

आष्टा । आष्टा विधायक गोपालसिंह इंजीनियर के नेतृत्व में आष्टा विधानसभा क्षेत्र में महिला सशक्तिकरण एवं नारी सम्मान को लेकर आज 21 मई गुरुवार को आष्टा नगर मंडल में विधायक गोपालसिंह इंजीनियर के नेतृत्व में माँ वैष्णवी सांस्कृतिक महिला संगठन के तत्वाधान में स्थानीय मानस भवन में प्रातः 10.30 बजे से भजनों की प्रतियोगिता आयोजित की गई है ।माँ वैष्णवी सांस्कृतिक महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमति मोना मेवाडा,

भाजपा नगर मंडल की अध्यक्ष श्रीमति अंजनी चौरसिया ने बताया की आष्टा नगर के मंदिरों की महिला मंडलो की भजन प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद श्री महेंद्रसिंह सोलंकी एवं विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर प्रातः 10.30 बजे करेंगे । स्मरण रहे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी एवं मप्र के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी द्वारा पूरे देश एवं प्रदेश में महिला सशक्तिकरण एवं नारी सम्मान को लेकर चलाये जा रहे अभियान एवं अनेकों कार्यक्रमो,कार्यो की कड़ी में यह एक नये ओर अनूठा कार्यक्रम है,

जो आष्टा विधानसभा क्षेत्र में विधायक गोपालसिंह इंजीनियर के नेतृत्व में चल रहा है । आष्टा विधानसभा क्षेत्र के सभी आठो मंडलो में नवाचार कार्यक्रम के तहत सभी मंदिरों की महिला भजन मंडलियों की भजन प्रतियोगिता का यह अनूठा आयोजन आयोजित किया गया है । अभी तक आष्टा विधानसभा क्षेत्र के 5 मंडलो सिद्दिकगंज,कोठरी,ग्रामीण मंडल,मैना, डोडी मंडल में यह प्रतियोगिता सम्पन्न हो चुकी है ।

अब आज 21 मई गुरुवार को आष्टा नगर मंडल में उक्त प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है । उक्त भजन प्रतियोगिता की तैयारियों का जायजा लेने विधायक गोपालसिंह इंजीनियर,पूर्व जिला मीडिया प्रभारी सुशील संचेती, नगर भाजपा अध्यक्ष प्रतिनिधि विशाल चौरसिया, कार्यक्रम के व्यवस्थापक प्रवेश शर्मा के साथ मानस भवन पहुचे ओर कार्यक्रम को लेकर चल रही तैयारियो को देखा एवं निर्देश दिए।
