चारधाम एवं वैष्णो देवी तीर्थयात्रा से सकुशल लौटे श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत, सकल हिंदू समाज ने किया सम्मान

आष्टा/ हकीमाबाद युवा व्यवसायी एवं समाजसेवी राज परमार के पूज्य माताजी-पिताजी सहित लगभग 60 श्रद्धालुओं का दल पावन चारधाम यात्रा (यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ एवं बद्रीनाथ धाम) तथा माता वैष्णो देवी एवं बाबा खाटू श्याम जी के दर्शन कर सकुशल अपने ग्राम हकीमाबाद लौटने पर ग्रामवासियों एवं समाजजनों द्वारा आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया।तीर्थयात्रा पूर्ण कर लौटने के उपलक्ष्य में ग्राम के मंदिर परिसर में विशेष पूजन-अर्चन, भजन एवं स्नेह भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, परिजन एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे। श्रद्धालुओं ने अपनी दिव्य यात्रा के अनुभव साझा करते हुए चारधाम एवं अन्य पवित्र तीर्थस्थलों के दर्शन से प्राप्त आध्यात्मिक अनुभूतियों का वर्णन किया।इस अवसर पर पूर्व पार्षद शैलेश राठौर, शुभम कुशवाहा, अखिल भारतीय कुशवाह महिला महासभा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती गीता नरेंद्र कुशवाहा सहित परिवारजन कार्यक्रम में पहुंचे तथा भोजन प्रसादी ग्रहण की। साथ ही तीर्थयात्रियों का स्वागत कर उन्हें भगवान श्रीकृष्ण का

चित्रयुक्त स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।आयोजित सम्मान समारोह में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्री कैलाश परमार, प्रभु प्रेमी संघ के महासचिव श्री प्रदीप प्रगति, अभिषेक सुराना, एडवोकेट वीरेंद्र परमार, नरेंद्र पोरवाल, सकल हिंदू समाज अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाहा, पूर्व पार्षद सुभाष नामदेव, सुनील कचनेरिया, सुनील प्रगति, जनरल स्टोर संघ अध्यक्ष पल्लव प्रगति सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।सकल हिंदू समाज के पदाधिकारियों ने चारधाम एवं

अन्य पवित्र धामों की सफल यात्रा पूर्ण कर लौटे सभी श्रद्धालुओं का पुष्पमालाओं एवं शुभकामनाओं के साथ अभिनंदन किया। समाजजनों ने कहा कि तीर्थयात्राएं भारतीय संस्कृति एवं सनातन परंपरा की अमूल्य धरोहर हैं, जो व्यक्ति के जीवन में आध्यात्मिक ऊर्जा, सकारात्मकता एवं धर्म के प्रति आस्था को और अधिक सुदृढ़ करती हैं।अंत में सकल हिंदू समाज की ओर से सभी तीर्थयात्रियों को पुनः हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, सुखमय एवं मंगलमय जीवन की कामना की गई। कार्यक्रम सौहार्द, श्रद्धा एवं धार्मिक उत्साह के वातावरण में संपन्न हुआ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top