पिरानाखेड़ी में 11 लाख की लागत से धर्मशाला टीन शेड एवं बाउंड्रीवाल निर्माण का विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर ने किया भूमिपूजन, नवीन निर्माण-विकास कार्यो के लिये 03 लाख की घोषणा की

Oplus_16908288

ये मोदी जी का नया भारत है,इसमें हर ग्राम का होगा समग्र विकास-विधायक गोपालसिंह इंजीनियरग्राम पिरानाखेड़ी में 11 लाख की लागत से धर्मशाला टीन शेड एवं बाउंड्रीवाल निर्माण का विधायक ने कियाभूमिपूजननवीन निर्माण-विकास कार्यो के लिये 03 लाख की घोषणा की

आष्टा । देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने आजादी की 100 वी सालगिरह तक भारत को विकसित भारत एवं विश्वगुरु बनाने का जो लक्ष्य तय किया एवं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी के नेतृत्व में मप्र को विकसित मप्र बनाने का जो सपना देखा है,ये सपना ग्रामो के समग्र विकास से ही सम्भव है । इस सपने को हम सब मिल कर पूरा करेंगे । देश मे,प्रदेश में आज जो विकास हो रहा है ये उसी लक्ष्य को पूर्ण करने का एक कदम है,जो लगातार बढ़ रहे है । आज देश मे अधिकांश समय कांग्रेस की सरकारें रही,कांग्रेस ने विकास के नाम पर केवल वोट लिये, काम कुछ नही किया है,

उक्त उदगार विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने आज आष्टा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पिरानाखेड़ी में 11 लाख की लागत से बनने वाली सेंधव समाज धर्मशाला,टीन शेड,बाउंड्रीवाल निर्माण कार्य के भूमिपूजन समारोह को संबोधित करते हुए कहे । विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी के नेतृत्वमें भाजपा सरकार द्वारा ग्रामो में विकास कार्यो की जो सौगातें दी जा रही है। वो सब आपके सामने है । आज ग्राम पंचायत सिंगारचोरी के ग्राम पिरानाखेड़ी में 11 लाख की लागत से बनने वाले वाली धर्मशाला टीन शेड,बाउंड्रीवाल निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया ।

विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने भूमिपूजन समारोह में सरपंच कुतुबुद्दीन अली एवं ग्रामीणों की मांग पर श्रीराम मंदिर हेतु 02 लाख,सीतलामाता,लालबाई फूलबाई माड़िया,देवपुरा में हनुमान मंदिर एवं बाबा रामदेव जी के ओटले निर्माण हेतु 50/50 हजार (कुल 15 लाख) के विकास कार्यो के निर्माण हेतु राशि की घोषणा की । आयोजित भूमिपूजन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने कई बड़ी बड़ी सौगातें दी उनमें से हमारे आष्टा विधानसभा क्षेत्र को भी कई बड़ी योजनाएं,बड़े विकास के कार्य हुए है ।

उसमे से सबसे बड़ी नर्मदा-पार्वती लिंक परियोजना का लाभ हमे मिला है। इस योजना से जब खेतो खेत नर्मदा जी का पानी हमारे अन्नदाता किसान भाईयों को मिलेगा तब अपना पूरा क्षेत्र हराभरा नजर आयेगा,अन्नदाता की आय दो गुनी नही चार गुनी बढ़ेगी,कृषि उपज का उत्पादन बढेगा,हमारा किसान भाई दो के स्थान पर तीन तीन फसल प्राप्त कर सकेगा । इस योजना का लाभ आपके ग्राम पिरानाखेड़ी तक भी पहुचा है । विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने बताया कि लगभग 250 करोड़ की उक्त योजना का लाभ आष्टा विधानसभा क्षेत्र के करीब 268 ग्रामो को मिलेगा एवं इससे 75 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई का रकबा लाभान्वित होगा । ये है हमारी,आपकी सरकार की बड़ी उपलब्धिया ।

