

आष्टा। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कपड़ा एवं रेडीमेड व्यापारी संगठन परिवार द्वारा नगर में देशभक्ति और उत्साह से ओतप्रोत विशाल तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली में संगठन से जुड़े व्यापारी बंधुओं ने बड़ी संख्या में शामिल होकर हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति का संदेश दिया। पूरे मार्ग में “भारत माता की जय”, “जय हिंद”, “जय भारत” के नारों से वातावरण गूंज उठा। स्वतंत्रता दिवस के इस विशेष अवसर पर आयोजित तिरंगा रैली ने नगरवासियों में भी देशप्रेम और राष्ट्रभक्ति की भावना को और मजबूत किया। व्यापारी संगठन के सदस्यों ने राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान के साथ रैली में सहभागिता की और नागरिकों को एकता, भाईचारे तथा राष्ट्रहित में कार्य करने का संदेश दिया।

नए सदस्यों का किया सम्मान- तिरंगा रैली के पश्चात शीतल स्वीट्स पर संगठन परिवार की ओर से विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संगठन से जुड़े सभी नए सदस्यों का आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया। वरिष्ठ व्यापारियों ने नए सदस्यों का मार्गदर्शन करते हुए संगठन की मजबूती और व्यापारी समाज की एकजुटता को लेकर अपने विचार रखे। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि किसी भी संगठन की शक्ति उसकी एकता और आपसी सहयोग में होती है। सभी व्यापारी यदि एकजुट होकर कार्य करें तो व्यापारियों की समस्याओं का बेहतर ढंग से समाधान कराया जा सकता है तथा संगठन समाजहित के कार्यों में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

सर्वसम्मति से महेश जाट बने अध्यक्ष- कार्यक्रम के दौरान कपड़ा एवं रेडीमेड व्यापारी संगठन की नई कार्यकारिणी को लेकर भी चर्चा हुई। उपस्थित सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से महेश जी जाट को संगठन का निर्विरोध अध्यक्ष चुना। अध्यक्ष चुने जाने के बाद उपस्थित व्यापारी बंधुओं ने महेश जाट का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर संगठन के संरक्षक बाबूलाल जी आर्य गोपाल जी पवार सुरेश जी नामदेव कैलाश जी मेहता मनोहर लाल जायसवाल सहित वरिष्ठ व्यापारी एवं संगठन के पूर्व अध्यक्ष आलोक जी आर्य

महेश जी महेश्वरी सुरेंद्र जी पोरवाल देवानंद भोजवानी दिनेश जी जैन विनय जी आर्य एवं सदस्यगण बसंत जी सुराणा जगदीश मकोडिया ललित जी पवार राहुल राठौर पीडीचांदनी राहुल सुराणा चंचल मोटवानी राजेंद्र मेवाडा प्रेम जी डाबी हेमंत महेश्वरी आशीष जी मेहता चैन सिंह जायसवाल कृपालमेवाड़ा दिलीप जी मेवाड़ा महेश बोहरा दौलत जी मेवाड़ा दिलीप जी टेलर मनोज टेलर मनीष जी पोरवाल मोहित मेहता महेश मेवाड़ा राहुल जी डाबी उपस्थित रहे।

सभी ने विश्वास जताया कि महेश जाट के नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा कपड़ा एवं रेडीमेड व्यापारियों के हितों से जुड़े विषयों को प्राथमिकता के साथ उठाया जाएगा।
व्यापारी हितों के लिए एकजुट होकर करेंगे कार्य। नवनिर्वाचित अध्यक्ष महेश जाट ने सभी व्यापारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन की प्राथमिकता व्यापारियों के बीच आपसी बनाए रखना,

उनकी समस्याओं को सामने लाना तथा आवश्यकता पड़ने पर सभी व्यापारियों के साथ मिलकर उनका समाधान कराने का प्रयास करना रहेगा। उन्होंने कहा कि संगठन किसी एक व्यक्ति का नहीं बल्कि सभी कपड़ा एवं रेडीमेड व्यापारियों का परिवार है। सभी के सहयोग और मार्गदर्शन से संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का प्रयास किया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित तिरंगा रैली, नए सदस्यों के सम्मान और संगठन के निर्विरोध अध्यक्ष के निर्वाचन से कपड़ा एवं रेडीमेड व्यापारी संगठन परिवार में उत्साह का माहौल रहा। कार्यक्रम का समापन सभी व्यापारियों द्वारा राष्ट्रहित एवं संगठन की एकता के लिए मिलकर कार्य करने के संकल्प के साथ हुआ।

सीहोर के थाना कोतवाली क्षेत्र में घर की राह भटके 02 मासूम बच्चे, डायल-112 जवानों ने परिजन से मिलाया

सीहोर जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में एवन सिटी के पास 02 बच्चे मिले है, जो अपने परिजनों के बारे में कोई जानकारी नहीं दे पा रहे हैं। पुलिस सहायता की आवश्यकता है,सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनांक 18/08/2026 को सुबह 10:44 प्राप्त हुई।सूचना पर तत्काल कोतवाली थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।

डायल-112 स्टाफ आरक्षक रविंद्र सिंह तोमर एवं पायलट लखन प्रजापति ने मौके पर पहुँचकर एक 04 वर्षीय बालक और 06 वर्षीय बालिका को संरक्षण में लिया, बच्चे परिजन के सम्बन्ध में कोई जानकारी नही दे पा रहे थे। डायल-112 जवानों ने बच्चों को एफ.आर.व्ही वाहन से साथ लेकर आस पास के क्षेत्रों में परिजन की तलाश करने पर बच्चों के परिजन के परिचित मिले, जिन्हें साथ लेकर बच्चों के घर पहुँचे। जहाँ बच्चों द्वारा पहचान एवं सत्यापन उपरांत परिजन के सुपुर्द किया गया। बच्चों के सुरक्षित मिलने पर परिजन ने डायल-112 सेवा तथा पुलिस स्टाफ का आभार व्यक्त किया।

