आज के युवा विद्यार्थी हमारे कल के भविष्य है,लक्ष्य को लेकर कड़ा परिश्रम करे और आगे बढ़े- गोपालसिंह इंजीनियर विधायक, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने 78वें स्थापना दिवस पर छात्रोत्सव कार्यक्रम का किया आयोजन, मेधावी विद्यार्थियों का किया सम्मान, लगाये पौधे

आष्टा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद आष्टा नगर इकाई द्वारा परिषद के 78वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में सांदीपनि विद्यालय आष्टा में छात्रोत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में शिक्षा, संस्कार, राष्ट्रभक्ति एवं व्यक्तित्व विकास के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना तथा उनकी प्रतिभा का सम्मान करना था।कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक गोपालसिंह इंजीनियर सहित सभी अतिथियों ने माँ सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया।

Oplus_16908288

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्तिथ आष्टा के विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर ने छात्रोउत्सव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा की युवा शक्ति किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी पूंजी होती है। यदि युवाओं को सही समय पर सही दिशा,मार्गदर्शन,संस्कार और अवसर प्राप्त हों जाये तो वो राष्ट्र के निर्माण, विकास, सामाजिक समरसता तथा आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। आप सब विद्यार्थी पहले एक लक्ष्य तय करे और फिर उस लक्ष्य को पाने के लिये कठिन परिश्रम करे और तब तक रुके नही जब तक लक्ष्य को नही पा लेते हो ।

आप सब युवा ही इस राष्ट्र के भविष्य हो । आगे आपको ही इस देश की बागडोर संभालना है । विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र को नया किया जा रहा है,जो सुविधाए दी जा रही है,संसाधन उपलब्ध कराये जा रहे है उससे युवाओ,विधायर्थियो को अवगत कराया गया । कार्यक्रम को प्रान्त कार्यकारणी सदस्य रजत सोनी ने संबोधित करते हुए कहा कि ज्ञान,शील और एकता के साथ संगठित युवा ही विकसित,आत्मनिर्भर और सशक्त भारत का निर्माण कर सकते हैं।”आज का युवा केवल कल का नागरिक नहीं, बल्कि आज का परिवर्तनकर्ता है।”कार्यक्रम को संबोधित करते हुए

अन्य वक्ताओं ने कहा कि विद्यार्थी परिषद केवल एक छात्र संगठन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ कार्य करने वाला विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है। परिषद विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, सामाजिक चेतना, राष्ट्रीय एकता तथा शैक्षणिक गुणवत्ता के लिए निरंतर कार्य करती रही है। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन, संस्कार एवं समाज के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए देश के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। इस अवसर पर राज्य स्तरीय परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर उच्च स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओ प्रिंसी विश्वकर्मा एवं

पीयूष मेवाड़ा का अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से स्मृति-चिह्न एवं सम्मान पत्र भेंट कर सम्मान किया गया। उपस्थित अतिथियों ने दोनों विद्यार्थियों की उपलब्धि की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा अन्य विद्यार्थियों को भी उनसे प्रेरणा लेकर निरंतर परिश्रम करने का संदेश दिया।कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर सांस्कृतिक शास्त्रीय नृत्य कथक कु. अनुभा जोशी द्वारा प्रस्तुत किया एवं कार्यक्रम का संचालन प्रियंका परमार द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में सांदीपनी विद्यालय परिवार,अभाविप के नगर अध्यक्ष शैलेंद्र राजपूत नगर मंत्री दीपक जैन,परिषद के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। सभी ने मेधावी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया तथा परिषद के स्थापना दिवस के अवसर पर छात्रहित एवं राष्ट्रहित में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं उपस्थित विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top