आष्टा क्षेत्र में नर्मदा मैय्या का शुभ आगमन हो गया है,ये कार्य आने वाली पीढ़ी याद करेगी- गोपालसिंह इंजीनियर, विधायक पहुचे उदयराय महाराज के सच्चे डेरे पर,दर्शन कर लिया आशीर्वादगुराड़िया सिराजूद्दीन में पड़िया पर भराई जत्रा, विकास कार्यो के लिये 15 लाख की विधायक ने की घोषणा

आष्टा । दीपावली के दूसरे दिन पड़िया पर हर वर्ष ग्राम गुराड़िया सिराजूद्दीन में उदयराय जी महाराज की मड सच्चे डेरा पर भराई जाने वाली जत्रा में आजादी के बाद पहली बार एक विधायक के रूप में गोपालसिंह इंजीनियर मड पर पहुचे ओर दर्शन कर पडियार जी का आशीर्वाद लिया ।उदयराय महाराज की मड सच्चा डेरा जहाँ जो भी श्रद्धालु सच्चे मन से अपनी मनोकामना लेकर आता है,बताया गया उसकी हर मन्नत पूरी होती है,ऐसे सच्चे डेरे पर आज मेने पहुच कर नमन किया और पडियार जी का आशीर्वाद लिया है,मड पर भराई जत्रा में आज आस पास के अनेकों ग्रामो से भी श्रद्धालु यहा पहुचे है,

सभी को दीपावली,गोवर्धन पूजन की बधाई देता हूं,कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मेरी लाडली बहने भी उपस्तिथ है,उन सब को भी नमन कर बताना चाहता हु की बहनाओ को अभी मुख्यमंत्री जी हर माह 1500/₹ खाते में डालते है,जो जल्द ही बढ़ कर 3000/₹ होंगे,जिन बहनो के नाम छुटे है,उनके नाम भी जोड़े जायेंगे उक्त उदगार विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने मड पर भराई जत्रा में उपस्तिथ श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहे । ग्राम गुराड़िया सिराजूद्दीन जत्रा में पहुचे विधायक श्री इंजीनियर का ग्रामीणों ने भव्य अगवानी कर स्वागत किया ।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए

विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने कहा की में आपके सब के आशीर्वाद से ही विधायक बना हु,जनता ने जिस उम्मीद से चुना है,आप सबके आशीर्वाद से दिन रात आपकी सेवा में लगा हु,ओर मेरा प्रयास है कि क्षेत्र का कोई सा भी ग्राम विकास से अछूता ना रहे । किसानों की चिंता थी कि इस वर्ष अल्प वर्षा हुई क्या होगा,उसकी चिंता सरकार,मुख्यमंत्री और मैने की ओर नर्मदा मैय्या का पानी खेतो तक पहुचे की शुरुआत खाचरौद से की । नर्मदा मैय्या का जल हर खेत,नदी,तालाब,खाल,डेम बैराज तक पहुचे,सभी को लबालब भरे इसके लिये तेजी से कार्य हो रहा है ।

अभी तक आप हम सब नर्मदा स्नान के लिये नेमावर जाते थे,अब आपके खेत तक नर्मदा जी पहुच गई यही खूब रोज नर्मदा स्नान करो और खेतों में फेरो भी । नर्मदा का जो पानी खेतो तक पहुचा है उसे आने वाली पीढी याद करेगी । आपकी भाजपा की सरकार आपकिसानों के लिये समर्पित है । नर्मदा का जल आने से अब मेरा किसान भाई एक,दो नही तीन तीन फसल पैदा कर सकेगा,उसकी आय बढ़ेगी,वो सम्पन्न ओर खुशहाल होगा । जब किसान के चेहरे पर रौनक होगी तो हमारा प्रदेश,देश विकसित भारत के रूप में उभरेगा । खेतो के साथ जल जीवन मिशन के तहत जल्द ही हर घर नल से जल नर्मदा का पानी क्षेत्र के282 ग्रामो में घर घर पहुचेगा ।

विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने उपस्तिथ सभी ग्रामीणों,श्रद्धालुओं की मांग पर विकास कार्यो हेतु 15 लाख रुपये देने की घोषणा की जिसका सभी ने स्वागत कर विधायक जी का आभार व्यक्त किया । इस अवसर पर राधेश्याम दलपति,नरेन्द्र भाटी,विष्णु परमार,डॉ रतनसिंह आदि ने भी संबोधित किया । इस अवसर पर ग्रामीणों ने मड तक पहुचने के लिये पुलिया के निर्माण एवं सीमांकन कराने की भी मांग की । आयोजित कार्यक्रम में पहुचे अतिथि विधायक गोपालसिंह इंजीनियर,राधेश्याम दलपति,सुशील संचेती, मिठ्ठूपुरा सरकार,राजेश मेवाडा,

महेंद्रसिंह ठाकुर का स्वागत कर सम्मान किया । कार्यक्रम में डॉ रतनसिंह ठाकुर,नरेंद्र भाटी, विष्णु परमार, चंद्रसिंह जी ठाकुर सरपंच अन्नुबाई, हुकमसिंह,कन्हैया लाल परमार,अभिषेक वर्मा,महेश प्रजापति सहित ग्राम गुराड़िया सिराजूद्दीन, बमुलिया भाटी,भुपोड,रिछड़िया, पद्मसी,पूरा सहित कई ग्रामो के श्रद्धालु उपस्तिथ थे । पड़िया पर विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर ने नगर के शंकर मन्दिर में निशान ध्वजस चढ़ाने, मुल्लानी में गोवर्धन पूजन,गुराड़िया वर्मा में विकास कार्यो के लोकार्पण एवं उदयराय महाराज के यहा तुलादान,ग्वाली में माताजी की मड पर दर्शन,मेहतवाड़ा में उदयराय महाराज की स्मृति एवं पहलवान आजादसिंह जी की स्मृति में धमेंद्र पहलवान द्वारा आयोजित दंगल एवं छापर में बाराह खम्बा की जत्रा में पहुच कर आयोजित देव दर्शन,तुलादान कार्यक्रम में भाग लिया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top