रोगियों की सेवा दिवस के रूप में मनाया स्वामी अवधेशानंद गिरी जी महाराज का जन्मोत्सव, शासकीय सिविल अस्पताल में किया फल वितरण

आष्टा:- मानव सेवा से बढ़कर कोई धर्मं नही हैं। यदि हम किसी रोगी व वृद्ध की सेवा करते हैं तो वह ईश्वरीय भक्ति के समान हैं। रोगियों को चिकित्सकीय उपचार के साथ मनोबल की भी आवश्यकता होती हैं। प्रभु प्रेमी संघ मानस सेवा के क्षैत्र में अपनी सेवाऐं देते चला आ रहा हैं। इसी क्रम में आज पूज्य स्वामी अवधेशानंद गिरी जी महाराज के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में शासकीय सिविल अस्पताल में उपचाररत् मरीजो को फल वितरण किऐ हैं। प्रभु प्रेमी संघ के संस्थापक परम पूज्य आचार्य स्वामी अवधेशानंद गिरी जी महाराज की आष्टा पर विशेष कृपा हैं। उनका आष्टा से बहुत आत्मीय लगाव हैं।

उक्त आशय के विचार वरिष्ठ समाजसेवी एवं गायत्री शक्ति पीठ ट्रस्ट अध्यक्ष रामेश्वरप्रसाद खंडेलवाल ने परमपूज्य स्वामी अवधेशानंद गिरी जी महाराज के जन्मोत्सव कार्यक्रम में व्यक्त किए। प्रभु प्रेमी संघ की स्थानीय शाखा ने शासकीय सिविल अस्पताल आष्टा में उपचाररत् मरीजो को फल वितरण किए। इसके पूर्व पूज्य स्वामी जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जलवन प्रभु प्रेमी संघ अध्यक्ष सुरेश पालीवाल, संरक्षक कैलाश परमार, महासचिव प्रदीप प्रगति, वरिष्ठ समाजसेवी जी.एल. नागर, प्रेमनारायण शर्मा,

अजीत कुमार जैन, देवबगश मेवाडा, कोक सिंह ठाकुर पटवारी, सकल हिंदू समाज अध्यक्ष नरेन्द्र कुशवाह ने किया। इस अवसर पर पूर्व पार्षद सुभाष नामदेव, शैलेष राठौर, हरिनारायण शर्मा, अभिषेक सुराणा, मधुसुदन सोनी, कमल सेठ, रामचरण दवारिया, बंशीलाल बांबे, राज परमार, पुनीत ताम्रकार, महेन्द्र वर्मा, मनमोहन परमार, संतोष मालवीय, सौभाल परमार, रवि विश्वकर्मा, महेश मेवाडा, महेश चिरोंजिया आदि ने भी पूज्य स्वामी जी के चित्र के समक्ष पूजन आदि की।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top