

सीहोर पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति अनुसार घटना का संक्षिप्त विवरण- दिनांक 07.10.2026 को सूचनाकर्ता द्वारा थाना मण्डी पर सूचना दी गई कि दिनांक 06.10.2026 की रात्रि ग्राम मुस्कुरा निवासी सीताराम वर्मा पिता हजारी लाल अपने खेत पर बने मकान की दिलान में गंभीर घायल अवस्था में मिले। उनके शरीर पर गंभीर चोटों के निशान थे तथा सिर, मुंह एवं शरीर से खून निकल रहा था। घायल सीताराम वर्मा को तत्काल जिला अस्पताल सीहोर ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए भोपाल रेफर किया गया। इसके बाद उनका हमीदिया अस्पताल एवं सनसाईन अस्पताल भोपाल में ईलाज के दौरान सीताराम वर्मा की मृत्यु हो गई।

📌 *मृतक द्वारा बताई गई महत्वपूर्ण जानकारीः*- घायल अवस्था में मृतक सीताराम वर्मा ने अपने परिचितों को बताया कि शाम के समय उनके मोबाइल पर 93 से शुरू होने वाले नंबर से तीन बार फोन आया था। फोन करने वाला व्यक्ति उनसे उनके स्थान के संबंध में पूछ रहा था। मृतक के कथनानुसार उसी व्यक्ति द्वारा दराते से हमला कर उन्हें गंभीर चोटें पहुंचाई गई थीं।

📌 *पुलिस कार्रवाई एवं आरोपी की गिरफ्तारीः*- सूचनाकर्ता अखलेश वर्मा पिता हरिप्रसाद वर्मा उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम मुस्कुरा की रिपोर्ट पर थाना मण्डी में अपराध क्रमांक 342/2026, धारा 103(1) बीएनएस के तहत अज्ञात आरोपी के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

📌 प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे एवं नगर पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिनंदना शर्मा के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक अर्चना सिंह चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।

📌 पुलिस टीम द्वारा सायबर टीम की मदद से तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पतारसी करते हुए अभियुक्त राजकुमार पिता देवसिंह नाथ, उम्र 20 वर्ष, निवासी गुडभेला नापली को घटना के करीब 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर पुलिस अभिरक्षा में लेकर माननीय न्यायालय पेश कर जिला जेल निरूद्ध किया गया है।

📌 *हत्या का कारण* – प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि मृतक व आरोपी का परिवार गाय-भैंस के (क्रय विक्रय) धन्धे में था, जहाँ आरोपी व उसके परिजनों को भैंस बेचनी थी, उसको मृतक ने गाय बेच दी थी जिससे आरोपी को नुकसान हुआ जिससे आक्रोशित होकर आरोपी ने हसिये से हमला कर सीताराम को गंभीर चोंट पहुँचाई जिससे इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई है।

📌 *पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका* – उनि राकेश कुमार पंथी, उनि दिनेश कुमार सहगल, प्रआर 413 दयाल सिंह, प्रआर 140 उमेश वर्मा, प्रआर 258 शैलेन्द्र सिंह (सायबर), प्रआर 66 भूपेन्द्र सिंह, प्रआर 501 राजेन्द्र वर्मा, आर 736 नेपाल सिंह (आसूचना), आर 664 कृष्णपाल सिंह, आर 178 शिवांक भार्गव, आर 538 रीतेश तोमर, आर 421 हभजन मेवाडा, आर 897 रितेश मण्डेरिया, आर 834 तरूण राठोर (सायबर), म.आर. 599 ज्योति यादव |

