मानस सम्मेलन के आयोजन हेतु मानस सम्मेलन समिति का गठन, समाजजनों ने दी बधाई एवं शुभकामनाएँ

आष्टा। धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने तथा मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्शों और गोस्वामी तुलसीदास जी द्वारा रचित श्रीरामचरितमानस के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आगामी मानस सम्मेलन के आयोजन हेतु मानस सम्मेलन समिति का गठन किया गया है। समिति में समाज के वरिष्ठजनों, युवाओं एवं विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय लोगों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। समिति के गठन के पश्चात समाजजनों ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों को बधाई देते हुए सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। समिति में शामिल पदाधिकारी एवं सदस्य इस प्रकार हैं—

अध्यक्ष-श्री भोलूसिंह ठाकुर (S B S स्कूल आष्टा)।
उपाध्यक्ष -श्री पंकज यादव (पूर्व पार्षद), श्री विशाल चौरसिया(पूर्व पार्षद), श्री जितेन्द्र साहू, श्री उमेश जी शर्मा, श्री विश्रामसिंह ठाकुर, श्री मेहरबानसिंह मेवाड़ा(ठेकेदार),श्री लखन पाटीदार, श्री देवकरण पहलवान, श्री तेजसिंह पाटीदार, श्री मुकेश पटेल, डॉ. निर्मल राजपूत, श्री हरेंद्र सिंह एवं श्री दिलीप मालवीय।

सचिव-श्री मनोज सोनी (काका) एवं श्री गजेंद्र टेलर। सह सचिव-श्री सुरेन्द्रसिंह पटेल, श्री प्रदीप राठौर, श्री जितेन्द्रसिंह हाजीपुर, श्री सुरेन्द्र जी सोनी, श्री राजेन्द्र जैन (अलीपुर), श्री घनश्याम वर्मा, श्री तुषार मुंदड़ा, श्री धीरजसिंह (सरकार ग्रुप), श्री जितेन्द्र परमार, श्री प्रमोदसिंह ठाकुर एवं श्री अचलसिंह किरार। कोषाध्यक्ष-श्री सुनील शर्मा (शास्त्री स्कूल)। सह कोषाध्यक्ष-श्री भारतसिंह अध्यापक एवं श्री मनोहर साहू।

संत सेवा समिति-श्री अनूप जैन (कचरू), श्री विनोद सोनी, श्री कमलसिंह जी (अध्यापक), श्री जगदीश जी पाटीदार, डॉ. राजेन्द्र जैन, श्री जीवनसिंह मंडीगेट एवं श्री कमलसिंह जी डाबरी। सूत्रधार-श्री राजेन्द्र जायसवाल। मानस सम्मेलन प्रभारी-श्री द्वारका सोनी (राजहंस)। प्रसाद वितरण समिति-श्री प्रमोद शर्मा (गुड्डू भैया), श्री मनोज पाठक, श्री प्रकाश मेहलवार, श्री लालबहादुर मोटवानी, श्री राजेन्द्र साहू एवं श्री विनोद जसाठी।

प्रचार समिति-श्री मनोहरसिंह विश्वकर्मा (अध्यापक), श्री मोहित सोनी(अध्यक्ष दशहरा उत्सव समिति), श्री आनंद गोस्वामी, श्री उत्थान धारवां, श्री वीरेन्द्रसिंह पटाड़ा, श्री पुनीत ताम्रकार, श्री सुमित मेहता, श्री गुरुचरण परमार, श्री सौरभ जैन (शीतल), श्री चन्द्रसिंह वर्मा एवं श्री राजेश घोंघट। मीडिया प्रभारी-श्री हिमांशु शर्मा, श्री पुष्पेन्द्र सिंह, श्री जितेन्द्र परमार (अलीपुर) एवं श्री रोहित तोमर।

समिति के गठन से समाजजनों में उत्साह का वातावरण है। सभी ने विश्वास व्यक्त किया कि सामूहिक सहयोग, समर्पण एवं सहभागिता से मानस सम्मेलन भव्य एवं सफल रूप से आयोजित होगा। साथ ही आयोजन को धार्मिक चेतना, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपराओं को मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया।समाजजनों ने नवनियुक्त समिति के सभी सदस्यों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top