कैलाश विजयवर्गीय ने जीवनदायिनी मां पार्वती की पूजा-अर्चना कर चढ़ाई चुनरीनवनिर्मित घाट की जमकर की सराहना

आष्टा। मध्यप्रदेश शासन के नगरीय प्रशासन एवं आवास विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय आज धाम सरकार के जन्मोत्सव कार्यक्रम में सहभागिता करने के पश्चात इंदौर जाते समय आष्टा में रुके। इस दौरान उन्होंने नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा के नेतृत्व में नगर की जीवनदायिनी मां पार्वती नदी के तट पर पहुंचकर पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ पूजा-अर्चना की और मां पार्वती का आशीर्वाद लिया।पूर्ण विधि-विधान से किया पूजन और आरती – मां पार्वती नदी के तट पर

नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का स्थानीय जनप्रतिनिधियों और समर्थकों द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इसके बाद वे नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा के नेतृत्व में अपने समर्थकों के साथ सीधे नदी तट पर पहुंचे। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां पार्वती की पूजन – घाट पर उपस्थित प्राचीन शंकर मंदिर के पुजारी हेमंत गिरी द्वारा पूर्ण विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ जीवनदायिनी मां पार्वती का पूजन संपन्न कराया गया। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने श्रद्धापूर्वक मां पार्वती को चुनरी अर्पित की और हाथ में आरती की थाल लेकर मां की

आरती उतारी। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश की सुख, समृद्धि और जन-कल्याण की कामना की।नवनिर्मित घाट की सुंदरता की सराहना – पूजन अर्चन के पश्चात नगरीय प्रशासन मंत्री ने पार्वती नदी पर बने नवनिर्मित सुंदर घाट का बारीकी से अवलोकन किया। घाट की भव्यता, स्वच्छता और व्यवस्थित निर्माण कार्य को देखकर वे अत्यंत प्रसन्न हुए। उन्होंने इस सुंदर निर्माण कार्य के लिए नपाध्यक्ष श्रीमती हेमकुंवर रायसिंह मेवाड़ा की जमकर सराहना की और कहा कि इस तरह के विकास कार्यों से धार्मिक स्थलों की गरिमा और पर्यटन की संभावनाएं बढ़ती हैं।

इस अवसर पर पूर्व विधायक रघुनाथसिंह मालवीय, भाजपा जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष ऋतु जैन, पूर्व मार्केटिंग अध्यक्ष कृपालसिंह पटाड़ा, मुख्य नगरपालिका अधिकारी विनोदकुमार प्रजापति, भाजपा जिला महामंत्री तारा कटारिया, जिला सहकार्यालय मंत्री उमेश शर्मा, नपाउपाध्यक्ष सिद्दीका बी, नपाउपाध्यक्ष प्रतिनिधि भूरू खां, जनपद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि सोनू गुणवान, पार्षद रवि शर्मा, डॉ. सलीम खान, राजकुमार मालवीय, अरशद अली, वरिष्ठ पत्रकार नरेन्द्र गंगवाल, युवा पत्रकार एडव्होकेट अक्षत पाठक, आनंद जैन, देवकरण पहलवान, कमलेश विश्वकर्मा, अभिराज पटाड़ा, दीपक मारूति सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्तागण मौजूद थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top