनि (सी.एम. राइज़) शासकीय उमावि आष्टा में विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर ने दीप प्रज्जवलन कर गुरू पूर्णिमा पखवाड़े का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना और मन मोहक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार एवं जिला मीडिया प्रभारी भाजपा सुशील संचेती उपस्थित रहे। विद्यालय प्राचार्य सितवत खान ने विधायक का स्वागत किया और गुरू पूर्णिमा पखवाड़े में होने वाली गतिविधियों पर प्रकाश डाला। विधायक ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आपके जीवन में गुरू का बहुत महत्वपूर्ण स्थान है।

इसलिए आपकों गुरूओं की आज्ञा का पालन करते हुए चरित्र निर्माण करना चाहिए। जिससे आपका भविष्य उज्जवल बन सकें। उन्होंने यह भी कहा कि तीन माह पूर्व माननीय मुख्यमंत्री ने विद्यालय का लोकार्पण कर आष्टा को क्षेत्र को विशाल विद्यालय भवन प्रदान किया है। विद्यालय में न केवल शैक्षणिक वातावरण बेहतर हो रहा है, बल्कि खेलकूद एवं अन्य क्षेत्रों में भी विद्यार्थी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे है। इस अवसर पर हायर सेकण्डरी परीक्षा 2026 की राज्य प्रावीण्य सूची में पांचवा स्थान प्राप्त करने वाली विद्यालय की प्रतिभाशाली छात्रा प्रिंसी विश्वकर्मा को इक्कावन सौ रूपयें की राशि भी प्रोत्साहन स्वरूप प्रदान की।

विधायक ने विद्यालय परिसर को हरा-भरा बनाने के उद्देश्य से विद्यालय में वृक्षारोपण भी किया। वृक्षारोपण के पश्चात बसो को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और कहा कि पात्र विद्यार्थियों को परिवहन सुविधा उपलब्ध करवाकर विद्यार्थियों को शिक्षा की मुख्यधारा में शामिल किया जा रहा है। 29 जुलाई तक गुरू पूर्णिमा संबंधी आयोजन विद्यालय में किए जाएंगें। प्राचार्य सितवत खान ने बताया कि सांदीपनि विद्यालय शासन के वरीयता प्राप्त विशेष विद्यालय है। इस लिए अन्य विद्यालयों के प्राचार्य, शिक्षक एवं विद्यार्थी भी सांदीपनि विद्यालय का भ्रमण करेंगें और विद्यालय की प्रयोगशालाएं, पुस्तकालय एवं अन्य सुविधाओं का लाभ प्राप्त करेंगें।

गुरू पूर्णिमा के अवसर पर विद्यालय में भाषण प्रतियोगिता ‘‘मेरे जीवन में गुरू’’ विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता, संस्कृत श्लोक, भजन एवं गुरूवंदना प्रस्तुति, योगाभ्यास, ध्यान एवं स्वास्थ्य जागरूकता गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी। इस अवसर पर कैयरियर मार्गदर्शन एवं प्रेरक व्याख्यान का भी आयोजन किया जाएंगा। वृक्षारोपण अभियान के तहत एक गुरू, एक वृक्ष कार्यक्रम भी होगा। पालक शिक्षक बैठक का आयोजन कर विद्यार्थियों की प्रगति एवं संस्कार आधारित चर्चा भी की जाएंगी। स्वच्छता अभियान और जनजागरूकता रैली का आयोजन भी किया जाएंगा। गुरू शिष्य प्रेरणा संवाद कार्यक्रम का आयोजन होगा

और 29 जुलाई को समारोह का आयोजन कर पुरूस्कार वितरण एवं संकल्प कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम का संचालन षिक्षक सतीश वर्मा ने किया। इस अवसर पर सांदीपनि विद्यालय आष्टा के शिक्षक असमा खानम, अंत्येश धारवां, सम्राट ढोके, पदमा परमार, जितेन्द्र मेवाड़े, भूपेन्द्र सिंह, रघुवीर सिंह, राखी पोहाने, गौतम चैरसिया, पवन कुमार राया, निहायत मंसूरी, नवीन मौर्य, मोनिका जैन, मनोज कर्मोदिया, नेहा अंसारी, मो. इमरान, राम सिंह, डाॅ. तेजपाल सिंह, अभिलाषा श्रीवादी, वीरेन्द्र सिंह, हरिनारायण सिंह, संदीप जायसवाल, पवित्रा कुराड़िया, आराधना चन्द्रवंशी, महेश नरगावा, प्रकाश यादव, रवि कुमार सोलंकी, शैलेन्द्र मालवीय,

सीमा बघेल, अंतिमबाला हटिला, लक्ष्मी परमार, आशा रावत, जसपाल सिंह, सपना मेवाड़ा, पूजा असाड़े, कृतिका वर्मा, नीता जैन, रामेश्वर दामड़िया, विजय हाटेकर, निर्मलदास बैरागी, जितेन्द्र कुमार वर्मा, हेमंत मेवाड़ा, दिनेश गहरवाल, राजेश मालवीय, राजीव सारसिया, मनोज बड़ोदिया, संतोष कुमार, गौरीशंकर मालवीय, कासिम खान, वंदना सोलंकी, रवि प्रकाश मालवीय, सुनील देलमिया, नीरज सिंह ठाकुर, प्रेम सिंह, विजय मंगल बगाना, निकिता शर्मा, श्वेता पांडेय, विजय अडगले, डी.एस. मांडवा, मुकुंद सिंह बरोड़िया, कुमेर सिंह ठाकुर, संध्या पटेल, सुरेश पाटीदार, अब्दुल हमीद अंसारी, फरजाना अंसारी, रईसा शाह, पवित्रा सारसिया, गजराज सिंह ठाकुर, लखनलाल परमार, मदन परमार, रमेश मेवाड़ा, संजय जैन, नौशीन जहां, दीप्ति तोमर, एस.के. सिंगारिया, राजेश राठौर सहित विद्यालय के विद्यार्थी उपस्थित थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top