कृष्ण जन्माष्टमी पर यदुवंशी यादव समाज ने निकाला भव्य चल समारोह, सकल हिंदू समाज अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व में हुआ भव्य स्वागत-सम्मान, पुष्पवर्षा से किया अभिनंदन

कृष्ण जन्माष्टमी पर यदुवंशी यादव समाज ने निकाला भव्य चल समारोह, सकल हिंदू समाज अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व में हुआ भव्य स्वागत-सम्मान, पुष्पवर्षा से किया अभिनंदन

आष्टा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी यदुवंशी अहीर यादव समाज द्वारा आष्टा नगर में भव्य कृष्ण जन्मोत्सव चल समारोह निकाला गया। बैंड-बाजे, ढोल-नगाड़ों और भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से नगर का वातावरण भक्तिमय हो गया। भगवान श्रीकृष्ण को आकर्षक रथ पर विराजमान कर चल समारोह निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन एवं मातृशक्तियां शामिल हुईं।चल समारोह में मातृशक्तियां पीतांबर रंग के वस्त्र धारण कर भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे लगाते हुए

चल रही थीं। “नंद घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की” के जयघोष से पूरा नगर गूंज उठा। चल समारोह अस्पताल चौराहा, परदेसीपुरा, खत्री मार्केट होते हुए बुधवारा स्थित पुराने सिद्धार्थ हॉस्पिटल चौराहे पर पहुंचा।सकल हिंदू समाज ने किया भव्य स्वागतपुराने सिद्धार्थ हॉस्पिटल चौराहे पर सकल हिंदू समाज अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व में यादव समाज के कृष्ण जन्मोत्सव चल समारोह का भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। सर्वप्रथम सकल हिंदू समाज अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाहा एवं सचिव मनीष डोंगरे ने भगवान श्रीकृष्ण की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

इसके पश्चात सकल हिंदू समाज उपाध्यक्ष प्रेमनारायण जायसवाल, मांगीलाल सिसोदिया, प्रचार मंत्री अचल किरार, रमेश मालवीय एवं विशेष सहयोगी महेश राठी सहित समाजजनों ने कृष्ण जन्माष्टमी चल समारोह के अध्यक्ष सजन सिंह यादव सावंतखेड़ी, डॉ बलराम यादव, यादव समाज अध्यक्ष पवन यादव, सुशील यादव, पटेल नंदकिशोर यादव, रमेश यादव सहित समस्त यादव समाजजनों का पुष्पमाला एवं साफा पहनाकर आत्मीय स्वागत-सम्मान किया।इस अवसर पर कुशवाहा समाज की वरिष्ठ समाजसेवी श्रीमती पार्वती परसराम कुशवाह द्वारा

यादव समाज की सभी मातृशक्तियों को भगवान श्रीकृष्ण के नाम अंकित दुपट्टे पहनाकर सम्मानित किया गया। साथ ही चल समारोह पर भव्य पुष्पवर्षा कर यादव समाज की मातृशक्तियों एवं श्रद्धालुओं का अभिनंदन किया गया।सामाजिक एकता और भाईचारे का दिया संदेशइस अवसर पर सकल हिंदू समाज अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाहा ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव केवल धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि समाज में प्रेम, भाईचारे, एकता और धर्म के प्रति आस्था को मजबूत करने का पर्व है।

आष्टा नगर की यही परंपरा रही है कि सभी समाज एवं संगठन मिलकर धार्मिक पर्वों को उत्साह और सद्भाव के साथ मनाते हैं। यादव समाज द्वारा निकाला गया यह भव्य चल समारोह हमारी सनातन संस्कृति और सामाजिक एकता का प्रतीक है।स्वागत समारोह में वरिष्ठ समाजसेवी मनोज कुशवाहा, शास्त्री स्कूल संचालक सोनू शर्मा, अरविंद सेन, शुभम कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में समाजजन एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।सकल हिंदू समाज के स्वागत मंच का संचालन समाज सचिव मनीष डोंगरे ने किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top