मोबाइल चोरी- सीहोर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,  कुबेरेश्वर धाम में मोबाइल चोरी करने वाले अंतरजिला गिरोह के 6 सदस्य गिरफ्तार

पुलिस टीम ने भीड़ में श्रद्धालु बनाकर पकड़ा मोबाइल चोरों को मोबाइल चोर गैंग ➡️कुबेरेश्वर धाम में लगातार हो रही चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए सीहोर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। ➡️पुलिस अधीक्षक श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना के  निर्देशो पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे व नगर पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिनंदना शर्मा के मार्गदर्शन में थाना मंडी प्रभारी निरीक्षक अर्चना सिंह चौहान के नेतृत्व में सादी वर्दी में तैनात पुलिस टीम ने 6 शातिर मोबाइल चोरों को  गिरफ्तार किया है ।

सादी वर्दी में मुस्तैद पुलिस टीम ने बिछाया जाल दिनांक 17 अगस्त 2026 को धाम परिसर से मोबाइल व सामान चोरी होने की शिकायतों पर थाना मंडी में अपराध क्रमांक 259/2026 एवं 260/2026 (धारा 303(2) बीएनएस) के तहत मामला दर्ज किया गया। ➡️घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम को सादे कपड़ों में भीड़ के बीच तैनात किया गया। संदिग्धों की गतिविधियों पर नजर रखते हुए घेराबंदी कर 6 आरोपियों को हिरासत में लिया गया ।

पूछताछ में खुलासा योजनबद्ध तरीके से पूछताछ करने पर आरोपियों ने चोरी की वारदातें स्वीकार कीं। गिरोह के सदस्यों ने बताया कि वे निजी वाहन से बड़े मेलों और अत्यधिक भीड़भाड़ वाले धार्मिक स्थलों पर जाकर मोबाइल, चेन और पर्स चोरी करने का काम करते थे,तथा किसी को शक न हो इसके लिए नाबालिक को अपने गिरोह में रखते है, आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। पुलिस इस गिरोह से अन्य चोरी की घटनाओं और सहयोगियों के विषय में पूछताछ कर रही है।

गिरफ्तार आरोपियों का विवरण ✅अशोक शिंदे (35 वर्ष), पिता: अर्जन शिंदे, निवासी: सेंधवा, जिला बड़वानी
✅तालिब पठान (21 वर्ष), पिता: शाहिद पठान, निवासी: भीकनगांव, जिला खरगौन
✅विशाल नायक (26 वर्ष), पिता: दिलीप नायक, निवासी: सेंधवा, जिला बड़वानी
✅फरहान अली (22 वर्ष), पिता: आसिफ अली, निवासी: सेंधवा, जिला बड़वानी
✅02 विधिविरुद्ध बालक

आपराधिक रिकॉर्ड ✅आरोपी अशोक शिंदे के विरुद्ध लूट, मारपीट के साथ एससीएसटी एक्ट,  जुआ तथा चोरी के प्रकरण महाराष्ट्र एवं मध्यप्रदेश में पंजीबद्ध हैं। ✅आरोपी विशाल नायक के विरुद्ध जुआ एक्ट के तहत जिला बड़वानी के सेंधवा थाने में एक प्रकरण पंजीबद्ध है। आरोपियों से जप्त ✅02 मोबाइल फोन ओप्पो एवं रियल कंपनी कीमती 30000/रुपये एवं एक किया केरेंस कार कीमती 14लाख रूपये।

*सराहनीय पुलिस टीम*: कार्रवाई में निरीक्षक अर्चना सिंह चौहान, उप निरीक्षक सुनीता बेतवाल, प्रधान आरक्षक महेन्द्र सिंह राघव ,उमेश वर्मा,सचिन जाट, आरक्षक नेपाल सिंह , आरक्षक इन्दर सिंह परमार , आरक्षक शिवांक भार्गव, विनय शर्मा एवं आरक्षक चालक अबू सूफियान थाना मंडी तथा आरक्षक अरुण शुक्ला की विशेष और सराहनीय भूमिका रही ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top