

आष्टा- नगर पालिका परिषद आष्टा की जन जागरूकता टीम यूनिक वेस्ट मैनेजमेंट कंसलटेंट प्राइवेट लिमिटेड उज्जैन के द्वारा सृजन बोर्डिंग हायर सेकेंडरी स्कूल आष्टा संचालक श्री राम नरेश जी यादव के कुशलमार्गदर्शन में विश्व शौचालय दिवस साप्ताहिक अभियान अंतर्गत सृजन बोर्डिंग हायर सेकेंडरी स्कूल, काला तालाब में स्वच्छता की पाठशाला आयोजित की गई।कार्यक्रम में विद्यार्थियों को शौचालय के उपयोग के लाभ, खुले में शौच से होने वाले संक्रमण, बीमारियों एवं असुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही स्वच्छता अपनाने और स्वस्थ समाज के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया।

साथ ही सोर्स सेग्रीगेशन पर जोर देते हैं समस्त कचरा दो भागों में अलग-अलग करके कचरा गाड़ी में डालने के लिए प्रेरित किया बताया गया कि जो बच्चे बहुमंजलि इमारत में रहते हैं उनमें से कुछ परिवारों द्वारा कचरा गाड़ी में कचरा नहीं डाला जाता है और घर का कचरा आसपास के खाली प्लाटों में रात के समय फेंक देते हैं जैसे दुर्गंध फैलती है एवं आसपास के वातावरण में गंदगी फैल जाती है हमें ऐसा नहीं करना चाहिए घर का समस्त कचरा कचरा गाड़ी में डालना चाहिए यह हम सब की नैतिक जिम्मेदारी हैकार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल प्रिंसिपल श्री पुष्पेंद्र दांगी द्वारा की गई।

इस अवसर पर स्कूल स्टाफ एवं सैकड़ो की संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।नगर पालिका की जन जागरूकता टीम में मुख्य रूप से टीम लीडर श्री राजकुमार अकेला, कचरा वाहन प्रभारी श्री विनय सिंह एवं श्री अनीस सोलंकी उपस्थित रहे।यह सभी गतिविधियां नगर पालिका अध्यक्ष महोदय हेमकुंवर राय सिंह मेवाड़ा एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री विनोद कुमार प्रजापति के निर्देश एवं निगरानी में आयोजित की जा रही हैं।स्वच्छ आष्टा, स्वस्थ आष्टा — स्वच्छता अपनाएं, खुले में शौच से बचें।

गुरूनानक देव जयंती प्रकाश महोत्सव जुलुस का कैलाश परमार मित्र मंडल ने किया स्वागत

आष्टा:- सिख समाज के आराध्य एवं संस्थापक गुरूनानक देव जी के 557 वे प्राकट्यउत्सव का पर्व स्थानीय सिंधी समाज द्वारा प्रकाश पर्व के रूप में मनाया गया। स्थानीय गुरूद्वारा का साज सज्जा से सजाया गया तथा सिंधी समाज द्वारा महाप्रभात फेरी, झूलेलाल सॉई अभिषेक, भोग साहिब, लंगर प्रसादी आदि आयोजन किया गया। नगर के विभिन्न मार्गों से सिंधी समाज ने भव्य जुलुस निकाला। नगर की विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं ने जुुलुस एवं नानकदेवी जी की बेदी का पूजन किया। कैलाश परमार मित्र मंडल ने प्रगति पथ पर पूज्य सिन्धी पंचायत अध्यक्ष मनोहर भोजवानी,

समाज के अध्यक्ष सुशिल भोजवानी, गुरूनानक जयंती महोत्सव चल समारोह अध्यक्ष नरेश लखानी, हरीश मोटवानी, हीरालाल मोटवानी, किशन भोजवानी, कैलाश भोजवानी, लालबहादुर मोटवानी, चंदर भोजवानी, मनोज दादलानी, हीरालाल भोजवानी, दौलत रामानी, दिलीप भोजवानी, नारायण बत्रा, चंचल मोटवानी, हीरालाल चंदनानी, मनीष साधवानी सहित अन्य समाजजन् का स्वागत किया। इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी अनिल प्रगति, जनभागीदारी समिति के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप प्रगति, सुरेन्द्र सिंह परमार एडवोकेट, सुनिल प्रगति, पल्लव जैन एडवोकेट आदि ने स्वागत किया।
