किसान कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन और पुतला दहन- जमकर कि नारेबाजी

भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा द्वारा किसानों को ‘नशेड़ी-गांजेड़ी’ कहने पर उबाल- किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष जगदीश चौहान ने सांसद के बयान पर कड़ा ऐतराज जताते हुए कहा कि देश के अन्नदाता किसानों का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। किसानों के पसीने से देश का पेट भरता है, ऐसे में उनके सम्मान को ठेस पहुंचाने वाले बयान बेहद दुर्भाग्यपूर्ण हैं।सीहोर के आष्टा में भाजपा सांसद का पुतला दहनकर भाजपा सरकार के के खिलाप जमकर की नारे बाजी एवं किसान कांग्रेस ने दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी।

आष्टा। अन्नदाता किसानों के सम्मान को लेकर अब सियासी संग्राम तेज होता नजर आ रहा है। रीवा से भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा द्वारा किसानों को कथित तौर पर ‘नशेड़ी और गांजेड़ी’ कहे जाने संबंधी बयान के विरोध में किसान कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। प्रदेश किसान कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान के निर्देश अनुसार प्रदेश भर में जिला एवं तहसील मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन और पुतला दहन किया गया।

इसी कड़ी में किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष जगदीश चौहान के नेतृत्व में आष्टा तहसील कार्यालय के सामने किसान कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा का पुतला दहन कर जमकर नारेबाजी की। इस दौरान ‘भाजपा सांसद मुर्दाबाद’ और ‘भारतीय जनता पार्टी मुर्दाबाद’ के नारे लगाए।

प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि सांसद जनार्दन मिश्रा किसानों के सामने सार्वजनिक रूप से माफी मांगें। किसान कांग्रेस ने साफ शब्दों में चेतावनी दी कि किसानों के मान-सम्मान और स्वाभिमान की लड़ाई केवल नारों तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि जरूरत पड़ी तो सड़क से लेकर सदन तक उग्र प्रदर्शन के साथ संघर्ष किया जाएगा।

जगदीश चौहान ने भरी हुंकार- किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य जगदीश चौहान ने कहा कि अन्नदाता देश का गौरव हैं, अपमान का पात्र नहीं। किसानों के सम्मान के साथ खिलवाड़ करने वालों को जवाब देना होगा। किसान कांग्रेस किसानों के हक और स्वाभिमान की लड़ाई पूरी मजबूती से लड़ेगी। अब सवाल यह है कि किसानों पर दिए गए इस कथित बयान को लेकर भाजपा सांसद अपनी सफाई देंगे या किसान कांग्रेस का यह विरोध प्रदेश में किसी बड़े आंदोलन का रूप लेगा? आगे उन्होंने कहा कि अन्नदाता का अपमान, अब नहीं सहेगा किसान!

इस अवसर पर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह ठाकुर मेमदाखेड़ी, ग्रामीण ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष महेश मुंदीखेड़ी, किसान कांग्रेस प्रदेश महासचिव चेतन सिंह ठाकुर सेमली, जिला पंचायत सदस्य कमल सिंह चौहान, किसान कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष गण सर्वश्री महेश परमार, ऋषि पटेल, स्वरूप जावरिया, नासिर खान, पूर्व पार्षद घनश्याम जांगड़ा, अल्पसंख्यक कांग्रेस जिला अध्यक्ष शेख तोशिफ उद्दीन, जिला कांग्रेस सचिव चन्द्र सिंह ठाकुर, पूर्व पार्षद इदरीश मंसूरी,

जिला अध्यक्ष सचिव प्रेम पटारिया, किसान कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ठाकुर रामपुरा, युवक कांग्रेस अध्यक्ष लोकेंद्र सिंह ठाकुर बिलपान, मंडलम अध्यक्ष रामचरण दवारिया, आषुतोष नामदेव, हरि सिंह मेवाडा, राहुल मेवाडा पटारिया, रूप सिंह गौरिया, कमल सिंह मेवाडा, अशोक मंडलोई, दिनेश मैना, अमजद पठान, मुकेश जायसवाल, अनुज खत्री, अशोक सोलंकी, आशिक खान, सोहेल खान, आदि कांग्रेस परिवार जन उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top