आगामी 6 माह में खेतों को पानी मिलने लगे ऐसे प्रयास कर रहे है । वही मोदी जी ने देश के अन्नदाताओं की चिंता कर किसान सम्मान निधि हर वर्ष 06 हजार की राशि किसानों के खाते में भेज कर योजना का लाभ पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक पहुचाया है । देश मे गरीबी की रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले लोगो मे से 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर लाया गया है । 80 करोड़ गरीबो मो मुफ्त अनाज मिल रहा है । 58 करोड़ लोगों के जनधन खाते खोले । इसके साथ ही स्वच्छता,हर घर नल से जल,प्रधानमंत्री आवास योजना,देश की सुरक्षा को लेकर कई कार्य किये है । ग्राम ग्राम में इस योजना से पानी की टंकी का निर्माण हो रहा है । मोदी जी ने विकास का एक अमिट इतिहास लिखा और

करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाये।प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के कार्यों में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं ।विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने सेवा,सुशासन और जनकल्याण को माध्यम बना कर गांव, गरीब, किसान, महिला, युवा और श्रमिकों सहित सभी वर्गों के लिए संचालित योजनाओं ने देश के विकास को नई दिशा दी है।विधायक इंजीनियर ने कहा की मप्र में डॉ मोहन यादव जी की डबल इंजन की सरकार ने देशभर में सड़कों,सिंचाई,स्वास्थ,शिक्षा,पेयजल, सुरक्षा के क्षेत्र में बड़ा विकास हुआ है, जिससे आम नागरिकों के जीवन में व्यापक परिवर्तन आया है।

शिक्षा के क्षेत्र में भी भारत ने उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। मोदी जी के आव्हान पर मप्र भी डॉ मोहन यादव जी के नेतृत्व में विकसित मप्र बनेगा । विधायक इंजीनियर ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में किसानों, गरीबों, युवाओं और महिलाओं का सशक्तिकरण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता रहा है। आज आपकी पंचायत में लाडली बहनाओ को हर माह 15 सो रुपये खाते में आ रहे है,जल्द ही जो बहने छूट गई है उनके भी नाम जुड़ेंगे,रक्षा बंधन पर विशेष राशि मिलेगी और आने वाले समय मे सरकार अपने वादे के तहत हर बहन को 03 हजार की राशि भी करेगी ।

आयुष्मान कार्ड बने है जिन्हें गम्भीर बीमारी में 5 लाख तक का मुफ्त इलाज की सुविधा है,हमारे अन्नदाता किसान भाईयों को हर साल किसान सम्मान निधि मिल रही है । पीएम आवास योजना का लाभ सैकड़ो ग्रामीणों को मिला है । 56 ग्रामो में 25/25 लाख से मांगलिक भवन बन रहे है । 16 हजार पीएम आवास स्वीकृत किये है,30 हजार नये का सर्वे हुआ है । मेरी प्राथमिकता है की हर ग्राम में मांगलिक भवन,वहा टीन शेड,सुव्यवस्तिथ मोक्षधाम का निर्माण हो । कार्यक्रम में उपस्तिथ सभी अतिथियों का ग्राम पंचायत की ओर से भव्य स्वागत सम्मान किया गया ।

इस अवसर पर सरपंच कुतुबुद्दीन ने पंचायत के ग्रामो में कुछ विकास कार्यो की मांग का पत्र भी सौपा । ग्राम पिरानाखेड़ी पहुचने पर ग्रामीणजनों,भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक गोपालसिंह इंजीनियर की भव्य अगवानी कर स्वागत,सम्मान किया गया। कार्यक्रम में खाचरौद मंडल अध्यक्ष शिव पाटीदार,युवा मोर्चे के जिला अध्यक्षमहेंद्रसिंह ठाकुर धाम,मनोहर सिंह ,सोभालसिंह,जाकिर पटेल,मोतीसिंह भाटी,मांगीलाल किल्लोद,सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता, आसपास की पंचायत के सरपंच बड़ी संख्या में उपस्थित रहे ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top