सियाखेड़ी में 2 करोड़ 50 लाख के विकास कार्यो का किया भूमिपूजन-लोकार्पण, बग्गीगाडी में बैठा कर विधायक को लाये कार्यक्रम स्थल तक, किया भव्य स्वागत

हर ग्राम पंचायत में इस बार लिखा जायेगा विकास का इतिहास-गोपालसिंह इंजीनियर, मोदी जी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने परविधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने ग्राम सियाखेड़ी में 2 करोड़ 50 लाख के विकास कार्यो का किया भूमिपूजन-लोकार्पण, बग्गीगाडी में बैठा कर विधायक को लाये कार्यक्रम स्थल तक,किया भव्य स्वागत आष्टा । जिस तरह हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने अपने 12 साल के कार्यकाल में देश मे विकास का एक अमिट इतिहास लिखा है,विदेशों में भारत का मान सम्मान बढ़ाया है

उसी तरह मप्र में डॉ मोहन यादव जी के नेतृत्व में गांव की चौपाल तक विकास की किरण पहुचाई जा रही है उसका उदाहरण है आपकी ग्राम पंचायत जाफराबाद सियाखेड़ी जहां आज 2 करोड़ 50 लाख के विकास कार्यो का लोकार्पण एवं भूमिपूजन आप सब के आशीर्वाद एवं उपस्तिथि में सम्पन्न हुए है,विकास के लिये हमारे पास पेसो की कोई कमी नही है,आप तो बस विकास के कार्य बताये उक्त उदगार आष्टा विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने ग्राम पंचायत जाफराबाद सियाखेड़ी में 2 करोड़ 50 लाख के विकास कार्यो के लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहे ।

विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने कहा की इस ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमति शांता बाई के प्रतिनिधि बाबूलाल मेवाडा पंचायत के विकास के लिये हमेशा सक्रिय रहते है उनके प्रयासों का फल आज विकास के रूप में ग्राम में नजर आ रहा है । इस अवसर पर विधायक इंजीनियर ने कहा की आज देश के प्रधानमंत्री जी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण हो गये है इन 12 साल के कार्यकाल में हमारे प्रधानमंत्री जी ने बिना रुके,बिना थके,बिना कोई छुट्टी लिये देश मे विकास का एक ऐसा इतिहास लिख दिया है,जिससे देश को गर्व है ।

लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में ग्राम सियाखेड़ी पहुचने पर ग्राम पंचायत सियाखेड़ी के बुलडोजर सरपंच प्रतिनिधि बाबूलाल मेवाडा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने ग्राम की सीमा पर पहुच कर ढोल ढमाकों के साथ भव्य अगवानी कर उनको बग्गी में बैठा कर कार्यक्रम स्थल तक लाया गया एवं भव्य स्वागत,सम्मान किया गया । कार्यक्रम में जिला पंचायत के उपाध्यक्ष जीवनसिंह मंडलोई, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि सोनू गुणवान,मंडल अध्यक्ष देवजी पटेल,जनपद उपाध्यक्ष गजराजसिंह पटेल,कोठरी नप के पार्षद राधेश्याम दलपति,सतीश सोनानिया,बंटी मेवाडा,राजा मेवाडा,

Oplus_16908288

राकेश परमार किलेरामा विशेष अतिथि के रूप में उपस्तिथ रहे । विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने सभी अतिथियों के उपस्तिथि में1 करोड़ 37 लाख के हाईस्कूल भवन,15 लाख की हाईस्कूल परिसर की बाउंड्रीवाल,38 लाख की राशि से बना पंचायत भवन,15 लाख से बनी सामुदायिक भवन परिसर की बाउंड्रीवाल,15 लाख की राशि से निर्मित मेवाडा राजपूत समाज धर्मशाला टीनशेड,05 लाख की लागत से बने मरीमाता मंदिर में टीनशेड निर्माण कार्यो का लोकार्पण किया एवं 25 लाख की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन का भूमिपूजन कुल 2 करोड़ 50 लाख के निर्माण कार्यो का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन,किसान भाई,युवा साथी,भाजपा के पदाधिकारी,कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्तिथ रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top