

आष्टा:- देश के युवाओं को नशे की कुप्रथा से दूर रखने और एक स्वस्थ समाज के निर्माण के उद्देश्य से “नशा मुक्त भारत अभियान” के तहत ब्रह्माकुमारीज शांति सरोवर, आष्टा द्वारा लगातार जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज सुशीला हायर सेकेंडरी स्कूल, बागेर में एक विशेष नशा मुक्ति जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विद्यालय के मार्गदर्शक अशोक परमार के कुशल मार्गदर्शन में एवं प्राचार्या श्रीमती रानू परमार, प्रबंधक राजेश परमार और नरेंद्र परमार के नेतृत्व में अत्यंत भव्य और व्यवस्थित रूप से संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के दौरान ब्रह्माकुमारीज शांति सरोवर आष्टा से पधारे वंदना दीदी, त्रिपोली दीदी, कमल सिंह जी और नारायण सिंह जी ने छात्र-छात्राओं को अपने उद्बोधन से प्रेरित किया। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को तंबाकू, सिगरेट, शराब और अन्य मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले गंभीर शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से समझाया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार एक छोटी सी लत हंसते-खेलते परिवारों और उज्ज्वल भविष्य को बर्बाद कर देती है।

कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण के रूप में ब्रह्माकुमारीज टीम द्वारा सभी विद्यार्थियों और उपस्थित शिक्षकों को जीवन में कभी भी नशा न करने की शपथ दिलाई गई। साथ ही, युवाओं से यह आह्वान किया गया कि वे अपने परिवार और समाज के अन्य लोगों को भी नशे के प्रति जागरूक करें और उन्हें इस बुराई से दूर रहने के लिए प्रेरित करें।

इस अवसर पर रोशनी शर्मा, अर्जुन सिंह ठाकुर, दिनेश बैरागी, सुरेंद्र सिंह ठाकुर, नीरज शर्मा, हरि प्रसाद प्रजापति, धर्मेंद्र प्रजापति, विजेंद्र नायक, वीरेंद्र चौहान, के.डी. बैरागी, जावेद खान, रश्मि माथुर, मोनिका जैन, भावना दुबे, सरिता दुबे, रानी यादव, पूजा परमार, भारती माहेश्वरी, अंशिका शर्मा, शाजिया शेख, दीपा शर्मा और नीलांशी शर्मा सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार द्वारा ब्रह्माकुमारीज संस्थान के सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।

आष्टा। श्रावण मास के तृतीय सोमवार के पावन अवसर पर आष्टा नगर में भगवान भोलेनाथ की भव्य पालकी यात्रा निकाली गई। प्राचीन शंकर मंदिर, पार्वती नदी तट पर बाबा भोलेनाथ का विशेष श्रृंगार किया गया। संध्याकालीन आरती पंडित हेमंत गिरी महाराज एवं गणेश मंदिर प्रमुख पंडित वैरागी द्वारा विधि-विधान से संपन्न कराई गई। इसके पश्चात बाबा भोलेनाथ पालकी में विराजमान होकर बैंड-बाजे, ढोल-नगाड़ों एवं जयघोष के साथ नगर भ्रमण पर निकले।पालकी यात्रा पुरानी सब्जी मंडी, प्रगति गली होते हुए श्रीराम मंदिर बुधवारा पहुंची, जहां भजन गायक राजकुमार जायसवाल एवं भजन मंडली द्वारा संगीतमय भजनों के साथ बाबा भोलेनाथ की आरती की गई।

इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और पूरे नगर में भक्तिमय वातावरण बना रहा।पालकी यात्रा के खंडेलवाल चौराहा एवं पुराने सिद्धार्थ हॉस्पिटल चौराहे पर पहुंचने पर नरेंद्र कुशवाहा पूर्व पार्षद मित्र मंडल द्वारा भव्य पुष्पवर्षा कर बाबा भोलेनाथ की पालकी का स्वागत किया गया। सर्वप्रथम मनोज कुशवाहा, नरेंद्र कुशवाहा, सुशील कुशवाहा एवं परसराम कुशवाह परिवार द्वारा पालकी में विराजमान बाबा भोलेनाथ की पूजन-अर्चना एवं आरती कर श्रीफल भेंट किया गया तथा भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया।इस अवसर पर पालकी यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का भगवान भोलेनाथ के नाम से अंकित दुपट्टे पहनाकर आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कैलाश परमार, प्रदीप प्रगति, पूर्व पार्षद शैलेश राठौर, कुशवाहा समाज पटेल दल किशोर कुशवाहा, शुभम कुशवाहा, अमरचंद कुशवाहा पटेल, रवि कुशवाहा, ऋषि कुशवाहा, अनमोल कुशवाहा, केतन कुशवाहा, सकल हिंदू समाज संयोजक मुकेश नामदेव, राजीव गुप्ता, प्रेमनारायण जायसवाल, अचल किरार, रमेश मालवीय, मोंटू कौरी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।मातृशक्ति की भी उत्साहपूर्ण सहभागिता रही। अखिल भारतीय कुशवाहा महिला महासभा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती गीता नरेंद्र कुशवाहा, श्रीमती गुलाब बाई ठाकुर, श्रीमती पार्वती बाई कुशवाहा,

नवरत्न गजानन महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती अनीता बबनराव माहडिक, पूजा कुशवाहा, हेमलता कुशवाहा, सोनू कुशवाह एवं निता महाडिक सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने पालकी यात्रा में सहभागिता की। इस दौरान श्रद्धालुओं के लिए भव्य प्रसादी वितरण भी किया गया।इसके पश्चात बाबा भोलेनाथ की पालकी अपने निर्धारित समय पर प्राचीन गणेश मंदिर पहुंची, जहां पंडित वैरागी द्वारा विधि-विधान से भगवान भोलेनाथ की आरती संपन्न कराई गई। आरती में हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष नारायण भुरू मुकाती, सकल हिंदू समाज अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाहा पूर्व पार्षद, पूर्व हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष उमेश शर्मा, गोविंद सोनी, सतनारायण कामरिया, शेषनारायण मुकाती सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन उपस्थित रहे।अंत में भगवान भोलेनाथ की आरती के पश्चात श्रद्धालुओं को प्रसादी का वितरण किया गया।

