नगर प्रवेश के साथ आचार्य संघ का आष्टा में हुआ भव्य चातुर्मास प्रवेश, श्रद्धालुओं ने जगह- जगह चरण वंदन कर किया भव्य स्वागत, सकल हिन्दू समाज ने भी किया आत्मीय अभिनंदन

आष्टा। जैन समाज के लिए शुक्रवार का दिन आस्था, श्रद्धा और धार्मिक उल्लास से परिपूर्ण रहा। आनंदो-आष्टा वर्षीय आनंदो चातुर्मास प्रवेश महोत्सव-2026 के अंतर्गत परम पूज्य न्याय विशारद आचार्यदेव श्रीमद् विजय देवचंद्रसूरीश्वर जी महाराज के पावन शिष्यरत्न परम पूज्य पन्यास प्रवर श्री यशोविजित विजय जी महाराज एवं साधु-साध्वी भगवंतों के सान्निध्य में आचार्य संघ का भव्य नगर प्रवेश संपन्न हुआ। नगरवासियों ने श्रद्धा एवं उत्साह के साथ संतों का आत्मीय स्वागत किया।

प्रातः 8 बजे बड़ा जैन मंदिर से विशाल शोभायात्रा प्रारंभ हुई, जिसमें महिला मंडल, युवा मंडल, श्री जैन श्वेतांबर श्रीसंघ तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई श्री नेमीनाथ जैन श्वेतांबर मंदिर, किला आष्टा पहुँची। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने जगह-जगह चरण वंदन कर पुष्पवर्षा की तथा जयघोषों से वातावरण भक्तिमय हो उठा।शोभायात्रा के समापन पर आयोजित धर्मसभा में पूज्य महाराज ने चातुर्मास के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए धर्म, संयम, तप, त्याग एवं आत्मकल्याण का संदेश दिया।

उन्होंने कहा कि चातुर्मास आत्मचिंतन, साधना और आराधना का श्रेष्ठ अवसर है, जिसका लाभ प्रत्येक श्रद्धालु को लेना चाहिए।चातुर्मास के दौरान प्रतिदिन धार्मिक प्रवचन, स्वाध्याय, नवकारसी, तप, आराधना तथा विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही 33वीं दीक्षा तिथि महोत्सव एवं 4 व 5 जुलाई को विशेष प्रेरणादायी प्रवचनों का भी आयोजन होगा।इस अवसर पर सकल हिन्दू समाज द्वारा भी आचार्य संघ का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। समाज के पदाधिकारियों ने चरण वंदन कर धर्मलाभ प्राप्त किया तथा

चातुर्मास की सफल एवं मंगलमय पूर्णता की कामना की।कार्यक्रम में चातुर्मास समिति, श्री जैन श्वेतांबर श्रीसंघ, महिला मंडल, युवा मंडल एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। वहीं सकल हिन्दू समाज के अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाह, संयोजक मुकेश नामदेव, सचिव मनीष डोंगरे, मोंटू कोरी, मीडिया प्रभारी राजीव गुप्ता, रमेशबाबू मालवीय, मागीलाल सिसोदिया, मनोहर बैरागी सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने आचार्य संघ का स्वागत कर आशीर्वाद प्राप्त किया।नगर प्रवेश महोत्सव के दौरान पूरा आष्टा नगर धर्म, भक्ति और श्रद्धा के रंग में रंगा नजर आया। श्रद्धालुओं के उत्साह, जयघोष और भक्ति भाव से वातावरण पूरी तरह धर्ममय हो गया तथा चातुर्मास प्रवेश महोत्सव श्रद्धा, अनुशासन और धार्मिक एकता का अनुपम उदाहरण बन गया।

जिला पुलिस प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे ‘सेल्फ क्लिक 2.0 अभियान’ के अंतर्गत आज स्थानीय आई.ई.एस. (IES) पब्लिक स्कूल में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ➡️कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक सीहोर श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना शामिल हुईं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना ने स्कूली छात्र-छात्राओं और शिक्षकगण को वर्तमान डिजिटल युग में सुरक्षित रहने के व्यावहारिक तरीके साझा किए। उन्होंने साइबर फ्रॉड से बचने के लिए निम्नलिखित बिंदुओं पर विशेष रूप से ध्यान केंद्रित किया।

OTP कभी साझा न करें:- किसी भी अनजान व्यक्ति या कॉल पर अपने बैंक खाते, सोशल मीडिया या किसी भी डिजिटल सेवा का OTP (One Time Password) साझा न करें। फर्जी वेबसाइट (Websites) से सावधान:- इंटरनेट पर किसी भी अनजान या संदिग्ध वेबसाइट लिंक पर क्लिक न करें। हमेशा आधिकारिक और सुरक्षित वेबसाइट्स (जिनके URL में ‘https’ हो) का ही उपयोग करें। साइबर हेल्पलाइन 1930 का उपयोग- यदि कोई साइबर धोखाधड़ी (Online Fraud) का शिकार हो जाता है, तो बिना डरे तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें। घटना के तुरंत बाद इस नंबर पर सूचना देने से धोखाधड़ी की गई राशि को ब्लॉक कराने में मदद मिलती है।

NCRP पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत:- किसी भी प्रकार के साइबर अपराध (जैसे सोशल मीडिया पर प्रताड़ना, ऑनलाइन फ्रॉड या पहचान की चोरी) का शिकार होने पर  भारत सरकार के आधिकारिक NCRP पोर्टल (www.cybercrime.gov.in) पर जाकर अपनी शिकायत सीधे दर्ज करा सकते हैं। इस पोर्टल पर पीड़िता की पहचान गोपनीय रखने की सुविधा भी उपलब्ध है। अधिकारियों की  उपस्थिति- इस कार्यक्रम के अवसर पर सायबर सुरक्षा और पुलिसिंग के विभिन्न आयामों पर मार्गदर्शन देने के लिए श्रीमती सुनीता रावत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीहोर, सुश्री पूजा शर्मा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सीहोर भी मंच पर मौजूद रही। कार्यक्रम में आई.ई.एस. पब्लिक स्कूल प्रबंधन के प्राचार्य (Principal) एवं समस्त शिक्षकगण तथा छात्र एवं छात्राएं उपस्थित रही। स्कूल प्रबंधन ने सीहोर पुलिस की इस डिजिटल व व्यावहारिक जागरूकता पहल की सराहना की और आभार व्यक्त किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top