

आज स्थानीय जनपद परिसर स्थित गांधी प्रतिमा पर काँग्रेसजनों द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर दोनों महान विभूतियों को नमन करते हुए देश की आजादी एवं राष्ट्र निर्माण में उनके अमूल्य योगदान को याद किया गया।

इस अवसर पर ब्लॉक काँग्रेस अध्यक्ष धर्मेन्द्रसिंह मेमदाखेड़ी ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी को नमन करते हुए कहा कि गांधी जी और शास्त्री जी जितने उस समय प्रासंगिक थे, उतने ही आज भी हैं। जब समाज में नफरत और विभाजन की राजनीति को बढ़ावा दिया जा रहा हो, संवैधानिक संस्थाओं की भूमिका को लेकर सवाल उठ रहे हों और भ्रष्टाचार जैसी चुनौतियाँ सामने हों, तब देश को गांधी जी के सत्य, अहिंसा और सद्भाव के मार्ग पर चलने की आवश्यकता और भी बढ़ जाती है।

उन्होंने कहा कि जब राजनीति में नैतिक मूल्यों और जवाबदेही की आवश्यकता महसूस होती है, तब लाल बहादुर शास्त्री जी का जीवन हमें प्रेरणा देता है। रेल मंत्री रहते हुए रेल दुर्घटना की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए उनके इस्तीफे का उदाहरण आज भी सार्वजनिक जीवन में जवाबदेही और नैतिकता का महत्वपूर्ण संदेश देता है।

उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जी का जीवन हम सभी को सत्य, सादगी, सेवा, सद्भाव और राष्ट्रहित के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। इस अवसर पर पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष कैलाश परमार, मीना सिंगी, कमलसिंह चौहान, सोबालसिंह मुगली, मेहरवानसिंह मूँदीखेड़ी, सोबालसिंह बागेर, सोहेल मिर्जा, सुनील सेठी, विनीत सिंगी, जगदीश चौहान, घनश्याम जांगड़ा, इदरीस मंसूरी, भैया एमपी, चन्दरसिंह ठाकुर, सलीम अंसारी, चेतन सेमली, राजकुमार मालवीय, प्यारे पटेल, नईमउद्दीन, तौसिफ़उद्दीन, फैजुद्दीन,

प्रदीप भाटी, कृपाल मालवीय, देवराज परमार, अरविंद मेवाडा, गोरे मियाँ, आत्माराम परमार, विनोद ठाकुर, इमरान डीलक्स, नवाब मियाँ, रामचरण दवारिया, लोकेन्द्र भाटी, नफीस शाह, टोनी जैन, बंशी बांबे, अर्जुन अजय, अखिलेश राजपूत, हरि मेवाडा, अमजद ख़ान, रूपसिंह गोरिया, अशोक मंडलोई, अरशद अंसारी, राजेश सोलंकी, पवन पहलवान, महेश पटेल, भरत वर्मा, विजय सोलंकी, देवराज मालवीय, रसीद खाँ, विजय सोलंकी, सतीस राजपूत, शंकर बोड़ाना आदि लोग मौजूद रहे..

